एक्सप्लोरर

Chandra Grahan 2021: आज लगेगा 580 साल बाद अनूठा चंद्र ग्रहण, जानें क्यों है खास

Chandra Grahan 2021: इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज लगने जा रहा है. ये बेहद खास इसलिए होने वाला है क्‍योंकि ऐसा चंद्र ग्रहण 580 साल के बाद लगने वाला है.

Chandra Grahan 2021: चंद्र ग्रहण-सूर्य ग्रहण बेहद ही अहम खगोलीय घटनाएं होती हैं और यह ज्‍योतिष के लिहाज से बेहद महत्‍वपूर्ण मानी जाती हैं. इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज होगा. साल का यह तीसरा ग्रहण और दूसरा चंद्र ग्रहण बेहद ही खास होने वाला है. इस चंद्र ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद 4 दिसंबर 2021 को एक सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है. 

आज का चंद्र ग्रहण बेहद खास है क्‍योंकि ऐसा चंद्र ग्रहण 580 साल के बाद लगने वाला है. यह चंद्र ग्रहण पिछले 580 साल का सबसे लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण होगा. जिसका मतलब इस ग्रहण का सूतक मान्य नहीं होगा. जिस कारण पूजा-पाठ संबंधित किसी भी तरह की पाबंदियां मान्य नहीं होंगी.

करीब साढ़े तीन घंटे लगेगा ग्रहण

इस चंद्र ग्रहण की अवधि करीब साढ़े तीन घंटे की रहने वाली है. भारत में यह चंद्र ग्रहण दोपहर को 12:48 बजे से 04:17 मिनट तक होगा. यह आंशिक चंद्र ग्रहण भारत में केवल असम और अरुणाचल प्रदेश में ही नजर आएगा. इससे पहले इतना लंबा आंशिक चंद्र ग्रहण 1440 में लगा हुआ था. वहीं आज के बाद अब 8 फरवरी 2669 में इतना लंबा चंद्र ग्रहण होगा यानी कि 648 साल बाद ऐसा ग्रहण होगा.

अगला चंद्र ग्रहण साल 2022 में लगेगा

चंद्र ग्रहण की अवधि ज्‍यादा होने के बाद लोग ज्‍यादा देर तक इस अद्भुत खगोलीय घटना का अनुभव ले सकेंगे. इतना लंबा चंद्र ग्रहण होने के पीछे खगोलविदों का मानना है कि धरती से चंद्रमा की दूरी ज्‍यादा होने के कारण आज लगने वाले चंद्र ग्रहण की अवधि ज्‍यादा रहेगी होगी. धरती और चंद्रमा के बीच की दूरी कम रहती है तो चंद्र ग्रहण की अवधि भी कम होती. आज लगने जा रहे इस साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के बाद अगला चंद्र ग्रहण साल 2022 में 8 नवंबर को होगा. यानी कि इस चंद्र ग्रहण के बाद दोबारा ऐसी खगोलीय घटना को देखने के लिए खगोलप्रेमियों को 1 साल तक का तो इंतजार करना ही पड़ेगा. 

इस साल कुल 4 ग्रहण लगने हैं जिसमें से दो सूर्य ग्रहण हैं और दो चंद्र ग्रहण हैं. इनमें से दो ग्रहण लग चुके हैं. वहीं आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण और 4 दिसंबर को आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है.

यह भी पढ़ें.

UP Election: Amit Shah देखेंगे ब्रज-पश्चिम, गोरखपुर-कानपुर संभालेंगे JP Nadda, BJP ने बनाया बूथ जीतने का 'ब्लूप्रिंट'

India-China Talks: क्या अब खुलेगा तनाव का ताला? LAC विवाद सुलझाने के लिए 14वीं बार मिले भारत-चीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pitru Paksha 2026: बेटा विदेश में तो भारत की तिथि से श्राद्ध करे या वहां के पंचांग से?
बेटा विदेश में तो भारत की तिथि से श्राद्ध करे या वहां के पंचांग से? जानें सही नियम
Kal Ka Rashifal 30 September 2026: वृषभ का दोपहर बाद बदलेगा दिन, कर्क-मकर को करियर में मौका
Kal Ka Rashifal 30 September 2026: वृषभ का दोपहर बाद बदलेगा दिन, कर्क-मकर को करियर में मौका
October Money Horoscope 2026: अक्टूबर में इन 4 राशियों के हाथ में टिकेगा पैसा, सिंह-कुंभ समेत इनका बढ़ सकता है खर्च
October Money Horoscope 2026: अक्टूबर में किन राशियों के हाथ में टिकेगा पैसा, किसका बढ़ सकता है खर्च?
अक्टूबर में सोना खरीदें या धनतेरस तक रुकें? 28 अक्टूबर से बदल रहा है ग्रहों का हिसाब
अक्टूबर में सोना खरीदें या धनतेरस तक रुकें? 28 अक्टूबर से बदल रहा है ग्रहों का हिसाब

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
राहुल गांधी बोले- खुद पीएम मोदी दिलाएंगे CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'रामद्रोहियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा अयोध्या का वैभव', गोरखपुर में बोले CM योगी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
रूस का सैन्य विमान टेकऑफ के बाद हुआ क्रैश, 6 लोगों की मौत
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Embed widget