एक्सप्लोरर

Ganesh Visarjan 2023: आज धूमधाम से होगी बप्पा की विदाई, विसर्जन के समय रखें इन बातों का ध्यान

Ganesh Visarjan Niyam: अनंत चतुर्दशी के दिन ही गणेश विसर्जन किया जाता है. इस दिन 10 दिनों तक चलने वाला गणेश उत्सव समाप्त हो जाता है. गणेश विसर्जन के दिन कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है.

Ganpati Visarjan: गणेश चतुर्थी से से शुरू होने वाला 10 दिनों का गणेश उत्सव आज 28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन समाप्त हो रहा है. आज के दिन धूमधाम के साथ बप्पा की विदाई की जाएगी. मान्यताओं के अनुसार विदाई के साथ ही गणपति अपने साथ भक्तों के तमाम विघ्‍न भी लेकर चले जाते हैं. जिस तरह से गणपति का आगमन धूमधाम से किया जाता है, उसी तरह से उनके विसर्जन को भी नियमपूर्वक किया जाना चाहिए. आइए जानते हैं कि आज गणेश विसर्जन पर आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

गणेश विसर्जन से पहले करें ये काम

विसर्जन करने से पहले गणपति की विधिपूर्वक पूजा करनी चाहिए. उन्हें लाल चन्दन, लाल पुष्प, दूर्वा, मोतीचूर के लड्डू या बेसन के लड्डू, पान, सुपारी, धूप-दीप आदि चढ़ाएं. आज सपरिवार गणपति की आरती और हवन करें. विसर्जन से पहले एक पोटली में लड्डू और दक्षिणा बांधकर गणपति के हाथ में दें. मान्‍यता है कि गणपति इस दिन अपने घर को लौटते हैं, ऐसे में उन्‍हें खाली हाथ नहीं भेजा जाता. इसके बाद उनसे अपने सारे संकट दूर करने की प्रार्थना करें. 

विसर्जन से पहले 10 दिनों में सेवा में हुई भूल-चूक के लिए गणपति भगवान जी से माफी मांग लें.  अब जयकारों के साथ पाटे समेत गणपति की मूर्ति को उठाएं और धूमधाम से पुष्‍पों और लाल रंगों की बौछार करते हुए गणपति को विसर्जन के लिए लेकर आगे बढ़ें.

विसर्जन के दौरान ध्‍यान रखें ये बातें

गणपति का विसर्जन शुभ मुहूर्त में करना चाहिए. विसर्जन के दौरान गणपति से फिर से आने की प्रार्थना करनी चाहिए. विसर्जन के दौरान स्‍वच्‍छता का पूरा ख्यास रखना चाहिए. शरीर के साथ अपने मन को भी पूरी तरह से शुद्ध रखें. किसी भी तर के लिए दूषित विचार इस समय मन में नहीं होने चाहिए. सर्जन के समय तक व्रत रखना चाहिए और इसके बाद भी पूरे दिन सात्विकता का पालन करना चाहिए. गणेश जी की मूर्ति को पानी में धीरे-धीरे विसर्जित करना चाहिए. इसे एकदम से पानी में ना छोड़ें. ऐसा करना अशुभ होता है. विसर्जन के वक्त श्री गणेश के मंत्रों का जाप करते रहें.

इन राशियों के लिए शुभ नहीं आने वाला सप्ताह, कई चुनौतियों से होगा सामना

ये भी पढ़ें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल 18 से 24 अक्टूबर 2026: अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल
आज का कन्या राशिफल 17 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, प्रतिद्वंद्वियों से सतर्कता, बजट में अनपेक्षित खर्चे व ऑफिस में धैर्य की परीक्षा
आज का कन्या राशिफल 17 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से भावनात्मक तनाव, प्रतिद्वंद्वियों से सतर्कता, बजट में अनपेक्षित खर्चे व ऑफिस में धैर्य की परीक्षा
आज का सिंह राशिफल 17 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से प्रतिभा का परचम, प्रॉपर्टी व वाहन की समस्याएं खत्म, कार्यस्थल पर बड़ी जिम्मेदारी या उच्च पद प्राप्ति
आज का सिंह राशिफल 17 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से प्रतिभा का परचम, प्रॉपर्टी व वाहन की समस्याएं खत्म, कार्यस्थल पर बड़ी जिम्मेदारी या उच्च पद प्राप्ति
आज का मिथुन राशिफल 17 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से मेहनत के दम पर व्यवसाय का विस्तार, सरकारी टेंडर का शुभ समाचार, करियर में नए कीर्तिमान
आज का मिथुन राशिफल 17 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से मेहनत के दम पर व्यवसाय का विस्तार, सरकारी टेंडर का शुभ समाचार, करियर में नए कीर्तिमान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget