एक्सप्लोरर

Garuda Purana: किस्मत नहीं कर्म से है स्वर्ग-नरक का कनेक्शन, जानें इस संबंध में क्या कहते हैं भगवान विष्णु

Garuda Purana: गरुड़ पुराण के प्रेतखंड भाग के अनुसार व्यक्ति के कर्म से ही स्वर्ग या नरक का मार्ग निर्धारित होता है. गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु द्वारा इस संबंध में कई बातों का उल्लेख किया गया है.

Garuda Purana,Lord Vishnu Niti: स्वर्ग और नरक को लेकर अक्सर बातें होती रहती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वर्ग और नरक किस्मत नहीं बल्कि कर्म पर आधारित होता है. जी हां, व्यक्ति के साथ जीवनभर तमाम तरह की अच्छी और बुरी घटनाएं होती हैं. इन्हें हम भाग्य का लिखा मान लेते हैं. लेकिन मृत्यु के बाद की स्थिति किस्मत नहीं बल्कि आपके कर्म पर आधारित होती है.

इसलिए कहा जाता है कि, मृत्यु के बाद मृतक को स्वर्ग का सुख मिलेगा या उसे नरक का कष्ट भोगना पड़ेगा, यह भी उसके कर्मों पर ही आधारित होता है. यानी स्वर्ग-नरक का कनेक्शन किस्मत नहीं बल्कि कर्म से जुड़ा हुआ है. लेकिन सवाल यह है कि कैसे कर्म वालों को स्वर्ग और कैसे कर्म वालों को नरक मिलेगा. इसका जवाब आपको गरुड़ पुराण में मिलेगा.

हिंदू धर्म के 18 महापुराणों में एक गरुड़ पुराण के भाग प्रेतखंड में स्वर्ग और नरक के बारे में बताया गया है. भगवान विष्णु ने इस संबंध में विस्तारपूर्वक उल्लेख किया है. जानते हैं गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु स्वर्ग और नरक के संबंध में क्या कहते हैं.

ऐसे कर्म खोलते हैं स्वर्ग का मार्ग

  • गरुड़ पुराण में बताया गया है कि ऐसे लोग को अपनी इंद्रियों पर पूरा नियंत्रण रखते हैं और क्रोध, भय व शोक को अपने ऊपर हावी नहीं होने देते हैं. उन्हें मृत्यु पश्चात स्वर्ग की प्राप्ति होती है.
  • ऐसे पुरुष जो अपने मन में किसी स्त्री के प्रति वासना भाव नहीं रखते हैं. स्त्रियों को देख जिनका मन विचलित नहीं होता और वे पराई स्त्री को अपनी माता, बहन और पुत्री के समान मानते हैं और उसी नजर से देखते हैं. ऐसे लोगों को भी स्वर्ग का मार्ग मिलता है.
  • गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु कहते हैं कि जो लोग दूसरों के व्यक्तित्व में गुणों को देखते हैं और उसकी सराहना करते हैं, उन्हें भी स्वर्ग में स्थान मिलता है.
  • गरुड़ पुराण के अनुसार, जो व्यक्ति अपने जीवन में कुआं, प्याऊ,तालाब, मंदिर या आश्रम आदि का निर्माण कराता है या इसमें सहयोग करता है. उसे भी मृत्यु पश्चात नरक नहीं जाना पड़ता.

ऐसे कर्म वाले लोग भोगते हैं नरक का कष्ट

  • गरुण पुराण के अनुसार, जो लोग गरीब, असहाय, अनाथ, रोगी, बुजुर्ग का उपहास करते हैं या मजाक बनाते हैं. उन्हें निश्चित ही नरक का कष्ट भोगना पड़ता है.
  • गरुण पुराण में भगवान विष्णु कहते हैं, जो लोग भगवान और अपने पितरों की पूजा नहीं करते. उन्हें भी नरक जाना पड़ता है. इतना ही नहीं ऐसे लोगों को नरक में यातनाएं भी झेलनी पड़ती है.
  • लालची, स्त्री की हत्या करने वाले, दूसरों की संपत्ति हड़पने वाले, झूठी गवाही देने वाले, कन्या का व्यापार करने वाले, ईर्ष्या भावना रखने वाले आदि जैसे लोगों को भी मृत्यु के बाद यमदूत नरक ले जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Poila Baishakh 2023: कब है पोइला बोइशाख, इस दिन से होती है बंगाली नववर्ष की शुरुआत, जानें तिथि और महत्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 13 August 2026: कुंभ राशि के टेक प्रोफेशन्स को मिलेगी बड़ी सफलता, तुला को मिलेगा अटका धन; जानें अपने कार्ड्स का गुप्त इशारा
Tarot Card Rashifal 13 August 2026: कुंभ राशि के टेक प्रोफेशन्स को मिलेगी बड़ी सफलता, तुला को मिलेगा अटका धन; जानें अपने कार्ड्स का गुप्त इशारा
Numerology: मूलांक 4 वाले दिखावे में नहीं, बचत और सही निवेश में रखते हैं यकीन; जानिए करियर और स्वभाव का पूरा सच
क्या आप भी 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे हैं? जानिए आपकी कौन सी एक आदत छीन लेती है तरक्की के बड़े मौके!
Solar Eclipse Fact Check: क्या आज दुनिया में छाएगा अंधेरा, इंटरनेट होगा बंद और भारत में लगेगा सूतक? जानिए 3 बड़े दावों का सच
आज इंटरनेट बंद, दुनिया में अंधेरा और भारत में सूतक? सूर्य ग्रहण के 3 दावों का सच
Kal Ka Rashifal 13 August 2026: गुरुवार को गुरु-चंद्रमा का महासंयोग, मकर और तुला राशि वाले रहें बेहद सावधान, सेहत और करियर में आ सकती हैं अड़चनें!
कल का राशिफल 13 अगस्त 2026, गुरुवार को गुरु-चंद्रमा का महासंयोग, मकर और तुला राशि वाले रहें बेहद सावधान, सेहत और करियर में आ सकती हैं अड़चनें!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget