एक्सप्लोरर

Garuda Purana: बहुत भाग्यशाली होते हैं, जिनको मिलती है ये 4 गुणों वाली पत्नी

Garuda Purana Tips: गरुड़ पुराण में जहां जीवन को सुखी बनाने के लिए कई नीतियों का जिक्र किया गया है. वहीं गरुड़ पुराण में एक अच्छी और गुणी पत्नी की क्या पहचान है, वो भी बताई गई है.

Garuda Purana Gyan: हिंदू धर्म में गरुड़ पुराण को 18 महापुराणों में से एक माना जाता है. गरुड़ पुराण मृत्यु के बाद की स्थितियों और तमाम लोकों की रहस्यमयी बातों से पर्दा हटाता है. इसमें बेहतर जीवन जीने के लिए नीति, नियम, जप, तप और यज्ञ के बारे में भी बताया गया है. सिर्फ इतना ही नहीं गरुड़ पुराण (Garuda Purana) पुरुषों और महिलाओं के कर्तव्यों और उनके बारे में खास बातें भी बताता है.

हिंदू धर्म में पति-पत्नी का रिश्ता बेहद ही पवित्र माना जाता है और कहा गया है कि यह दोनों एक-दूसरे के पूरक होते हैं. पत्नी के गुण और अवगुण पति के जीवन को प्रभावित करते हैं. गरुण पुराण में पत्नियों के कुछ ऐसे गुणों की व्याख्या की गई है जो कि पति को भाग्यशाली बना सकते हैं. आइए जानते हैं, उन गुणों के बारे में. गरुण पुराण में पत्नी के गुणों का वर्णन एक श्लोक के माध्यम से किया गया है, जो इस प्रकार है- ‘सा भार्या या गृहे दक्षा सा भार्या या प्रियंवदा। सा भार्या या पतिप्राणा सा भार्या या पतिव्रता।।’ आइए इस श्लोक के माध्यम से जानें कि सुलक्षणा पत्‍नी की पहचान कैसे कर सकते हैं.

इन 4 गुणों वाली पत्नी होती है सुशील

1. गृहे दक्षा
ऐसी पत्नी जो घर की सभी जिम्मेदारियों जैसे साफ-सफाई, घर की सजावट, कपड़े-बर्तनों आदि की सफाई, बच्चों की जिम्मेदारी संभालने, अतिथियों का मान-सम्मान करने, कम संसाधनों में गृहस्थी चलाने आदि घरेलू कार्यों को पूरी तरह से निभाती है.ऐसी पत्नी को सुशील पत्नी माना जाता है.ऐसी पत्नी अपने पति व उसके परिवार के लिए भाग्यशाली साबित होती है. ऐसे घर में मां लक्ष्मी का वास भी होता है.

2. प्रियंवदा
ऐसी पत्नी जो अपने पति के अलावा उसके परिवार के सभी सदस्यों का सम्मान करती हो, उनसे मीठी वाणी बोलती हो और बड़ों से संयमित भाषा में बात करती है वो अपने पति को अति प्रिय होती है और समाज उसे सुलक्षणा पत्नी के रूप में देखता है.पत्नी की तरह इसी व्यवहार के नियम पति पर भी लागू होते हैं.

3.पतिप्राणा
जो पत्नी अपने पति की सारी बातें सुनती है और उनका पालन भी करती है. सिर्फ इतना ही नहीं इस गुण वाली पत्नी ऐसी कोई बात नहीं करती है, जिससे उसके पति के मन को चोट लगे.ऐसे गुण वाली स्‍त्री के लिए पति कुछ भी कर देते हैं। ऐसे गुण वाली पत्नी के लिए पति कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं.

4. पतिव्रता
एक पत्नी के लिए पतिव्रता होना बहुत जरूरी है.अपने पति की आज्ञा का पालन करने वाली पत्नी को शास्त्रों में पतिव्रता पत्नी माना गया है. पर इसका मतलब ये नहीं कि हर गलत बात को माना जाए. अगर पति गलत राह पर हो, तो इस स्थिति में एक पत्नी का धर्म कहता है कि वो उसे सही राह पर लेकर आए.इस गुण वाली स्‍त्री कभी भी पति के अलावा दूसरे पुरुष के बारे में मन में विचार भी नहीं लाती है.गरुड़ पुराण में बताया गया है कि ऐसी पत्नियां पति के लिए भाग्यशाली साबित होती हैं.जिस पत्नी में ये सारे गुण पाए जाते हैं, उसे महान माना जाता है.और वो देवतुल्य कहलाती है.

ये भी पढ़ें :-

Garuda Purana: इन लोगों से प्यार करना पड़ सकता है महंगा, बढ़ जाएंगी परेशानियां 

Garuda Purana Upay: महिला के ये दो काम भूलकर भी न देखें पुरुष, वरना जायेंगे नरक, मिलेगी कठोर सजा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दीपके जेल में, फिर भी CP में जुटी भीड़, क्या 18 अक्टूबर से शनि लेगा आंदोलन की असली परीक्षा?
CJP Protest: दीपके की गिरफ्तारी से दबेगा आंदोलन या बढ़ेगा समर्थन? कुंडली में शनि के संकेत
Kal Ka Rashifal 18 October 2026: रविवार को बन रहा है सुकर्मा योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन
Kal Ka Rashifal 18 October 2026: रविवार को बन रहा है सुकर्मा योग, 4 राशियों को मिलेगा बड़ा धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
आज का कन्या राशिफल 17 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, प्रतिद्वंद्वियों से सतर्कता, बजट में अनपेक्षित खर्चे व ऑफिस में धैर्य की परीक्षा
आज का कन्या राशिफल 17 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, प्रतिद्वंद्वियों से सतर्कता, बजट में अनपेक्षित खर्चे व ऑफिस में धैर्य की परीक्षा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget