एक्सप्लोरर

Garuda Purana: हाथ में नहीं टिकता धन और जेब भी रहती है खाली, तो गरुड़ पुराण से जानें इसका कारण और समाधान

Garuda Purana: हम सभी जानते हैं कि गरुड़ पुराण ग्रंथ में जन्म से लेकर मृत्यु के रहस्यों के बारे में बताया गया है. लेकिन इसके साथ ही इसमें खुशहाल जीवन के रहस्य और उपायों के बारे में भी बताया गया है.

Garuda Purana, Lord Vishnu Niti: गरुड़ पुराण ग्रंथ को हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण ग्रंथ माना गया है, जोकि 18 महापुराणों में एक है. इसमें कुल 19 हजार श्लोक हैं. गरुड़ पुराण में जन्म और मृत्यु के साथ ही नीति-नियम,ज्ञान, धर्म आदि के बारे में बताया गया है. लेकिन लोग घर पर गरुड़ पुराण का पाठ करने से हिचकिचाते हैं. क्योंकि आमतौर पर इसका पाठ घर पर किसी परिजन की मृत्यु के पश्चात 13 दिनों तक किया जाता है.

लेकिन आप गरुड़ पुराण का पाठ कभी भी कर सकते हैं. यदि आप गरुड़ पुराण का पाठ नहीं भी करते हैं फिर भी इसमें भगवान विष्णु द्वारा बताई बातों का अनुसरण जरूर करना चाहिए. इससे व्यक्ति सुखद, सरल और सफल जीवन जीता है और मरणोपरांत उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है.

कई बार ऐसा होता है कि जाने-अनजाने में व्यक्ति ऐसे कामों को करता है या फिर ऐसी बुरी आदतों को अपना लेता है, जो जीवन में परेशानियों का कारण बन जाती है. कई परेशानियों में एक है धन कमाने के बावजूद भी धन का अभाव. यदि आपके साथ भी ऐसा होता है कि कमाई के बाद भी हाथ में पैसा नहीं टिकता या पर्स हमेशा खाली रहता है तो गरुड़ पुराण में बताए इन बातों को जरूर ध्यान में रखें.

  • धन का अहंकार: धन होने पर कभी भी धन का अहंकार नहीं करना चाहिए. धन पर अहंकार करने वालों से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और ऐसे लोगों के पास क्षण भी नहीं ठहरती और रुठकर चली जाती हैं. इसलिए रुपये-पैसा या संपत्ति पर कभी भी घमंड नहीं करें.
  • आमदनी से अधिक खर्च: खर्च उन्हीं चीजों पर करें जिसकी आवश्यकता हो. इस पर एक कहावत भी है कि जितनी कंबल हो उतना ही पैर पसारना चाहिए. इसलिए आमदनी से अधिक खर्च करने पर आपको पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है.
  • दान जरूर करें: दान दक्षिणा करना बहुत ही पुण्य का काम होता है. गरुड़ पुराण के अनुसार हर व्यक्ति को अपनी आमदनी का दस प्रतिशत यानी दशांश जरूर दान करना चाहिए. लेकिन ऐसी स्थिति में दान न करें जब आप स्वयं धन के अभाव में जी रहे हों. दिखावे आदि के लिए दान करने से भी धन संबंधी समस्याएं झेलनी पड़ती है. लेकिन आप सामर्थ्य हैं तो जरूर दान करें. इससे मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
  • पूजा और धार्मिक ग्रंथों को पाठ करें: व्यक्ति को हमेशा धार्मिक ग्रंथों का पाठ और पूजा-अर्चना करनी चाहिए. भगवान का स्मरण करने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है.

ये भी पढ़ें: Garuda Purana: दान देने का सही नियम क्या है? गरुड़ पुराण की इन बातों को मान लेंगे तो नहीं होगी पैसों की कमी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Morning Tips: सुबह उठते ही करेंगे ये 7 काम तो चमक सकती है किस्मत, मिलने लगेगा भाग्य का साथ
Morning Tips: सुबह उठते ही करेंगे ये 7 काम तो चमक सकती है किस्मत, मिलने लगेगा भाग्य का साथ
Weak Sun: कुंडली में सूर्य कमजोर है तो मिलने लगते हैं ये संकेत, जानें कारण, प्रभाव और आसान उपाय
Weak Sun: कुंडली में सूर्य कमजोर है तो मिलने लगते हैं ये संकेत, जानें कारण, प्रभाव और आसान उपाय
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: कल बदलेगी चंद्रमा की चाल, कन्या और धनु राशि वालों पर मंडराएगा बड़ा खतरा! पढ़ें मेष से मीन तक का भाग्यफल
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: कल बदलेगी चंद्रमा की चाल, कन्या और धनु राशि वालों पर मंडराएगा बड़ा खतरा! पढ़ें मेष से मीन तक का भाग्यफल
Money Plant : घर में मनी प्लांट रखने वाले एक बार जरूर पढ़ें, गलत दिशा में रखा पौधा नहीं माना जाता शुभ
Money Plant : घर में मनी प्लांट रखने वाले एक बार जरूर पढ़ें, गलत दिशा में रखा पौधा नहीं माना जाता शुभ

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Thief Caught in Train: कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
कुछ नहीं आज दिन खराब था... चलती ट्रेन में चोरी कर रहे चोर को यात्रियों ने विंडो पर ही दिया टांग, वीडियो वायरल
Embed widget