एक्सप्लोरर

Garuda Purana: मरने के बाद नरक भोगते हैं ऐसे लोग, पापी आत्माओं का क्या होता है? जानकर रोंगटे खडे़ हो जाएंगे

Garuda Purana: जैसा कर्म वैसा जन्म. ये बात गरुड़ पुराण में लिखी गई है. क्योंकि मरने के बाद व्यक्ति का अगला जन्म किस योनि में होगा इसका निर्धारण जीवनकाल में किए गए कर्मों के आधार पर होता है.

Garuda Purana Lord Vishnu Niti in Hindi: गरुण पुराण सनातन हिंदू धर्म का ऐसा ग्रंथ है जिसे, महापुराण की संज्ञा दी गई है. साथ ही यह 18 महापुराणों में एक माना गया है. गरुड़ पुराण में पाप-पुण्य, स्वर्ग-नरक के साथ ही अच्छे-बुरे कर्मों की भी व्याख्या की गई है.

गरुड़ पुराण में बताया गया है कि, जो व्यक्ति जीवनकाल में बुरे कर्म को करता है. वह जीवन में किसी प्रकार के सुख को नहीं भोगता और मरने के बाद भी उसे अपने बुरे कर्मों के फल की कीमत चुकानी पड़ती है.

जैसा कर्म वैसा जन्म

गरुड़ पुराण के अधिपति भगवान विष्णु हैं. पक्षीराज गरुड़ ने भगवान विष्णु से विनती करते हुए कहा कि, हे भगवान! जब मृत्यु के बाद आत्मा अपने किए हुए कर्मों के अनुसार नरक में दंड भोगती है तो उसे कैसी सजा दी जाती है और उसका अगल जन्म कैसे होता है, कृपया बताएं.

गरुड़ के इस गूढ़ प्रश्न का जवाब देते हुए भगवान विष्णु कहते हैं कि, मृत्यु के बाद पहले तो आत्मा को नरक में उसके पाप कर्मों के अनुसार सजा दी जाती है. इसके बाद जब उसके अगले जन्म का समय आता है तो, उसे अगला जन्म भी कर्मों के आधार पर ही मिलता है. इस पर भगवान विष्णु ने जो बताया है, उसका सविस्तार उल्लेख गरुड़ पुराण में किया गया है, जो इस प्रकार से है-

  • गरुड़ पुराण के अनुसार, जो लोग किसी दूसरों का पैसे लूटकर, धोखाधड़ी कर या चोरी कर अपने शौक पूरे करते हैं, उसकी मृत्यु के बाद यमराज के दूत रस्सी से बांधकर पीटते और धसीटते हुए नरक में ले जाते हैं. इतना ही नहीं उसे तब तक पीटा जाता है जब वह बेहोश नहीं हो जाता. ऐसे लोगों का जन्म सियार, गिद्ध, सांप, गधा और कौंच योन‍ि में हो सकता है.
  • निर्दोष जीवों की हत्या करने को हिंदू धर्म में महापाप कहा गया है. ऐसे लोग जो अपने स्वार्थ के लिए पशु-पक्षियों की हत्या करते या उन्हें सताते हैं. ऐसे व्यक्ति की आत्मा को नरक में गरम तेल में डालकर तला जाता है. इनका जन्म चांडाल रूप में लेनेवाला माना जाता है.
  • गरुड़ पुराण में ऐसे व्यक्ति के लिए भी बेहद खतरनाक सजा तय की गई है जो कि बड़े-बुजुर्गों का अपमान करते हैं या उन्हें घर से निकाल देते हैं. ऐसे व्यक्ति को नरक की आग में तब तक डुबोया जाता है जब तक उसकी खाल न निकल जाए.
  • गरुड़ पुराण के मुताबिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने वाले, शोषण करने वाले, धोखा देने वाले, गर्भपात करने या कराने वाले और अप्राकृतिक रूप से संबंध बनाने वालों को भी नरक में कठोर सजा दी जाती है. इन्हें नरक में मल-मूत्र से भरे कुएं में डाला जाता है. इनका अगल जन्म नपुंसक के रूप में होता है.

ये भी पढ़ें: Sawan 2023: सावन में सुहागिन महिलाएं क्यों पहनती हैं हरी चूड़ियां, क्या है इसका महत्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gemini Half Year Horoscope 2026: मिथुन राशि वालों, सितंबर के बाद बदल सकती है आपकी किस्मत! जानिए अगले 6 महीनों का राशिफल
मिथुन राशि वालों, सितंबर के बाद बदल सकती है आपकी किस्मत! जानिए अगले 6 महीनों का राशिफल
Tarot Rashifal 10 July 2026: टैरो राशिफल, शुक्रवार को मिथुन और मकर राशि वाले करीबियों से न उलझें, जरा सी लापरवाही करा सकती है बड़ा झगड़ा!
टैरो राशिफल 10 जुलाई 2026 शुक्रवार को मिथुन और मकर राशि वाले करीबियों से न उलझें, जरा सी लापरवाही करा सकती है बड़ा झगड़ा!
Astro Tips: क्या आपकी कुंडली में भी है 'भद्र राजयोग'? जानें कैसे पहचानें और ये आपके जीवन को कैसे बदल सकता है
क्या आपकी कुंडली में भी है 'भद्र राजयोग'? जानें कैसे पहचानें और ये आपके जीवन को कैसे बदल सकता है
Kal Ka Rashifal 10 July 2026: शुक्रवार को योगिनी एकादशी और बुधादित्य योग का महासंयोग, भद्र राजयोग से इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, चमकेगा करियर!
शुक्रवार को योगिनी एकादशी और बुधादित्य योग का महासंयोग, भद्र राजयोग से इन 4 राशियों की खुलेगी लॉटरी, चमकेगा करियर!

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget