एक्सप्लोरर

Chanakya Niti: इन 3 चीजों पर टिका होता है पति-पत्नी का रिश्ता, जरा सी चूक से बिखर जाता है घर

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने भी दांपत्य जीवन को बेहतर बनाने के गुर बताए हैं. चाणक्य की नीतियां अपनाई जाएं तो पति-पत्नी में आपसी प्रेम बना रहेगा, रिश्ते में दरार नहीं आएगी.

Chanakya Niti: सुखी वैवाहिक जीवन गाड़ी के दो पहियों के समान हो जाता है. अगर दोनों पहिए सही हो तभी गाड़ी आगे बढ़ती है. उसी तरह पति -पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए दोनों का योगदान बहुत जरूरी है. आचार्य चाणक्य ने भी दांपत्य जीवन को बेहतर बनाने के गुर बताए हैं. अगर चाणक्य की नीतियां अपनाई जाएं तो वैवाहिक जीवन में मुश्किलें नहीं आएंगी और पति-पत्नी में आपसी प्रेम बना रहेगा, रिश्ते में दरार नहीं आएगी.

विश्वास-सम्मान

चाणक्य कहते हैं कि विश्वास और सम्मान दांपत्य जीवन की नींव होते हैं. पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास के बल पर मजबूत होता है. सुखी जीवन के लिए एक दूसरे के विचारों का सम्मान करें. एक दूसरे की बात से सहमत न हो, या कोई बात बुरी लगी हो तो नीचा दिखाने की बजाय बैठकर मामले को सुलझाएं क्योंकि बात करने से एक दूसरे की धारणा पर गौर किया जा सकता है. बातों से बड़े से बड़े हल निकल जाते हैं. वैवाहिक जीवन में स्त्री हो या पुरुष दोनों सम्मान के हकदार होते हैं. याद रखें सम्मान देने पर ही सम्मान मिलता है.

समर्पण-प्यार

शादीशुदा जिंदगी में प्यार होने बहुत जरूरी है. प्रेम रिश्तों की कड़ी को जोड़े रखता है. पति-पत्नी एक दूसरे के प्रति जितना समर्पित होंगे रिश्तों में कड़वाहट उतनी ही कम होती जाएगी. अपने पार्टनर से कभी प्यार का दिखावा न करें. प्यार की बदौलत ही दांपत्य जीवन की डोर बंधी रहती हैं. वहीं समर्पण से तात्पर्य है अपने जीवनसाथी के प्रति ईमानदारी. आपका एक झूठ रिश्ते में दरार ला सकता है.

समय

पति-पत्नी के रिश्तों में मिठास तभी आती है जब वो एक दूसरे को समय दे पाएं. साथ समय बिताने से प्यार भी बढ़ता है और एक दूसरे को समझने का मौका मिलता है. चाहे कितनी ही व्यस्तता क्यों न हो जीवनसाथी के लिए समय जरूर निकालें.अगर चाहते हैं शादीशुदा जिंदगी में किसी तरह के मतभेद पैदा ना हो तो  एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं.

Chanakya Niti: ये 4 गलतियां बिगाड़ सकती है छात्रों का करियर, तुरंत संभल जाएं

Chanakya Niti: ये हैं वो 3 हालात, जब भुगतना पड़ती है किसी और की गलती की सजा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 23 अक्टूबर 2026: सिंह को अचानक लाभ व कन्या को बाहरी स्रोतों से फायदा; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 23 अक्टूबर 2026: सिंह को अचानक लाभ व कन्या को बाहरी स्रोतों से फायदा; जानें 12 राशियों का भाग्य
Weekly Horoscope: मेष की साझेदारी, मकर के काम की समीक्षा… 25 से 31 अक्टूबर आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा?
साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अक्टूबर 2026: वक्री बुध के बीच कैसा रहेगा सप्ताह, आखिरी दिन गुरु बदलेगा राशि
Dev Uthan Ekadashi 2026: 4 महीने बाद योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, तुलसी विवाह पर जरूर करें ये 1 काम; खुलेंगे भाग्य के द्वार
Dev Uthan Ekadashi 2026: 4 महीने बाद योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, तुलसी विवाह पर जरूर करें ये 1 काम; खुलेंगे भाग्य के द्वार
1 नवंबर की रैली तो शुरुआत है, 16 नवंबर की ग्रह चाल से तय होगा 2029 का असली सियासी मूड
नवंबर 2026 में भारत की राजनीति कैसी रहेगी, क्या मोदी सरकार की बढ़ेगी टेंशन?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget