एक्सप्लोरर

Garuda Purana: स्वर्ग या नरक? मृत्यु के बाद आपकी आत्मा को कहां मिलेगा स्थान, जानिए इस बारे में क्या कहता है गरुड़ पुराण

Garuda Purana: मृत्यु के बाद किसके साथ क्या होता है, इस बारे में किसी को भी जानकारी नहीं है. लेकिन गरुड़ पुराण में मृत्यु के बाद आत्मा के साथ होनी वाली घटनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया है.

Garuda Purana Lord Vishnu Niti in Hindi: अगले क्षण हमारे साथ या किसी के भी साथ क्या घटना घटने वाली है, इस बारे में कोई अनुमान भी नहीं लगा सकता है. मृत्यु के बाद भी शरीर के नष्ट होने के बाद आत्मा का क्या होता है इस बारे में भी कोई नहीं जानता.

लेकिन हिंदू धर्म में एक ऐसा ग्रंथ है, जिसमें मृत्यु और मृत्यु के बाद की घटनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया है. उस ग्रंथ का नाम है ‘गरुड़ पुराण’. गरुड़ पुराण को हिंदू धर्म के 18 महापुराणों में एक माना गया है, जिसमें मनुष्य के जन्म से लेकर मृत्यु और मृत्यु के बाद से जुड़े रहस्यों के बारे में बताया गया है.

हम अक्सर यह सुनते हैं कि मृत्यु के बाद किसी को नरक तो किसी को स्वर्ग की प्राप्ति होती है. लेकिन स्वर्ग-नरक क्या है और कौन निर्धारित करता है कि, किसकी आत्मा मृत्यु के बाद स्वर्ग में जाएगी या नरक में. इन सभी गूढ़ सवालों के जवाब गरुड़ पुराण में है, जिसका उत्तर भगवना विष्णु द्वारा दिया गया है.

ऐसी आत्माएं जाती हैं स्वर्ग

  • गरुड़ पुराण के धर्म कांड अध्याय प्रेत कल्प भाग में पक्षीराज गरुड़ भगवान विष्णु से पूछते हैं कि, भगवान कैसी आत्माओं को कहां स्थान प्राप्त होता है इस बारे में बताएं. भगवान कहते हैं कि, जीवित रहते हुए जो व्यक्ति सतकर्म को करता है और गलत कार्यों से दूर रहता है, उनकी आत्माएं स्वर्ग में जाती है और स्वर्ग में जीवात्मा को तमाम तरह की सुख-सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती है.
  • जो लोग धरती पर जीवनभर परोपकार करते हैं, दूसरों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं और कभी किसी का अहित नहीं करते, उन्हें स्वयं यमराज अपने भवन से स्वर्ग के द्वार पहुंचाते हैं.
  • जो लोग समाज हित के लिए कुआं, प्याऊ, तालाब , मंदिर या मार्ग आदि का निर्माण कराते हैं. उनकी आत्माओं को मृत्यु के बाद स्वर्ग में स्थान मिलता है.
  • जो लोग नारी का सम्मान करते हैं, कन्या को देवी का रूप मानते हैं, गुरुजनों और माता-पिता का आदर करते हैं. आत्माहत्या से दूर रहते हैं और प्रकृति द्वारा निहित जीवन चक्र को पूरा करने के बाद जीवन का त्याग करते हैं, उनकी आत्मा भी स्वर्ग में स्थान पाती है.

ऐसी आत्माएं जाती हैं नरक

  • सभी आत्माओं को स्वर्ग का सुख प्राप्त नहीं होता. कुछ आत्माएं ऐसी भी होती हैं, जिन्हें मृत्यु के बाद नरक का कष्ट भोगना पड़ता है.
  • जो लोग सार्वजनिक व सामाजित स्थलों को हानि पहुंचाते हैं, झूठ बोलकर या गलत आय से अपना पेट भरते हैं, उन्हे नरक में स्थान मिलता है.
  • स्त्री का अपमान करने वाले, गर्भ में कन्या की हत्या कराने वाले, ब्रह्मा हत्या करने वाले और गौ हत्या करने वाले को कभी स्वर्ग नहीं मिलता है. ऐसे लोगों की आत्मा को नरक में यातनाएं झेलनी पड़ती है.
  • जो लोग द्वार पर आए लोगों, अतिथियों या जरूरतमंदों का अपमान करते हैं वो खुद ही अपने लिए नरक के दरवाजे खोल लेते हैं.
  • बुरे कर्म करने वाले लोगों की आत्मा को यमराज के यमदूत कई तरह की यातनाएं देते हैं. ऐसी आत्माओं को नरक लोक पहुंचने के लिए खतरनाक वैतरणी नदी को पार करना पड़ता है.

ये भी पढ़ें: World Environment Day 2023: विश्व पर्यावरण दिवस पर राशि के अनुसार लगाएं ये पेड़-पौधे, ग्रह दोष होंगे दूर

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 29 October 2026: गुरुवार को परिघ योग से मेष और वृश्चिक राशि को तरक्की व धन लाभ, 2 राशियां रहें सतर्क!
Kal Ka Rashifal 29 October 2026: गुरुवार को परिघ योग से मेष और वृश्चिक राशि को तरक्की व धन लाभ, 2 राशियां रहें सतर्क!
Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Meen Rashifal 28 October 2026: तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
Aaj Ka Kumbh Rashifal 28 October 2026: 4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें
4th हाउस के चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, फेस्टिव सीजन में निवेश और जोखिम से बचें

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: 'समाजवादी विजय का शंखनाद हो चुका है', यूपी एमएलसी चुनाव में सपा की जीत पर बोले अखिलेश के चाचा
'समाजवादी विजय का शंखनाद हो चुका है', यूपी MLC चुनाव में सपा की जीत पर बोले अखिलेश के चाचा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget