एक्सप्लोरर

Chandra Grahan 2024: होली के दिन लगेगा 2024 का पहला चंद्र ग्रहण, इन राशियों की बढ़ेंगी चुनौतियां

Lunar Eclipse 2024 Date: भारत में चंद्र ग्रहण को लेकर कई प्रकार की मान्यताएं हैं. इस साल का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन 25 मार्च को लगेगा. जानते हैं कि राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा.

Lunar Eclipse 2024: चंद्र ग्रहण और सूर्य दोनों खगोलीय घटनाएं हैं जो चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य की स्थिति के कारण बनती हैं. चंद्र ग्रहण का धार्मिक महत्व बहुत ज्यादा माना गया है. ऐसे में जब भी चंद्र ग्रहण पड़ता है तो सबको यह लगता है कि इसका कोई ना कोई बुरा प्रभाव हम सभी पर पड़ने वाला है जबकि हमेशा ऐसा नहीं होता. वास्तव में हर ग्रहण प्रभावशाली भी नहीं माना जाता है. ऐसा ही एक चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024 को लगने वाला है.

होली के दिन लगेगा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan Date 2024)

चंद्र ग्रहण की यह घटना होली के दिन होने वाली है. फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को यह चंद्र ग्रहण लगने वाला है लेकिन यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई ना देने के कारण भारत में इसका कोई प्रभाव भी नहीं माना जाएगा और ना ही इसका कोई सूतक काल होगा.

चंद्र ग्रहण का वैज्ञानिक महत्व भी है और इसीलिए दुनिया भर के वैज्ञानिक चंद्र ग्रहण पर बहुत ज्यादा ध्यान देते हैं. इस चंद्र ग्रहण पर न केवल चंद्रमा केतु से पीड़ित होगा बल्कि सूर्य और बुध ग्रह भी राहु के प्रभाव में होंगे तथा मंगल और शनि भी साथ होंगे. 

अच्छी बात यह है कि यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा, जिसे पूर्ण और सैद्धांतिक रूप से चंद्रग्रहण की मानता नहीं दी गई है और यही वजह है कि इस चंद्र ग्रहण का कोई सूतक मान्य नहीं होगा. यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई नहीं देगा लेकिन भारतीय समय के अनुसार यह 25 मार्च 2024 को प्रातः 10:24 से शुरू होकर दोपहर 3 मिनट पर समाप्त होगा.

यह चंद्र ग्रहण बेल्जियम, फ्रांस, इटली, जर्मनी, नॉर्वे का दक्षिण भाग, हॉलैंड, स्विट्जरलैंड, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और जापान में दिखाई दे सकता है. यह चंद्र ग्रहण सोमवार के दिन लगेगा. यह चंद्र ग्रहण कन्या राशि में उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में मुख्य प्रभाव दिखाएगा. 

हर चंद्र ग्रहण सभी राशियों पर प्रभाव देने में सक्षम होता है. वह किसी के लिए सकारात्मक भी हो सकता है और किसी के लिए नकारात्मक भी. जानते हैं कि इस बार होली पर लगने वाला चंद्र ग्रहण किन राशियों के लिए परेशानी जनक हो सकता है:

इन राशियों के लिए मुश्किल भरा रहेगा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan Effects)

  • मिथुन राशि के जातकों को करियर में प्रॉब्लम फेस करनी पड़ सकती है. किसी से कहा सुनी होने और वर्कप्लेस पर किसी से झगड़ा होने की नौबत‌आ सकती है. आपकी सामाजिक छवि पर दाग लगने की संभावना भी बन सकती है. परिवार में अशांति आपको परेशान करती रहेगी. ऐसे में आपको चंद्रग्रहण से संबंधित विशेष दान करना चाहिए.
  • सिंह राशि के जातकों को इस ग्रहण के प्रभाव से सेहत से जुड़ी समस्याएं ज्यादा परेशान कर सकती हैं. आपके खर्च भी जरूरत से ज्यादा हो जाएंगे, जो आपको बार-बार पीड़ा देते रहेंगे. ऐसी स्थिति से बचने के लिए सेहत का भी ध्यान रखें और खर्चों को नियंत्रण में रखें. किसी से उधार लेने और देने से बचें.
  • कन्या राशि के जातकों पर इस ग्रहण का विशेष प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए आपको कोई भी बड़ी डिसीजन मेकिंग करने से बचना चाहिए. कार्यों में व्यवधान आएंगे. रुके हुए काम आपको परेशान करेंगे और चलते हुए काम अटक सकते हैं. सेहत में गिरावट होगी. आपसी संबंधों में समस्या होने से आप परेशान हो सकते हैं. व्यापार में उतार-चढ़ाव परेशानी का कारण बन सकता है.
  • वृश्चिक राशि के जातकों को सावधानी रखनी पड़ेगी. आपके जीवन में कुछ नई चुनौतियां आ सकती हैं, जिन पर आपको ध्यान देना होगा. हर काम को पूरा करने के लिए आपके दृढ़ निश्चय की आवश्यकता पड़ेगी. आपको ज्यादा क्रोध और झगड़ा करने से बचना चाहिए. वाहन चलाने में भी सावधानी रखेंगे तो बढ़िया होगा

ये भी पढ़ें

इन राशियों पर रहती है मां लक्ष्‍मी की खास कृपा, जीवन में कभी भी नहीं होती धन की कमी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 9 September 2026: सुबह दिल की सुनेंगे, शाम को हावी होगा आत्मसम्मान; आपकी राशि क्या कहती है?
आज का राशिफल 9 सितंबर 2026: सुबह दिल की सुनेंगे, शाम को हावी होगा आत्मसम्मान; आपकी राशि क्या कहती है?
iPhone 18 पर टिकी दुनिया की नजर, Apple जिस फीचर को बताएगा खास उसी पर क्यों उठ सकते हैं सवाल?
iPhone 18 पर टिकी दुनिया की नजर, लॉन्च कुंडली बता रही Apple के किस फीचर की होगी सबसे ज्यादा चर्चा
टैरो राशिफल 9 सितंबर 2026: मिथुन-सिंह को निवेश में सफलता, मकर-कर्क रखें ये सावधानी, जानें मेष से मीन का भाग्य
मिथुन-सिंह को निवेश में सफलता, मकर-कर्क रखें ये सावधानी, जानें मेष से मीन का भाग्य
मोदी की रैली भी अब कॉन्सर्ट जैसी, बुध गोचर के बाद Gen Z पर क्यों बढ़ा फोकस?
मोदी की रैली भी अब कॉन्सर्ट जैसी, बुध गोचर के बाद Gen Z पर क्यों बढ़ा फोकस?

वीडियोज

Sansani: कानपुर में Killer बहू का सीक्रेट प्लान ! UP CRIME News
UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई
Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?
Sapa New Dress Code | Akhilesh Yadav: अखिलेश का लाल+हरा=नीला हो गया! | BJP | UP Election 2027

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाबा बागेश्वर के नॉन वेज वाले बयान पर सियासत! TMC-कांग्रेस ने घेरा, किसने-क्या कहा
बाबा बागेश्वर के नॉन वेज वाले बयान पर सियासत! TMC-कांग्रेस ने घेरा, किसने-क्या कहा
BDO की दौलत का खुलासा! 121 फीसदी ज्यादा संपत्ति, 5 गाड़ियां और 16 खाते
BDO की दौलत का खुलासा! 121 फीसदी ज्यादा संपत्ति, 5 गाड़ियां और 16 खाते
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, हटाए गए कई अपशब्द, जानें- कितना है रन टाइम?
‘हैवान’ को कौन सा मिला सर्टिफिकेट, कितना है रन टाइम, जानें यहां
टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे तेज शतक, रोहित नंबर-1
टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे तेज शतक, रोहित नंबर-1
बाइक, शराब और बहुत कुछ... ट्रंप कनाडा के किस-किस सामान को करेंगे बैन?
बाइक, शराब और बहुत कुछ... ट्रंप कनाडा के किस-किस सामान को करेंगे बैन?
कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, निर्मल कोसरे-प्रशांत किशोर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, निर्मल कोसरे-प्रशांत किशोर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Salt Storage Tips: गैस चूल्हे के पास रखती हैं नमक? तुरंत बदलें ये 1 आदत
गैस चूल्हे के पास रखती हैं नमक? तुरंत बदलें ये 1 आदत
SSC CHSL भर्ती शुरू, 12वीं पास उम्मीदवारों को 92 हजार तक की सैलरी
SSC CHSL भर्ती शुरू, 12वीं पास उम्मीदवारों को 92 हजार तक की सैलरी
Embed widget