एक्सप्लोरर

5 हजार किलो फूलों से सजाए गए हैं 'दगडूशेठ हलवाई गणपती', 2 लाख लोग आएंगे देखने

हर साल पुणे के शिवाजी नगर में चैत्रमास की पंचमी को श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपती को मोगरे के फूलों से सजाया जाता है. इसे मोगरा महोत्सव भी कहा जाता है. इस साल मंगलवार को अंगारकी चतुर्थी के ठीक अगले दिन दगडूशेठ गणपती को सजाया गया है.

नई दिल्ली: हर साल पुणे के शिवाजी नगर में चैत्रमास की पंचमी को श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपती को मोगरे के फूलों से सजाया जाता है. इसे मोगरा महोत्सव भी कहा जाता है. इस साल मंगलवार को अंगारकी चतुर्थी के ठीक अगले दिन दगडूशेठ गणपती को सजाया गया है.

सजावट में ये फूल हुए हैं इस्तेमाल- इस सजावट में 5 हजार किलो से अधिक फूलों का इस्तेमाल हुआ है. इन 5 हजार फूलों में मोगरा 2 से 2.5 हजार किलो, गुलछडी 1 हजार किलो, 1 लाख लिली, 1 लाख गुलाब चाफा, 50 हजार जास्वंद, अन्य फूलों में चाफा, केवडा, कमळ, दवना, चमेली जाई जुई, तगर का इस्तेमाल हुआ है.

आएंगे 2 लाख लोग- आज ये मंदिर रात 3 बजे तक खुलेगा. दगडूशेठ हलवाई ट्रस्ट के प्रवक्ता का कहना है कि आज रात तक 2 लाख से अधिक लोग आने की उम्मीद है. हर साल यहां लाखों लोग देशभर से गणपती के दर्शन करने आते हैं.

क्यों सजाते हैं मोगरे से- दगडूशेठ हलवाई ट्रस्ट के कोक्षाध्यक्ष महेश सूर्यवंशी ने एबीपी को बताया कि भारत में नया साल चैत्रमास में गुड़ी पड़वा से शुरू होता है. चैत्रमास में कृष्णपक्ष में जो चतुर्थी आती है उसके दूसरे दिन जो पंचमी आती है उस पंचमी के दिन गणेश जी को चंदन का लेप लगाया जाता है. इस महीने में जितने भी अलग-अलग तरह के फूल हैं उनसे गणेश जी का अभिषेक किया जाता है. इस बार 5 हजार किलो फूलों से गणेश जी और इस मंदिर को सजाया गया है.

गणेश जी को फूलों से सजाकर गर्मी के मौसम में बढ़ते तापमान को सहने की शक्ति की प्रार्थना की जाती है. किसान, उनकी फसलें और आम जनता सुजलाम, सुफलाम हो जाए. इसकी प्रार्थना की जाती है. इन फूलों से जो महक आती है उसी तरह से लोगों के जीवन में भी महक आए. गणेश जी का आशीर्वाद सबको प्राप्त हो इस भावना से गणेश जी को पुष्प अर्जित किए जाते हैं. लाखों फूलों की अर्चना गणेश जी को की गई है सभी भक्त गणेश जी से अच्छी वर्षा होने की कामना करते हैं और भारतवासी सुखी रहें इसकी कामना की जाती है.

दगडूशेठ हलवाई गणपती का महत्व- श्री दगडुशेठ हलवाई गणपती भक्तों के प्रिय भगवान हैं. श्रीमंत दगडुशेठ हलवाई गणपती को पुणे शहर के गौरव का उच्चतम स्थान माना जाता है. इस मंदिरके पीछे एक बहुत बडी और वैभवशाली परंपरा रही है.

कई साल पहले अपना इकलौता बेटा प्लेग के लपेटे में खोने के बाद श्रीमंत दगडुशेठ और उनकी पत्नी लक्ष्मीबाई ने गणेश मूर्ती की स्थापना की थी. उसके बाद अब हर साल ना केवल श्री दगडुशेठ का परिवार बल्कि आसपास के सभी लोग भाव-भक्ती से और बडे जोश के साथ गणेशोत्सव मनाते हैं. जवान उम्र में तात्यासाहेब गोडसे इस गणेश-उत्सव के एक उत्साही कार्यकर्ता थे. बाद में जब लोकमान्य तिलक जी ने आजादी के संघर्ष में लोगों को इकट्ठा करने के लिये गणेशोत्सव को सार्वजनिक उत्सव का रूप दिया तब दगडुशेठ गणपती को सर्वाधिक लोकप्रियता का सम्मान प्राप्त हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम
Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम
Karwa Chauth Puja Niyam: करवाचौथ की पूजा में करवा टूट जाए या छूट जाए कोई सामग्री, तो तुरंत करें ये काम; नहीं लगेगा दोष
Karwa Chauth Puja Niyam: करवाचौथ की पूजा में करवा टूट जाए या छूट जाए कोई सामग्री, तो तुरंत करें ये काम; नहीं लगेगा दोष
Kal Ka Rashifal 30 October 2026: शुक्रवार को शिव योग से वृषभ और वृश्चिक को नौकरी में प्रमोशन के मजबूत योग, 4 राशियों को गुस्से पर रखना होगा नियंत्रण!
Kal Ka Rashifal 30 October 2026: शुक्रवार को शिव योग से वृषभ और वृश्चिक को नौकरी में प्रमोशन के मजबूत योग, 4 राशियों को गुस्से पर रखना होगा नियंत्रण!
Guru Gochar 2026: 31 अक्टूबर से 5 राशियों की बदल सकती है किस्मत, नौकरी-कारोबार में खुलेंगे तरक्की के रास्ते
31 अक्टूबर से इन 5 राशियों के लिए बदल सकते हैं हालात! नौकरी और कारोबार में मिलेंगे नए मौके?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget