एक्सप्लोरर

Vastu Shastra Tips: उधार मांग कर न करें इन चीजों इस्तेमाल, नहीं तो हो सकता है नुकसान

Vastu Shastra Upay: कुछ चीजें कभी भी दूसरों से मांगकर इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए, क्योंकि वास्तु के अनुसार कुछ चीजें दूसरों से मांगकर इस्तेमाल करने से हमारे अंदर नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.

Do Not Use Things By Asking For Credit : कई लोगों की आदत होती है मांग कर चीज पहनने या इस्तेमाल करने की. वो बिना झिझके दूसरों की चीज ले लेते हैं जो सही नहीं होता. वास्तु के मुताबिक दूसरे से मांगी गई चीजों से नकारात्मक ऊर्जा आपके अंदर प्रवेश कर जाती है, जिससे कुछ समय बाद आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. अगर आप भी इसी आदत के शिकार हैं, तो आज ही इससे दूरी बना लें, क्योंकि यह आपको ऐसी मुसीबत में डाल सकती है, जिससे निकल पाना मुश्किल होता है. यहां हम आपको बता रहे हैं कि वास्तु के अनुसार वो कौन सी चीज होती हैं, जिनको उधार लेने व देने से बचना चाहिए.

इन चीजों को ना उधार में दें और ना लें 

गहने 
अक्‍सर देखने में आता है कि महिलाएं ड्रेस की मैचिंग के चक्कर में दूसरे के गहने पहन लेती हैं. वास्‍तु में इसे अशुभ माना गया है. ऐसा करने से न सिर्फ स्‍वास्‍थ्‍य खराब होता है बल्कि ग्रहदशा भी प्रभावित होती है.

पुस्तकें
पढ़ने के लिए पुस्तकों को कभी भी उधार में नहीं मांगना चाहिए और न ही किसी को उधार में देना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो आप अपना ज्ञान दूसरों को देते हैं. पुस्तक ज्ञान और बुद्धिमता का वाहक माना गया है इसलिए अपने ज्ञान को अपने पास ही रखें.

जूते-चप्पल
कभी भी दूसरे के जूते-चप्पल उधार में नहीं पहनने चाहिए, क्योंकि दूसरों के जूते-चप्पल आपके जीवन को दरिद्रता की ओर धकेलते हैं, जिससे आपको नेगेटिव एनर्जी मिलती है. सिर्फ इतना ही नहीं, इससे आप दूसरी की सारी मुसीबत खुद अपने ऊपर लें लेते हैं.

कंघा
कभी भी दूसरे का कंघा इस्तेमाल ना करें. ऐसा करना ना तो सेहत के लिए अच्छा होता है और ना ही किस्मत की दृष्टि से. दूसरे का कंघा इस्तेमाल करने से आपको सिर से जुड़ी समस्या हो सकती और आपके नसीब पर भी विपरीत असर पड़ता है.

बिस्‍तर
कई बार लोग सोने के लिए दूसरे का बिस्तर इस्तेमाल करते हैं, जोकि सही नहीं होता है.कभी किसी का बिस्तर उधार में ना लें. दूसरे के बिस्‍तर पर सोने से वास्‍तुदोष होता है और आर्थिक तंगी, बदहाली आती है.

नमक 
कभी भी सूर्यास्‍त के बाद ना तो किसी से नमक उधारी में लें और ना किसी को दें. अगर कोई आपसे नमक मांगने आए तो इनकार कर दे. क्योंकि नमक उधार देने में घर की बरकत चली जाती है.

विवाह के लिए धन
शादी करने के लिए किसी से भी पैसा उधार न लें. क्योंकि ऐसा करने से वित्तीय ऋण के साथ-साथ वैवाहिक जीवन में भी बुरा प्रभाव पड़ता है. इसलिए खुद ही धन की व्यवस्था करें. 

ये भी पढ़ें :-

Kali Mirch Ke Totke: काली मिर्च का ये छोटा सा उपाय, जीवन में लाएगा खुशियां हजार, जानिए कैसे? 

Shakun Apshakun: ये होते हैं छींक से जुडे़ शकुन अपशकुन, जानें इसका प्रभाव

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या: जिन पूर्वजों की मृत्यु तिथि नहीं मालूम, उनका श्राद्ध कैसे करें?
पूर्वजों की मृत्यु तिथि नहीं मालूम तो श्राद्ध कब और कैसे करें?
Kal Ka Rashifal 10 October 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर ऐन्द्र योग से, मेष को बड़ा इंक्रीमेंट और कन्या को प्रोजेक्ट हेड का पद!
Kal Ka Rashifal 10 October 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर ऐन्द्र योग से, मेष को बड़ा इंक्रीमेंट और कन्या को प्रोजेक्ट हेड का पद!
आज शाम शनि बदलेंगे नक्षत्र... साढ़ेसाती झेल रहीं इन 3 राशियों के लिए क्या हैं संकेत
Shani Nakshatra Gochar 2026: आज शाम 7:28 बजे अपने ही नक्षत्र में लौटेंगे शनि, कुंभ, मीन और मेष राशि की साढ़ेसाती पर क्या बदलेगा?
आज का कन्या राशिफल 9 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से रचनात्मकता में वृद्धि, दोपहर तक बिजनेस में रुकावटें
आज का कन्या राशिफल 9 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से रचनात्मकता में वृद्धि, दोपहर तक बिजनेस में रुकावटें

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
Live: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा अनऑफिशियल वनडे भी हारी इंडिया-ए
पडिक्कल से लेकर गायकवाड़, भारतीय बल्लेबाज रहे फ्लॉप; दूसरा अनऑफिशियल वनडे भी हारी इंडिया-ए
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget