एक्सप्लोरर

Chandra Grahan 2023 Time: साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण कल, ये कितने बजे दिखेगा? जानें इसके बारे में सब कुछ

Lunar Eclipse 2023: साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई, शुक्रवार के दिन लगेगा. यह ग्रहण 5 मई की रात में 8 बजकर 46 मिनट से शुरू होगा और मध्यरात्रि के बाद 1 बजकर 2 मिनट पर समाप्त होगा.

Chandra Grahan Date: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व होता है. चंद्रमा को मन का कारक माना गया है.  चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा ग्रसित हो जाता है जिसका असर हर व्यक्ति की मानसिक स्थिति पर पड़ता है. ग्रहण भले एक खगोलीय घटना हो लेकिन धार्मिक मान्यताओं में इसे अशुभ माना जाता है. यह एक दैवीय आपदा मानी जाती है. ज्योतिष के अनुसार ग्रहण के दौरान राहु सूर्य और चंद्रमा को ग्रसित कर लेता है जिसकी वजह से ग्रहण लगता है. आइए जानते हैं कि साल का पहला कब और कहां लगेगा.

कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण?

साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई, शुक्रवार के दिन लगेगा. यह ग्रहण 5 मई की रात में 8 बजकर 46 मिनट से शुरू होगा और मध्यरात्रि के बाद 1 बजकर 2 मिनट पर समाप्त होगा. 5 मई को लगने वाला यह ग्रहण एक उपछाया चंद्रग्रहण होगा. यह चंद्रग्रहण लगभग 4 घंटे 15 मिनट की अवधि का होगा. इससे पहले साल का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल को लगा था. यह चंद्र ग्रहण तुला राशि और स्वाति और अनुराधा नक्षत्र में लगेगा. 

इन जगहों पर दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. यह चंद्र ग्रहण एशिया, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण पूर्वी यूरोप के कुछ भागों में दिखाई देगा. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. 5 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा इसलिए यहां इसका सूतक काल भी नहीं माना जाएगा. सूतक काल ना लगने की वजह से यहां पूजा-पाठ या किसी भी धार्मिक कार्यों पर रोक नहीं लगेगी. 

क्या है उपछाया चंद्र ग्रहण

जब चंद्रमा पृथ्वी की वास्तविक छाया में प्रवेश करता है, तब वास्तविक चंद्र ग्रहण लगता है. ग्रहण से पहले चंद्रमा, पृथ्वी की परछाईं में प्रवेश करता है, इसे उपछाया कहते हैं. पृथ्वी की परछाईं में प्रवेश के बाद ही चंद्रमा पृथ्वी की वास्तविक छाया में प्रवेश करता है. हालांकि कई बार चंद्रमा धरती की वास्तविक छाया में जाए बिना, उसकी उपछाया से ही बाहर निकल आता है.

जब चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया न पड़कर केवल उसकी उपछाया मात्र ही पड़ती है, तब इसे उपछाया चंद्र ग्रहण कहते हैं. इसमें चंद्रमा के आकार में कोई अंतर नहीं आता है और इस पर एक धुंधली सी छाया मात्र नजर आती है.

ये भी पढ़ें

दुखों पर पाएंगे विजय, मई में होगा अब लाभ ही लाभ, भरी रहेगी तिजोरी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 29 September 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति!
Kal Ka Rashifal 29 September 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों की खुलेगी किस्मत, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति!
कन्या साप्ताहिक राशिफल 28 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026: पेंडिंग विश होगी पूरी, विदेशी व्यापार में बड़ा कॉन्ट्रैक्ट
कन्या साप्ताहिक राशिफल 28 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026: पेंडिंग विश होगी पूरी, विदेशी व्यापार में बड़ा कॉन्ट्रैक्ट
सिंह साप्ताहिक राशिफल 28 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026: करियर-बिजनेस में खुलेंगे नए रास्ते, वर्किंग वुमन को बड़ी सफलता
सिंह साप्ताहिक राशिफल 28 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026: करियर-बिजनेस में खुलेंगे नए रास्ते, वर्किंग वुमन को बड़ी सफलता
कर्क साप्ताहिक राशिफल 28 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026: प्राथमिक लक्ष्य पर रखें फोकस, ऑफिस के विरोधियों से रहें सतर्क
कर्क साप्ताहिक राशिफल 28 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026: प्राथमिक लक्ष्य पर रखें फोकस, ऑफिस के विरोधियों से रहें सतर्क

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग
इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग
अखिलेश यादव का ऐलान, कहा- 'हमारी सरकार बनने पर OPS लागू होगा'
अखिलेश यादव का ऐलान, कहा- 'हमारी सरकार बनने पर OPS लागू होगा'
डॉक्टर से मारपीट पर SC सख्त, शिवसेना पार्षद की जमानत रद्द; 3 दिन में सरेंडर का आदेश
डॉक्टर से मारपीट पर SC सख्त, शिवसेना पार्षद की जमानत रद्द; 3 दिन में सरेंडर का आदेश
भारतीय क्रिकेटर के लाखों के बैट ग्राउंड से हुए चोरी
भारतीय क्रिकेटर के लाखों के बैट ग्राउंड से हुए चोरी
एंटी-स्मोकिंग रील्स का क्या फायदा? पोस्टर्स में सिगरेट पीते विक्की, रणबीर-रणवीर पर भड़के डायरेक्टर
एंटी-स्मोकिंग रील्स का क्या? पोस्टर्स में सिगरेट पीते एक्टर्स पर भड़के फिल्म मेकर
ज्ञानेश कुमार के घर पोती कालिख, कांग्रेस पर भड़के नड्डा, 'अस्थिरता पैदा करने की कोशिश'
ज्ञानेश कुमार के घर पोती कालिख, कांग्रेस पर भड़के नड्डा, 'अस्थिरता पैदा करने की कोशिश'
LPU स्टूडेंट का मैसेज पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके, पंजाब पुलिस से कर दी यह मांग
LPU स्टूडेंट का मैसेज पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके, पंजाब पुलिस से कर दी यह मांग
How To Clean Black Marble: बिना खरोंच चमकेगा काला मार्बल, बस सफाई में करें ये 1 छोटा काम
बिना खरोंच चमकेगा काला मार्बल, बस सफाई में करें ये 1 छोटा काम
Embed widget