एक्सप्लोरर

Conjunction 2020: शनि और गुरु का आज है महामिलन, 400 साल बाद बने इस अद्भूत नजारे को आंखों से देख सकेंगे, जानें धनु, मकर राशिफल

Jupiter And Saturn Conjunction 2020: शनि और गुरु यानि बृहस्पति ग्रह आज बेहद नजदीक आने वाले हैं. 21 दिसंबर सोमवार को सौरमंडल में घटित होने वाली यह एक खगोलीय घटना है. सभी राशियों पर इसका प्रभाव देखा जाएगा.

Shani And Guru Great Alliance: शनि देव और देव गुरु बृहस्पति आज यानि सोमवार को बेहद नजदीक आने वाले हैं. ऐसा एक दो साल बाद नहीं बल्कि 400 साल बाद हो रहा है. इससे पहले इस तरह खगोलीय घटना 1623 में हुई थी. सौरमंडल में बनने वाले इस विशेष संयोग को धरती से भी आसानी से देखा जा सकेगा. आज शाम यनि सूरज ढलने के बाद इस अद्भूत नजारे को नंगी आंखों से भी आसमान साफ होने की दशा में देखा जा सकेगा.

शनि और बृहस्पति सौरमंडल के दो बड़े ग्रह माने जाते हैं. ज्योतिष गणना के अनुसार बृहस्पति, शनि के पास से प्रत्येक 20 साल पर गुजरता है, लेकिन इतना नजदीक कभी नहीं आता है जितना कि सोमवार को आने वाला है. वैज्ञानिकों के अनुसार शनि और बृहस्पति ग्रहों के बीच महज 0.1 डिग्री की दूरी रह जाएगी. इस अद्भूत नजारे को नासा ने 'क्रिसमस स्टार' का नाम दिया है. आज उत्तरी गोलार्ध में शीतकालीन संक्राति की शुरुआत हुई है और 2020 की सबसे लंबी रात भी है, इसीलिए 21 दिसंबर को साल का सबसे छोटा दिन माना जा रहा है.

पश्चिम दिशा में दिखेगा अद्भूत नजारा नासा के मुताबिक गुरु और शनि का संयोजन 21 दिसंबर की शाम को सूरज ढलने के बाद पश्चिम दिशा में देख सकेंगे. वहीं गुरु और शनि के ग्रेट कंजक्शन की इस घटना के वक्त वृहस्पति की पृथ्वी से दूरी लगभग 5.924 एस्ट्रेनॉमिकल यूनिट और शनि की दूरी 10.825 एस्ट्रेनॉमिकल यूनिट होगी.

मकर राशि में हैं शनि और गुरु मकर राशि: शनि और बृहस्पति इस समय मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. मकर राशि बृहस्पति की नीच राशि है,वहीं शनि की यह उच्च राशि है. मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं.

राशिफल

धनु राशिफल: गुरु धनु राशि के स्वामी है इसलिए इस खगोलीय घटना के दौरान धनु राशि वाले जातकों को संभल कर रहने की जरूरत है. क्रोध और वाणी दोष से बचें. कमजोर व्यक्ति का अपमान न करें.

मकर राशिफल: शनि के साथ देव गुरु बृहस्पति का कोई बैर नहीं है. गुरु का शनि के साथ संबंध सम है. इसलिए न तो मकर राशि वालों को हानि होगी और न ही लाभ.

शनि देव को प्रसन्न करने के लिए क्यों की जाती है हनुमान जी की पूजा, जानें ये कथा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 16 August 2026: कल रविवार को 3 राशियों को मिलेगा बंपर धन लाभ, मकर और वृश्चिक राशि वाले रहें बेहद सावधान
Kal Ka Rashifal 16 August 2026: साध्य और सर्वाअमृत योग से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, जानिए कल का राशिफल
Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!
Makar Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें करियर व लव राशिफल!
Makar Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें करियर व लव राशिफल!

वीडियोज

Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Embed widget