एक्सप्लोरर

जॉइनिंग का गलत दिन क्या आपके पूरे करियर पर भारी पड़ सकता है? मुहूर्त चिंतामणि से समझें

Shubh Muhurat: कॉर्पोरेट सेक्टर में जॉइनिंग का शुभ मुहूर्त कौन-सा है? मुहूर्त चिंतामणि और पंचांग के अनुसार जानें किन दिनों और नक्षत्रों में जॉब ज्वाइन करने से मिलता है प्रमोशन, स्थिरता और बॉस का सहयोग.

Shubh Muhurat: ऑफिस की पहली एंट्री सिर्फ एक औपचारिकता नहीं होती. यह वह पल है, जब भविष्य की राह तय होती है. आज के कॉर्पोरेट दौर में लोग नौकरी बदलने को नई लाइफ-डील की तरह मानते हैं.

लेकिन शास्त्र कहते हैं अगर यह शुरुआत अशुभ समय पर हो जाए, तो मेहनत का फल देर से मिलता है, प्रमोशन रुक जाता है और बॉस से तालमेल बिगड़ सकता है.

क्यों जरूरी है शुभ मुहूर्त?

मुहूर्त चिंतामणि में स्पष्ट बताया गया है कि द्वितीया, पंचमी, दशमी, एकादशी, त्रयोदशी कार्यारम्भे शुभाः. यानी नौकरी या किसी बड़े काम की शुरुआत इन्हीं तिथियों में करनी चाहिए.

मुहूर्त चिंतामणि के अनुसार सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार का दिन स्थिरता और सफलता दिलाने वाला होता है. वहीं रोहिणी, हस्त, अनूराधा, रेवती जैसे नक्षत्र में शुरू हुआ काम लंबे समय तक टिकता है. इसी प्रकार से अभिजित मुहूर्त को हर कार्य को चिरस्थायी करने वाला समय.

किन दिनों से बचें?

मंगलवार और शनिवार को शुभ नहीं माना गया है. इस दिन कार्य आरंभ करने से वर्कप्लेस पर विवाद और अड़चन का सामना करना पड़ता है. वहीं अष्टमी, चतुर्दशी और अमावस्या की तिथियां नौकरी में तनाव और बाधा लाती हैं.राहुकाल और यमगंड को अच्छा नहीं माना गया है. इन समयों में प्रवेश करने पर शुरुआत भारी पड़ती है.

कॉर्पोरेट प्रोफेशनल्स के लिए खास संकेत

सोमवार और गुरुवार को जॉइनिंग करने वाले अक्सर बॉस के सपोर्ट और पदोन्नति पाते हैं. बुधवार और शुक्रवार को एंट्री लेने वाले लोग टीमवर्क और नेटवर्किंग में मजबूत रहते हैं.

गलत दिन पर जॉइनिंग करने वालों के साथ देखा गया है कि सालों की मेहनत भी सही पहचान नहीं दिला पाती है और किसी न किसी समस्या में उलझे ही रहते हैं.

करियर को मंगलमय बनाने के उपाय

पहली जॉइनिंग के दिन पीला या नीला परिधान पहनें. ऑफिस प्रवेश से पहले ॐ गं गणपतये नमः का जप करें. नई पेन या डायरी साथ ले जाना शुभारम्भ का प्रतीक है.

कॉर्पोरेट सेक्टर में सफलता सिर्फ स्किल्स और मेहनत का खेल नहीं है. शास्त्र मानते हैं कि सही शुरुआत ही सही मंजिल तक पहुंचाती है. अगर जॉइनिंग का दिन, नक्षत्र और मुहूर्त अनुकूल हो, तो करियर की हर मंजिल आसान हो जाती है.

FAQ

Q. क्या सचमुच जॉइनिंग का दिन करियर पर असर डालता है?
हां, मुहूर्त चिंतामणि में कार्यारम्भ का महत्व स्पष्ट बताया गया है.

Q. सबसे अच्छे दिन कौन-से हैं?
गुरुवार और शुक्रवार, खासकर दशमी और द्वितीया तिथि पर.

Q. किन दिनों से बचना चाहिए?
मंगलवार, शनिवार और राहुकाल/यमगंड के समय.

Q. कॉर्पोरेट में भी पूजा-पाठ के उपाय क्यों?
क्योंकि यह मनोबल बढ़ाता है और सकारात्मक ऊर्जा के साथ शुरुआत होती है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

हृदेश कुमार सिंह । Hirdesh Kumar Singh 

Senior Vedic Astrologer । Head – Religion & Astrology, ABP Live । Lead – ABP Dharma LIVE

हृदेश कुमार सिंह वरिष्ठ वैदिक ज्योतिषाचार्य और मीडिया पेशेवर हैं. उन्हें ज्योतिष, धर्म और मीडिया के क्षेत्र में 17 साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे ABP Live में Religion & Astrology वर्टिकल का नेतृत्व करते हैं. साथ ही ABP Dharma LIVE की कंटेंट और डिजिटल रणनीति की जिम्मेदारी संभालते हैं.

उनके काम में ज्योतिषीय लेखन, संपादन, वेबसाइट और वीडियो के लिए विषय चयन तथा संपादकीय योजना शामिल है. वे Search, Google Discover और सोशल मीडिया पर पाठकों की रुचि को ध्यान में रखकर धर्म और ज्योतिष की कवरेज तय करते हैं.

पंचांग, राशिफल, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार और धार्मिक परंपराएं उनके लेखन के प्रमुख विषय हैं. वे करियर, विवाह, शिक्षा और व्यापार से जुड़े सवालों पर भी लिखते हैं. राजनीति और सामाजिक घटनाओं पर उनके ज्योतिषीय विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर और मेदिनी ज्योतिष पर आधारित होते हैं. इनमें ग्रह स्थितियों को संभावित संकेतों के रूप में प्रस्तुत किया जाता है.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), नई दिल्ली से पत्रकारिता और IIMT University, मेरठ से ज्योतिष शास्त्र एवं वास्तु शास्त्र की शिक्षा ग्रहण की है. वे AstroSage और Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म के साथ भी काम कर चुके हैं. उन्होंने Semrush Academy से 'Content Marketing Essentials for SEO and AI Search with Semrush' सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है.

नई पीढ़ी के पाठकों के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे प्रारूप पर काम किया है. इसमें पढ़ाई, नौकरी, रिश्तों और रोजमर्रा के फैसलों से जुड़े सवालों को राशिफल में जगह दी गई है. उनके लेख धार्मिक परंपराओं से जुड़े उन प्रश्नों पर भी केंद्रित होते हैं, जो बदलती जीवनशैली में सामने आते हैं.

वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु उनके अध्ययन एवं लेखन के विषय हैं. उनका मानना है, 'ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है.'

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मासिक टैरो राशिफल: नवंबर में किन राशियों को मिलेगी नौकरी और धन लाभ? जानें मेष से मीन तक का मासिक टैरो राशिफल
नवंबर में किन राशियों को मिलेगी नौकरी और धन लाभ? जानें मेष से मीन तक का मासिक टैरो राशिफल
Cyclone Arnab: तिरुपति दर्शन पर जा रहे हैं? चक्रवात अर्नब के बीच घाट रोड पर सावधानी, जानें क्या है स्थिति
तिरुपति दर्शन पर जा रहे हैं? चक्रवात अर्नब के बीच घाट रोड पर सावधानी, जानें क्या है स्थिति
टैरो राशिफल 28 अक्टूबर 2026: कुंभ को अटका हुआ धन और मान-सम्मान, सिंह को भाग्य का साथ; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 28 अक्टूबर 2026: कुंभ को अटका हुआ धन और मान-सम्मान, सिंह को भाग्य का साथ; जानें 12 राशियों का भाग्य
Israel Election 2026: क्या ढह जाएगा नेतन्याहू का अभेद्य किला? इजरायल की कुंडली में बड़े उलटफेर के संकेत!
नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना कठिन! इजरायल और प्रधानमंत्री की कुंडली में क्या संकेत?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget