एक्सप्लोरर

Delhi Election 2025 Dates: दिल्ली में किसकी बनेगी सरकार? ग्रहों की चाल से मिल रहे चौंकाने वाले संकेत

Delhi Election 2025 Dates: दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 की तारीखों की निर्वाचन आयोग ने घोषणा कर दी है. 5 फरवरी को मतदान और 8 फरवरी 2025 को मतों की गिनती होगी. सरकार किसकी बनेगी? ग्रहों की गणना से जानते हैं.

Delhi Election 2025 Dates: दिल्ली में चुनाव हैं. निर्वाचन आयोग ने तारीखों को एलान कर दिया है. चुनाव की डेट घोषित होने के बाद सर्दी में दिल्ली का पारा चढ़ गया है. इस बार दिल्ली विधान सभा का चुनाव सभी राजनैतिक पार्टियों के लिए नाक का सवाल है. हर राजनैतिक दल चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कोई कोर कसर छोड़ने के मूड में नहीं है. कौन किसको टक्कर देगा? युमना किनारे दिल्ली के चुनावी दंगल का केसरी कौन बनेगा, ग्रहों के गणित से समझते हैं.

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखें तय की

निर्वाचन आयोग ने 7 जनवरी 2025 को दोपहर 2 बजे के करीब दिल्ली विधान सभा की डेट को ऐलान किया. इस दिन और समय का पंचांग बहुत रोचक है. निर्वाचन आयोग ने पौष मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी की तिथि को सिद्धी योग में दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है. निर्वाचन आयोग ने रेवती नक्षत्र में चुनाव की तारीखें तय की हैं. रेवती नक्षत्र को ज्योतिष के विद्वानों ने पार्श्वमुखी नक्षत्र माना है. पुरातन काल में खेतों में बीज बोने आदि शुभ और जटिल कार्यों को करने के लिए रेवती नक्षत्र का ध्यान किया करते थे. इस दिन करण 'बव' था जो दोपहर 4 बजकर 29 मिनट तक था. बव को चर की संज्ञा दी गई है, जिसका स्वामी इंद्र है. 

चुनाव आयोग के अनुसार 5 फरवरी 2025 को दिल्ली में वोटिंग होगी और मतों की गिमती 8 फरवरी 2025 को होगी. विशेष बात ये है कि चुनाव आयोग ने दिल्ली विधान सभा चुनाव की डेट का ऐलान अष्टमी की तिथि को किया है वहीं मतदान भी अष्टमी की तिथि को होगा. इस दिन चंद्रमा मंगल की राशि मेष में गोचर करेगा. जिस दिन वोटों की गिनती होगी उस दिन के पंचांग के अनुसार 8 फरवरी को एकादशी की तिथि रहेगी और चंद्रमा मिथुन राशि में विराजमान रहेगा. 7 जनवरी को जिस समय चुनाव आयोग ने दिल्ली विधान सभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की है उस समय की कुंडली वृषभ लग्न की कुंडली बन रही है, जहां पर देव गुरु बृहस्पति गोचर कर रहे हैं. कुंडली के तीसरे भाव में नीच का मंगल कर्क राशि में विराजमान है. जो एक बड़ा संकेत दे रहा है.

आप, कांग्रेस या भाजपा किसकी बनेगी सरकार?

दिल्ली में सरकार बनाने के लिए सभी प्रमुख पार्टियां पूरी दम लगाने वाली हैं. वर्तमान समय में दिल्ली में आप पार्टी की सरकार है. आप पार्टी के लिए ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है. ग्रहों की गणना से इस बार पार्टी नए तरीके से चुनाव लड़ेगी.

भारतीय जनता पार्टी यानि भाजपा की कुंडली मिथुन लग्न की है. पार्टी का गठन दिल्ली में 6 अप्रैल 1980 को मध्याह्न 11:45 बजे हुआ था. उस समय वृषभ नवांश उदित हो रहा था. बीजेपी पूरी दम से चुनाव लड़ेगी. उसे पिछले चुनाव की तुलना में लाभ की स्थिति दिख रही है, लेकिन इसके लिए उसे कड़ी मेहनत करनी होगी. यहां पर सटीक रणनीति का महत्व बढ़ जाता है.

कांग्रेस की कुंडली मीन लग्न और कन्या राशि की है. वर्तमान समय में बृहस्पति की महादशा चल रही है जो 6 मार्च 2025 तक रहेगी. पार्टी के लिए खोने के लिए कुछ नहीं है लेकिन पाने के लिए बहुत कुछ है. 

आम आदमी पार्टी (आप) की कुंडली 26 नवंबर 2012 को दोपहर 12 बजे दिल्ली में मकर लग्न के उदय होने के समय की है. जिसका 12वां भाव महत्वपूर्ण है. संकट और बाधाओं का संयोग बना है. जिससे पार्टी को निपटना होगा. पार्टी अपने मतदाताओं के पोलिंग बूथ तक यदि ले जाने में सफल रहती है तो अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं.

ग्रहों की स्थिति से किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने में दिक्कत आ सकती है. ऐसे में छोटे दलों की अहमियत को नकारा नहीं जा सकता है. शनि जो जनता का कारक है. राहु-केतु पाप ग्रह इस चुनाव में बड़े उलट फेर की तरफ भी इशारे कर रहे हैं. सभी दलों के लिए यहा चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण होने जा रहा है और देश की तरक्की में अहम भूमिक निभाने जा रहा है.

यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025 Dates LIVE: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, 5 फरवरी को वोटिंग 8 को नतीजे घोषित होंगे

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. वर्तमान में CJP आंदोलन को लेकर उनकी भविष्यवाणियां सत्य साबित हुईं हैं, उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 दिन में दो ग्रहण, क्या बदलेगी भारत की राजनीति की दिशा?
13 दिन में दो ग्रहण, क्या बदलेगी भारत की राजनीति की दिशा?
ग्रहण भारत में न दिखे तो भी क्या लगता है सूतक? जानिए क्या है नियम
ग्रहण भारत में न दिखे तो भी क्या लगता है सूतक? जानिए क्या है नियम
Kal Ka Rashifal 29 July 2026: कल का राशिफल, गुरु पूर्णिमा पर मिथुन और कुंभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, आर्थिक नुकसान और तनाव का अलर्ट!
कल का राशिफल 29 जुलाई 2026, गुरु पूर्णिमा पर मिथुन और कुंभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, आर्थिक नुकसान और तनाव का अलर्ट!
Guru Purnima 2026: बनते-बनते बिगड़ जाते हैं काम? गुरु पूर्णिमा के दिन घर के उत्तर-पूर्व कोने में रख दें यह एक चीज, रातों-रात चमकेगा भाग्य!
Guru Purnima 2026: बनते-बनते बिगड़ जाते हैं काम? गुरु पूर्णिमा के दिन घर के उत्तर-पूर्व कोने में रख दें यह एक चीज, रातों-रात चमकेगा भाग्य!

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget