एक्सप्लोरर

Garuda Purana: गरुड़ पुराण की इन 5 महत्वपूर्ण बातों से बदल जाएगा जीवन, सुख और वैभव की होगी प्राप्ति

Garuda Purana: गरुड़ पुराण की महत्वपूर्ण बातों का पालन करने वाले व्यक्ति सहजता के साथ जीवन जीते हैं और सुख-वैभव की प्राप्ति होती है. इसमें मृत्यु के बाद मोक्ष, स्वर्ग, नरक के बारे में भी बताया गया है.

Garuda Purana Lord Vishnu Niti: गरुड़ पुराण ग्रंथ में कर्मों के आधार पर प्राप्त होने वाले फल के बारे में बताया गया है. मृत्यु, स्वर्ग और नरक के साथ ही इस ग्रंथ में ज्ञान की भी प्रेरणा मिलती है. साथ ही गरुड़ पुराण ग्रंथ में जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम के बारे में बताया गया है, जिसका पालन करने वाले व्यक्ति सहजता के साथ जीवन जीते हैं और मृत्यु के बाद ऐसे लोगों की आत्मा को मोक्ष मिलता है. जानते हैं गरुड़ पुराण ग्रंथ में भगवान विष्णु द्वारा बताए महत्वपूर्ण बातों के बारे में.

  • गरुड़ पुराण में बताया गया है कि, कुछ शत्रु हमें हमेशा ही नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं. ऐसे में हमें चतुरता दिखाने की जरूरत पड़ती है. अगर हम चतुरता नहीं दिखाएंगे तो भारी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. गरुड़ पुराण में बताया गया है कि, जैसा हमारा शत्रु है उसकी ठीक ढंग से पहचान कर हमें उसी के अनुसार अपनी नीतियों का प्रयोग कर उस पर काबू पाना चाहिए.
  • धनवान और भाग्यशाली बनने के लिए साफ सुथरे और सुगंधित कपड़े पहनने चाहिए. गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जो लोग गंदे-मैले कपड़े पहनते हैं और प्रतिदिन स्नान नहीं करते हैं, उनके पास कभी लक्ष्मी नहीं आती है. साथ ही ऐसे लोगों के घर दरिद्रता का वास होता है. इस ग्रंथ में बताया गया है कि, धनवान और सुख-सुविधाओं से संपन्न वाले लोग भी अगर गंदे वस्त्र पहनते हैं या स्नान नहीं करते हैं तो धीरे-धीरे से उनका धन नष्ट होने लगता है.
  • भोजन से ही शरीर को ताकत मिलती है और भोजन ही हमें निरोगी बनाता है. इसलिए हमारे शरीर की ऊर्जा का मुख्य स्रोत भोजन है. लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादातर बीमारियां भी भोजन के कारण ही होती है. इसलिए हमें संतुलित और सुपाच्य आहार ही खाना चाहिए, जिससे कि निरोगी काया प्राप्त हो.
  • हर व्यक्ति का एक लक्ष्य होता है. लेकिन लक्ष्य को हासिल करने के लिए सीखने और निरंतर अभ्यास की जरूरत पड़ती है. इसके ठीक विपरीत यदि अभ्यास का अभाव हो तो अच्छी से अच्छी विद्या भी नष्ट हो जाती है. क्योंकि समय बीतने के साथ ही हमारा मन और मस्तिष्क सीखी गई बातों को भूलने लगता है. इसलिए गरुड़ पुराण में बताया गया है कि, लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ज्ञान और विद्या को सुरक्षित रखें और सदैव उसका अनुसरण और अभ्यास करते रहें.
  • गरुड़ पुराण और सभी ग्रंथ व पुराणों में तुलसी की महत्ता का बखान किया गया है. जिस घर पर तुलसी का पौधा होता है और इसकी पूजा की जाती है वहां नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है. साथ ही प्रतिदिन इसके सेवन से कई प्रकार के रोगों से भी बचा जा सकता है. भगवान विष्णु की पूजा के बाद तुलसी की पूजा से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होती है.

ये भी पढ़ें: Datia Satkhanda Palace: अद्वितीय कला का प्रतीक है दतिया का सतखंडा महल, बिना किसी सहारे के खड़ा है 7 मंजिला किला, जानें इतिहास

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

27 गुण मिले, फिर भी रिश्ता नहीं बचा! पुणे केस ने उठाया बड़ा सवाल, क्या सिर्फ गुण मिलान के भरोसे तय कर दें शादी?
27 गुण मिले, फिर भी रिश्ता नहीं बचा! पुणे केस ने उठाया बड़ा सवाल, क्या सिर्फ गुण मिलान के भरोसे तय कर दें शादी?
Kanwar Yatra 2026: गिरिडीह के विराट सिंह 51 लीटर जल लेकर पैदल सुल्तानगंज रवाना, चौथी बार निकले कांवड़ यात्रा पर
गिरिडीह के विराट सिंह 51 लीटर जल लेकर पैदल सुल्तानगंज रवाना, चौथी बार निकले कांवड़ यात्रा पर
Amarnath Yatra 2026: बर्फ का शिवलिंग लुप्त होने के बाद भी नहीं डगमगाई आस्था, 86 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
बर्फ का शिवलिंग लुप्त होने के बाद भी नहीं डगमगाई आस्था, 86 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Kal Ka Rashifal 8 July 2026: बुधवार को लक्ष्मी नारायण योग का महासंयोग, सिंह राशि के युवाओं को मिलेगी नई नौकरी और वृश्चिक राशि वालों का होगा बंपर प्रमोशन!
बुधवार को लक्ष्मी नारायण योग का महासंयोग, सिंह राशि के युवाओं को मिलेगी नई नौकरी और वृश्चिक राशि वालों का होगा बंपर प्रमोशन!

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget