एक्सप्लोरर

Garuda Purana: क्यों अल्पायु होता जा रहा है मनुष्य, गरुड़ पुराण में बताई गई है ये 5 वजह

Garuda Purana: गरुड़ पुराण में कुछ ऐसे कामों के बारे में बताया गया है, जिसे करने से मनुष्य की आयु कम हो सकती है. इन्हीं कारणों से आज मनुष्य का जीवन अल्पायु होता जा रहा है.

Garuda Purana Lord Vishnu Niti in Hindi: गरुड़ पुराण सनातन हिंदू धर्म का एकमात्र ऐसा ग्रंथ है, जिसमे जन्म और मृत्यु के साथ ही मृत्यु के बाद की घटनाओं के बारे में विस्तृत ढंग से भी व्याख्या की गई है. इसलिए इसे श्रेष्ठ महापुराणों की श्रेणी में रखा गया है.

 गरुड़ पुराण में बताई बातों के बारे में हर व्यक्ति को जानना इसलिए भी जरूरी होता है, क्योंकि इसमें जन्म, मृत्यु, आत्मा, स्वर्ग, नरक, परलोक, पुनर्जन्म के साथ ही ज्ञान, विज्ञान, नीति, नियम, धर्म और कर्म आदि के बारे भी बताया गया है.

आज हम देखते हैं कि, हर घर पर एक व्यक्ति किसी न किसी रोग पीड़ित है. ऐसा कोई व्यक्ति नहीं जो पूरी तरह से स्वस्थ हो. इतना ही नहीं आज मनुष्य अल्पायु होता जा रहा है. आखिर इसका कारण क्या है, क्यों व्यक्ति की आयु कम हो रही है. गरुड़ पुराण में ऐसे 5 कारणों के बारे में बताया गया है, जिससे व्यक्ति की आयु कम हो जाती है.

इन 5 चीजों से घट जाती है उम्र

  • सुबह देर से उठना है: आजकल भौतिकवादी दुनिया में व्यक्ति की दिनचर्या बहुत ही अस्त-व्यस्त हो गई है. व्यक्ति के खाने-पीने से लेकर सोने का भी समय सही नहीं है. लोग रात में देर तक जागते हैं और सुबह देर से उठते हैं. गरुड़ पुराण के अनुसार, जो लोग सुबह देर से उठते हैं उन्हें सुबह की शुद्ध हवा नहीं मिलती और ऐसे में उनके शरीर में प्रतिरोधक क्षमता घट जाती है, जिससे कई बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है.
  • रात में दही का सेवन है करना: दही शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद है. लेकिन भूलकर भी रात में दही का सेवन नहीं करना चाहिए. यह शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. गरुड़ पुराण के अनुसार, रात में दही का सेवन करने से सांस और शीत प्रकृति के रोगों की संभावना कई गुणा बढ़ जाती है.
  • श्मशान के धुंए है नुकसानदायक: गरुड़ पुराण में यह भी कहा गया है, मृतक के अंतिम संस्कार के समय उसके धुंए से दूर रहना चाहिए. क्योंकि मृतक के शरीर से जलने के बाद जो धुंआ निकलता है उसमें विषैले तत्‍व होते हैं. अगर कोई व्यक्ति इसके नजदीक खड़ा रहेगा तो धुएं के साथ विषैले तत्व भी सांस के जरिए उसके शरीर के अंदर पहुंच जाएंगे.
  • बासी मांस खाना: गरुड़ पुराण में यह बताया गया है कि, जो लोग बासी मांस का सेवन करते हैं उनकी उम्र भी कम हो जाती है. क्योंकि बासी या कई दिन पुराने मांस में खतरनाक बैक्टारिया उत्पन्न हो जाते हैं और इसे खाने से आप कई तरह के रोगों की चपेट में आ सकते हैं.
  • सुबह के समय शारीरिक संबंध बनाना: गरुड़ पुराण के अनुसार, दंपति को कभी भी सुबह के समय शारीरिक संबधं नहीं बनाना चाहिए. इससे शारीरिक कमजोरी होती है और एक समय बाद शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता भी समाप्त हो जाती है. इसलिए सुबह जल्दी उठे और योग या कसरत करें.

ये भी पढ़ें: Garuda Purana: मरने के बाद नरक भोगते हैं ऐसे लोग, जानें पापी आत्माओं का दुखदाई जन्म

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 13 August 2026: कुंभ राशि के टेक प्रोफेशन्स को मिलेगी बड़ी सफलता, तुला को मिलेगा अटका धन; जानें अपने कार्ड्स का गुप्त इशारा
Tarot Card Rashifal 13 August 2026: कुंभ राशि के टेक प्रोफेशन्स को मिलेगी बड़ी सफलता, तुला को मिलेगा अटका धन; जानें अपने कार्ड्स का गुप्त इशारा
Numerology: मूलांक 4 वाले दिखावे में नहीं, बचत और सही निवेश में रखते हैं यकीन; जानिए करियर और स्वभाव का पूरा सच
क्या आप भी 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे हैं? जानिए आपकी कौन सी एक आदत छीन लेती है तरक्की के बड़े मौके!
Solar Eclipse Fact Check: क्या आज दुनिया में छाएगा अंधेरा, इंटरनेट होगा बंद और भारत में लगेगा सूतक? जानिए 3 बड़े दावों का सच
आज इंटरनेट बंद, दुनिया में अंधेरा और भारत में सूतक? सूर्य ग्रहण के 3 दावों का सच
Kal Ka Rashifal 13 August 2026: गुरुवार को गुरु-चंद्रमा का महासंयोग, मकर और तुला राशि वाले रहें बेहद सावधान, सेहत और करियर में आ सकती हैं अड़चनें!
कल का राशिफल 13 अगस्त 2026, गुरुवार को गुरु-चंद्रमा का महासंयोग, मकर और तुला राशि वाले रहें बेहद सावधान, सेहत और करियर में आ सकती हैं अड़चनें!

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget