एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन, सीएम की कुर्सी से देवेंद्र फडणवीस कितने दूर? आ गई बड़ी भविष्यवाणी

Maharashtra CM: महाराष्ट्र का अगला सीएम कौन होगा, इसका पता कुछ घंटों में चल जाएगा. सीएम की कुर्सी से देवेंद्र फडणवीस कितने दूर हैं, ग्रहों की चाल से आइए जानते हैं.

Maharashtra CM: महाराष्ट्र में राजनीति गर्म है. देवेंद्र फडणवीस कुंडली क्या कहती है. वे सीएम की कुर्सी के कितने नजदीक हैं? कौन से ग्रह करा रहे देरी और कौन से ग्रह बन रहे हैं बाधा, उनकी कुंडली से जानते हैं-

महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण
पहले ये चर्चा थी की महाराष्ट्र में 2 दिसंबर को शपथ ग्रहण हो सकता है. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब कहा जा रहा है कि 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण हो सकता है. लेकिन ग्रहों की गणना कहती है कि महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी और उसके बड़े नेता किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचना चाहते हैं, यही कारण है कि देरी हो रही है. 

आने वाले दिनों में जो स्थिति बन रही है, उससे ऐसा प्रतीत होता कि शपथ ग्रहण 7 दिसंबर से पहले-पहले हो सकता है. 7 दिसंबर को मंगल ग्रह कर्क राशि में वक्री होने जा रहा है. मंगल वक्री होने से पहले-पहले महाराष्ट्र में सीएम के नाम की घोषणा होने के प्रबल योग बन रहे हैं.

देवेंद्र फडणवीस बनेंगे सीएम!
सितारों की चाल बता रही है कि फिलहाल देवेंद्र फडणवीस सीएम की कुर्सी के सबसे नजदीक हैं. हालांकि उनके लिए ये राह आसान नहीं रही है, सीएम की कुर्सी तक पहुंचने के लिए उन्हें बीते 10 दिनों में कड़ी मेहनत करनी पड़ी है. ग्रहों की चाल से कहा जा सकता है कि इन दस दिनों में उन्हें ऐसे अनुभव हुए हैं जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी. देवेंद्र फडणवीस की कुंडली में केतु की दशा चल रही है. केतु एक छाया ग्रह है. ज्योतिष के विद्वानों ने इसे मोक्ष का कारक बताया है. केतु ग्रह आत्मिक और आध्यात्मिक विकास को बढ़ाता है. केतु को आध्यात्म का कारक माना गया है. सनातन धर्म के प्रति उनका समर्पण इस बात को मजबूती प्रदान करता है. केतु व्यक्ति को लोकप्रिय भी बनाता है, केतु की दशा में उनकी लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है. यही कारण है कि वे मेयर से लेकर तीसरी बार सीएम की रेस में सबसे आगे हैं. केतु विजय दिलाता दिख रहा है.

क्या ये ग्रह दिला सकते हैं सत्ता की चाबी?
देवेंद्र फडणवीस की कुंडली में सूर्य, मंगल और बुध ग्रह की स्थिति अत्यंत शुभ योग बना रही है, जो राजनीति में लंबे समय तक उन्हें प्रासंगिक बना रही है. देवेंद्र फडणवीस की कुंडली की विशोंत्तरी दशा केतु की चल रही है. 2 दिसंबर 2024 को बुध की सूक्ष्म दशा आरंभ हो रही है. जो उनके लिए शुभ साबित हो रही है. 4 दिसंबर को मंगल की स्थिति बदल रही है, इस दिन शाम तक किसी अच्छी सूचना आने के संकेत मिल रहे है. वहीं 5 दिसंबर को राहु की स्थिति में भी बदलाव हो रहा है, जो सोच से परे घटित होने का संकेत दे रहा है. राहु को जीवन मेंं बहुत बड़ा और अचानक होने वाली घटनाओं का कारक माना गया है. देवेंद्र फडणवीस की कुंडली में शनि बाधक भी और मार्गदर्शक भी हैं. शनि न्याय और कमजोर वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं. कमजोर वर्ग के लिए उन्हें कल्याणकारी कार्य करने होंगे. उन पर शनि की साढ़े साती का भी प्रभाव है. शनि महाराज देर से ही सही लेकिन सफलता देते नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Maharashtra CM News: क्या देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे, क्या कहती है इनकी कुंडली?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

हृदेश कुमार सिंह । Hirdesh Kumar Singh 

Senior Vedic Astrologer । Head – Religion & Astrology, ABP Live । Lead – ABP Dharma LIVE

हृदेश कुमार सिंह वरिष्ठ वैदिक ज्योतिषाचार्य और मीडिया पेशेवर हैं. उन्हें ज्योतिष, धर्म और मीडिया के क्षेत्र में 17 साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे ABP Live में Religion & Astrology वर्टिकल का नेतृत्व करते हैं. साथ ही ABP Dharma LIVE की कंटेंट और डिजिटल रणनीति की जिम्मेदारी संभालते हैं.

उनके काम में ज्योतिषीय लेखन, संपादन, वेबसाइट और वीडियो के लिए विषय चयन तथा संपादकीय योजना शामिल है. वे Search, Google Discover और सोशल मीडिया पर पाठकों की रुचि को ध्यान में रखकर धर्म और ज्योतिष की कवरेज तय करते हैं.

पंचांग, राशिफल, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार और धार्मिक परंपराएं उनके लेखन के प्रमुख विषय हैं. वे करियर, विवाह, शिक्षा और व्यापार से जुड़े सवालों पर भी लिखते हैं. राजनीति और सामाजिक घटनाओं पर उनके ज्योतिषीय विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर और मेदिनी ज्योतिष पर आधारित होते हैं. इनमें ग्रह स्थितियों को संभावित संकेतों के रूप में प्रस्तुत किया जाता है.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), नई दिल्ली से पत्रकारिता और IIMT University, मेरठ से ज्योतिष शास्त्र एवं वास्तु शास्त्र की शिक्षा ग्रहण की है. वे AstroSage और Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म के साथ भी काम कर चुके हैं. उन्होंने Semrush Academy से 'Content Marketing Essentials for SEO and AI Search with Semrush' सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है.

नई पीढ़ी के पाठकों के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे प्रारूप पर काम किया है. इसमें पढ़ाई, नौकरी, रिश्तों और रोजमर्रा के फैसलों से जुड़े सवालों को राशिफल में जगह दी गई है. उनके लेख धार्मिक परंपराओं से जुड़े उन प्रश्नों पर भी केंद्रित होते हैं, जो बदलती जीवनशैली में सामने आते हैं.

वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु उनके अध्ययन एवं लेखन के विषय हैं. उनका मानना है, 'ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है.'

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Budhaditya Yog 2026: सूर्य और बुध की युति से बनेगा बुधादित्य राजयोग, जानिए किन राशि वालों को करियर में मिलेगा बंपर प्रमोशन
सूर्य और बुध की युति से बनेगा बुधादित्य राजयोग, जानिए किन राशि वालों को करियर में मिलेगा बंपर प्रमोशन
टैरो राशिफल 3 नवंबर 2026: कन्या के शत्रु होंगे पस्त व कोर्ट केस में जीत, मिथुन के पूरे होंगे अटके काम; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 3 नवंबर 2026: कन्या के शत्रु होंगे पस्त व कोर्ट केस में जीत, मिथुन के पूरे होंगे अटके काम; जानें 12 राशियों का भाग्य
Dhanteras 2026: यम और शनि के दोष होंगे दूर, धनतेरस की रात इन स्थानों पर दीपक जलाने से जाग उठेगा सोया भाग्य
Dhanteras 2026: यम और शनि के दोष होंगे दूर, धनतेरस की रात इन स्थानों पर दीपक जलाने से जाग उठेगा सोया भाग्य
Rama Ekadashi 2026: रमा एकादशी पर क्या करें और क्या न करें? जानें सही तारीख, पारण का समय और वास्तु नियम
Rama Ekadashi 2026: रमा एकादशी पर क्या करें और क्या न करें? जानें सही तारीख, पारण का समय और वास्तु नियम

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya ने खोला बड़ा सच! ताने सुनते ही सबके सामने ला दी Jeet की कुर्बानी! #sbs
Bollywood News: शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर फैंस को दिया फिल्म 'किंग' के पहले गाने का सरप्राइज तोहफा (02.11.26)
Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नई सरकार के आने के बाद केरलम में चली 'तबादला एक्सप्रेस', 35 IAS अधिकारियों के विभाग बदले
नई सरकार के आने के बाद केरलम में चली 'तबादला एक्सप्रेस', 35 IAS अधिकारियों के विभाग बदले
दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-2 के लागू, जान लीजिए जरूरी बातें
दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-2 के लागू, जान लीजिए जरूरी बातें
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
2026 में बॉक्स ऑफिस पर 3 फिल्मों का जलवा, बनी इंडस्ट्री की टॉप ग्रॉसर मूवीज
2026 में बॉक्स ऑफिस पर 3 फिल्मों का जलवा, बनी इंडस्ट्री की टॉप ग्रॉसर मूवीज
अमित शाह का राहुल को चैलेंज, 'मॉक पार्लियामेंट में ही PM बन सकते, विशेष सत्र बुलाने को तैयार'
अमित शाह का राहुल को चैलेंज, 'मॉक पार्लियामेंट में ही PM बन सकते, विशेष सत्र बुलाने को तैयार'
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
How To Identify Fresh Dry Fruits: दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
Embed widget