एक्सप्लोरर

Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण कितना खतरनाक है, ये किन राशियों को प्रभावित करेगा?

Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण को शुभ नहीं माना गया है. एक बार फिर सितंबर के महीने में चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) से जुड़ी कुछ विशेष बातें.

Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण लगने वाला है. एक पौराणिक कथा की मानें तो चंद्रमा को जब पाप ग्रह राहु जकड़ लेता है तो चंद्र ग्रहण लगता है. साल 2024 में दो चंद्र ग्रहण लगने हैं. एक ग्रहण लग चुका है, दूसरा चंद्र ग्रहण (Second Lunar Eclipse) लगने जा रहा है. 

पंचांग के अनुसार 18 सितंबर 2024,बुधवार के दिन साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला है. इससे पहले साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को होली वाले दिन लगा था. सितंबर में लगने वाला चंद्र ग्रहण इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2024) है.


Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण कितना खतरनाक है, ये किन राशियों को प्रभावित करेगा?

चंद्र ग्रहण को ज्योतिषीय ग्रंथों में शुभ नहीं माना गया है. ग्रहण को लेकर भारत में कई तरह की कथाएं भी प्रचलित हैं. विज्ञान के अनुसार सबसे पुराना ग्रहण 6 हजार साल पहले लगा था. ग्रहण को लेकर हमारे ऋषि मुनि बेहद जागरूक थे. हिंदू धर्म के वेद, पुराणों में इसक उल्लेख किया गया है.

राशिफल (Horoscope)
मेष धन की हानि हो सकती है. ऑफिस में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. जॉब बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है.
वृष दोस्तों के साथ झगड़ा हो सकता है. अचानक से धन लाभ का योग बन रहा है. सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो गलत पोस्ट डालने से मुसीबत में पड़ सकते हैं.
मिथुन मन अशांत रहेगा. जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है. बोली, भाषा खराब हो सकती है. धैर्य रखने से संकटों को टाल सकते हैं.
कर्क चंद्र ग्रहण का आपकी राशि पर विशेष प्रभाव पड़ सकता है. व्यापार बिजनेस में निर्णय सावधानी से लें, हानि का योग बना है.
सिंह क्रोध अधिक आएगा. इस पर काबू करना होगा. यदि बॉस की भूमिका में हैं तो परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. कार्यस्थल पर शांत रहने का प्रयास करें.
कन्या धन की बचत को लेकर किए गए प्रयास कुछ हद तक अच्छे परिणाम दे सकते हैं.सेहत को लेकर सावधान रहें. किसी बड़ी समस्या से अचानक राहत मिलने के संकेत मिल सकते हैं.
तुला विदेश यात्रा का योग बन सकता है. वीजा आदि में आ रही दिक्कत दूर हो सकती है, वैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोग परेशान रहेगें. कोई रणनीति काम नहीं आएगी.
वृश्चिक रणनीति बनाने में व्यस्त रहेंगे. इस समय कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है. जो गलत कार्य आपसे करा सकते हैं. सतर्क रहें.
धनु जीवनसाथी की सेहत में अचानक गिरावट आ सकती है. परिवार या दोस्तों के साथ ट्रैवल की प्लानिंग कर सकते हैं. पॉडकस्ट या सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हैं तो कंटेंट के लिए अधिक संघर्ष नहीं करना होगा.
मकर गलत कामों को करने से बचें. नहीं तो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं. जिन लोगों से कर्ज लिया है, उसे चुकाने की कोशिश करें. जीवनसाथी को नाराज न करें.
कुंभ मन को एकाग्र करने में दिक्कत आएगी. मन भटकने से किसी भी लक्ष्य को पाने में मुश्किल आएगी. धन लाभ के लिए अधिक मेहनत करें. ऑफिस में अपनी कार्य शैली में सुधार करें. एचआर और बॉस की आप पर कड़ी नजर है.
मीन 18 सितंबर को लगने वाल चंद्र ग्रहण आपकी ही राशि में लग रहा है. इसलिए अधिक प्रभाव आप पर ही पड़ने जा रहा है. ये कुछ मामलों में शुभ परिणाम देने वाला है. अचानक से जीवन में कुछ अच्छा घट सकता है. किसी तरह के गलत कार्य न करें न योजना बनाएं, नहीं तो दिक्कतों का समाना करना पड़ सकता है. अच्छा सोचें और अच्छे कार्य करें, राहु अप्रत्याशित परिणाम प्रदान करेगा. 

ऋग्वेद में भी ग्रहण को लेकर वर्णन मिलता है. एक वैज्ञानिक गणना के अनुसार सबसे पुराना ग्रहण 22 अक्टूबर 4202 ईसा पूर्व और 19 अक्टूबर 3811 ईसा पूर्वा के मध्य लगा था. भारत के अलावा आयरलैंड और सीरिया आदि देशों में भी इसके प्राचीन होने के प्रमाण मिले हैं, जिन पर आज भी वैज्ञानिकों की रिसर्च जारी है.

सितंबर 2024 में लगने वाला चंद्र ग्रहण मीन राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगने जा रहा है.

मीन राशि जो कि बृहस्पति की राशि है, वहीं पूर्वाभाद्रपद जिसका 27 नक्षत्रों में 25वां स्थान आता है. इस नक्षत्र के स्वामी भी देव गुरू बृहस्पति हैं. ये एक शुभ नक्षत्र माना गया है. जिसका प्रतीक क्रॉस तलवारें है. पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का पशु नर शेर है.

मीन राशि में 18 सितंबर को चंद्र ग्रहण प्रात: 6 बजकर 11 मिनट पर लगेगा और ये प्रात: 10.17 तक रहेगा. यानि यह चंद्र ग्रहण कुल 4 घंटे 6 मिनट का होगा.

सूतक काल (Sutak)
चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक नहीं लगेगा,लेकिन फिर जो लोग नियमों का पालन करना चाहते हैं कर सकते हैं. सूतक काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. सूतक में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

यह भी पढ़ें- सितंबर में क्या होगा? इस ज्योतिषी ने ग्रहों की गणना से कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी

हृदेश कुमार सिंह । Hirdesh Kumar Singh 

Senior Vedic Astrologer । Head – Religion & Astrology, ABP Live । Lead – ABP Dharma LIVE

हृदेश कुमार सिंह वरिष्ठ वैदिक ज्योतिषाचार्य और मीडिया पेशेवर हैं. उन्हें ज्योतिष, धर्म और मीडिया के क्षेत्र में 17 साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे ABP Live में Religion & Astrology वर्टिकल का नेतृत्व करते हैं. साथ ही ABP Dharma LIVE की कंटेंट और डिजिटल रणनीति की जिम्मेदारी संभालते हैं.

उनके काम में ज्योतिषीय लेखन, संपादन, वेबसाइट और वीडियो के लिए विषय चयन तथा संपादकीय योजना शामिल है. वे Search, Google Discover और सोशल मीडिया पर पाठकों की रुचि को ध्यान में रखकर धर्म और ज्योतिष की कवरेज तय करते हैं.

पंचांग, राशिफल, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार और धार्मिक परंपराएं उनके लेखन के प्रमुख विषय हैं. वे करियर, विवाह, शिक्षा और व्यापार से जुड़े सवालों पर भी लिखते हैं. राजनीति और सामाजिक घटनाओं पर उनके ज्योतिषीय विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर और मेदिनी ज्योतिष पर आधारित होते हैं. इनमें ग्रह स्थितियों को संभावित संकेतों के रूप में प्रस्तुत किया जाता है.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), नई दिल्ली से पत्रकारिता और IIMT University, मेरठ से ज्योतिष शास्त्र एवं वास्तु शास्त्र की शिक्षा ग्रहण की है. वे AstroSage और Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म के साथ भी काम कर चुके हैं. उन्होंने Semrush Academy से 'Content Marketing Essentials for SEO and AI Search with Semrush' सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है.

नई पीढ़ी के पाठकों के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे प्रारूप पर काम किया है. इसमें पढ़ाई, नौकरी, रिश्तों और रोजमर्रा के फैसलों से जुड़े सवालों को राशिफल में जगह दी गई है. उनके लेख धार्मिक परंपराओं से जुड़े उन प्रश्नों पर भी केंद्रित होते हैं, जो बदलती जीवनशैली में सामने आते हैं.

वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु उनके अध्ययन एवं लेखन के विषय हैं. उनका मानना है, 'ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है.'

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 12 अक्टूबर 2026: वृश्चिक को बंपर धन लाभ, सिंह को मिलेगा अटका हुआ पैसा; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 12 अक्टूबर 2026: वृश्चिक को बंपर धन लाभ, सिंह को मिलेगा अटका हुआ पैसा; जानें 12 राशियों का भाग्य
Kal Ka Rashifal 12 October 2026: सोमवार को विष्कुम्भ योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, कन्या को टैक्स विवाद से राहत और धनु को स्कॉलरशिप!
Kal Ka Rashifal 12 October 2026: सोमवार को विष्कुम्भ योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, कन्या को टैक्स विवाद से राहत और धनु को स्कॉलरशिप!
आज का कन्या राशिफल 11 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद, इंटीरियर डिजाइनिंग में बेहतरीन नतीजे, धन संबंधी शुभ समाचार
आज का कन्या राशिफल 11 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद, इंटीरियर डिजाइनिंग में बेहतरीन नतीजे, धन संबंधी शुभ समाचार
आज का सिंह राशिफल 11 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से वस्त्र व अनाज का संचय, फैशन-लक्जरी बिजनेस में बंपर प्रॉफिट
आज का सिंह राशिफल 11 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से वस्त्र व अनाज का संचय, फैशन-लक्जरी बिजनेस में बंपर प्रॉफिट

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget