एक्सप्लोरर

Career Horoscope: किस राशि वालों को मिलेगी नयी नौकरी? प्रमोशन को पाने के लिए करनी पड़ेगी कठोर मेहनत

Career Horoscope: उन्नति और आय में वृद्धि के लिए किस राशि वालों को कैसे करना चाहिए आने वाले सप्ताह को प्लान, आइए जानते हैं सभी 12 राशियों वालों का आर्थिक दृष्टि से कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह?

Career Horoscope: कंपटीशन के इस युग में आय और करियर से संबंधित सभी लोग अपनी कोशिशों में कमी नहीं छोड़ना चाहते. यदि इस संबंध में आने वाले समय को प्लान करके इस क्षेत्र की ओर अग्रसित हुआ जाए तो सफलता मिलने में आसानी हो जाती है. उन्नति और आय में वृद्धि के लिए कैसा रहेगा सप्ताह? कैसे करना चाहिए इस समय को प्लान? आइए जानते हैं सभी राशियों का करियर राशिफल 

मेष- ऑफिस में गलतियां कम से कम हो इस बात पर पैनी निगाह रखनी है. कार्य में फोकस बनाए रखना होगा. विदेशी कंपनियों से जुड़े लोगों को सप्ताह आर्थिक ग्राफ को बढ़ाने वाला होगा. नयी जॉब ढूंढ रहे हैं या बदलना चाह रहे हैं तो इस बार रुक जाना बेहतर होगा. व्यापारी वर्ग उधार लेन-देन से बचना चाहिए, वहीं सप्ताह के मध्य में बड़े सौदों से लाभ कमाने में सफल होंगे. खाने-पीने का कारोबार करने वालों को मुनाफा हाथ लगेगा. 

वृष- इस बार प्लानिंग से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी. कार्यों में आ रही बाधाओं से छुटकारा मिलेगा. आईटी सेक्टर में नौकरी करने वालों को चिंता नहीं करनी चाहिए, जिस भी कार्य की जिम्मेदारी आप लेंगे वह पूरा होगा. अच्छा प्रदर्शन प्रमोशन तक ले जा सकता है, इसलिए कार्यों को लेकर सजग रहें. कारोबार में सोचें गए मुनाफे हाथ लगने में संदेह है, लेकिन सप्ताह के अंत तक स्थितियों में सुधार होता दिखाई देगा. व्यापारियों को पुराना धन मिलने की संभावना है. 
 
मिथुन- नौकरीपेशा से जुड़े हुए लोगों पर सामान्यतः कार्यों का दबाव कुछ कम रहेगा. सैलरी संबंधित मामलों को लेकर परेशान हो सकते है. महिला सहकर्मी के द्वारा कार्य पूर्ण होंगे. सप्ताह के अंत तक मेडिकल से संबंधित व्यापार में मुनाफा हाथ लगेगा. व्यापार को लेकर इस बार खासकर प्लानिंग की ओर फोकस करना चाहिए, जो की भविष्य में कारगर साबित होगी. जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार कर रहें हैं वह आपसी तालमेल बनाकर चलें. धन संबंधित मामलों को लेकर भी अलर्ट रहना होगा. 

कर्क- ऑफिस में सहकर्मियों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे. एकाग्रचित्त होकर काम पर फोकस बढ़ाएं. आय में वृद्धि होगी. जॉब में स्थानान्तरण होने के योग बन रहे हैं. कुशल मैनेजमेंट लक्ष्य तक पहुंचाएगा. टेलीकम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को मुनाफा हाथ लगेगा. व्यापार संबंधित यदि यात्राएं करनी पड़े तो बहुत ही सजग रहें, सरकारी अटका हुआ काम बनने की संभावना है. बड़े निवेशों में जोखिम उठाने से बचें. पार्टनरशिप में यदि खटास आ रही थी तो उसमें भी अब सुधार होगा. पैतृक व्यवसाय में आप काफी सक्रिय रहेंगे. 

सिंह- आजीविका के क्षेत्र में नये विकल्पों को तलाशने में सफल होंगे. इधर की बातें उधर करने वालों से दूर रहें. विदेश में नौकरी करने वालों को शुभ सूचना प्राप्त होगी. कपड़ों के व्यापारियों को लाभ होगा, वहीं दूसरी ओर व्यापार को बढ़ाने के लिए दिमाग में नए आइडिया आएंगे. जीवनसाथी का सहयोग व्यापार में लाभकारी सिद्ध होगा. नया स्टार्टअप करने वालों को सरकारी एजेंसियों और बैंकिंग संस्थाओं का सहयोग लेना पड़ सकता है.  ऑनलाइन कारोबार करने वाले ग्राहकों की मांग को पूरा करने के लिए तैयार रहें. 

कन्या- कन्या राशि वालों का जॉब में बदलाव करने का विचार बनेगा. आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है, और बॉस से प्रशंसा भी मिलेगी. टीम वर्क में किया गया कार्य पूर्ण होगा. मेडिकल क्षेत्र से जुड़े व्यापारियों को स्टॉक पर पैनी निगाह बनाएं रखनी है. अचानक बड़े सौदे मिलने की संभावना है. कारोबारी यात्राओं के होने के योग बन रहे हैं. बिजनेस डील को लेकर थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए. व्यापार को बढ़ाने के लिए उसका प्रचार करें, माउथ पब्लिसिटी भी कारगर साबित होगी. 
 
तुला- नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को कार्य पूर्ती के लिए अधिक भागदौड़ करनी चाहिए. जो लोग दूसरी जॉब ढूंढ रहे हैं, उनको सफलता मिल सकती है. महिला सहकर्मी से तालमेल बनाकर चलें. कार्य को देखते हुए बॉस सराहना करने में नहीं चुकेंगे. व्यापार को लेकर अति आत्मविश्वास ठीक नहीं, साथ ही बड़े मुनाफे के बजाय छोटे-छोटे मुनाफे को महत्व देना होगा, क्योंकि वर्तमान समय में यह महत्वपूर्ण है. युवा वर्ग बुरी संगति से दूरी बनाए रखें. अपने लक्ष्यों के प्रति दृढ़ निष्ठा और संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे. 
 
वृश्चिक- वृश्चिक राशि यदि किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी आपके कंधे आती  है, तो अभी कार्य को पूरा करने में जी-जान लगानी होगी. कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान दें, कार्य भले ही थोड़ा करें, लेकिन उसमें त्रुटियां नहीं होनी चाहिए. ग्राहकों के साथ बातचीत के दौरान वाणी पर संयम रखें, अन्यथा ग्राहक आपसे नाराज हो सकते हैं वर्तमान में ग्राहकों की नाराजगी व्यापार को बड़े नुकसान तक ले जाएगी. रिटेल व्यापारियों को नकदी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. 

धनु-  इस सप्ताह अधीनस्थों पर बेवजह का हुक्म न चलाएं. कार्य में समस्या का सामना तब बढ़ सकता है, जब आपका तालमेल बॉस से बिगड़ जाए. मैनेजमेंट से जुड़े हैं, उनको एक्टिव रहना होगा. महिला सहकर्मी से तालमेल बनाए रखें. पार्टनरशिप में व्यापार करने वालों को कानूनी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पूर्व एक दूसरे से सलाह कर लेनी चाहिए, अन्यथा बेवजह परेशानी खड़ी हो सकती है. जनसंपर्क बढ़ाने के लिए लोगों से कम्यूनिकेशन बनाएं रखना होगा, परिचितों से बातचीत करते रहें. कला जगत से जुड़े लोगों को नए मौके मिलेंगे.
 
मकर- मकर राशि के सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत लोगों को नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा, अचानक ऑफिस से मीटिंग की सूचना मिलने की आशंकाएं बनी हुई है. नई नौकरी के लिए कहीं अप्लाई किया है तो वहां से कॉल आने की संभावनाएं बनी हुई है. जो लोग मैन्यूफैक्चरिंग और उत्पादन से जुड़े हुये हैं, उनके लिए समय शुभ रहने वाला है. लोहे का कारोबार करने वालों को आर्थिक नुकसान हो सकता है. व्यापारी वर्ग नये सम्पर्कों का लाभ उठाने का प्रयास करेंगे. पैतृक व्यापार में रुके हुए कार्य बन सकते हैं. 
 
कुंभ- कर्मक्षेत्र में चल रही मानसिक चिंता कम होगी. नौकरी से संबंधित शुभ सूचना प्राप्त होगी. रोजगार से संबंधित कुछ नकारात्मक स्थिति है जो दिखाई दे रही थी वह अब सकारात्मक हो जाएंगी. कार्य को जल्दबाजी में न करें, बल्कि समय लेते हुए एक बार रिचेक अवश्य कर लें. सौंदर्य प्रसाधन से संबंधित चीजों का व्यापार करने वालों के लिए समय लाभदायक रहेगा. पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों को एक दूसरे पर भरोसा रखना होगा. वर्तमान समय की स्थितियों को देखते हुए, यदि लाभ न मिले तो धैर्य रखें.

मीन- मीन राशि वालों को कामकाज में ठीक तरह से ध्यान केन्द्रित करना चाहिए. व्यापारियों को कुछ अवरोध का सामना करना पड़ सकता है, लाभ कमाने के लिए अपेक्षा से अधिक जोर लगाना पड़ेगा. सामाजिक रूप से नाम कमाने के लिए अपने स्वभाव को संतुलित रखना होगा. यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रहे हैं, साथ ही उसमें बड़ा इनवेस्ट भी करना चाहते हैं तो इस सप्ताह पैसे के मामलों में थोड़ा हाथ खींच कर चलना होगा. 


मीन राशि वालों की हो सकती है धार्मिक यात्रा की प्लानिंग, नौकरी से संबंधित इंपोर्टेंट डिसीजन लेने का सही समय

घर के सामने से जाने वाले मार्ग से मिलती है धन-दौलत, जानें भवन में रहने वालों की सुख-शांति का क्या है रास्ते से संबंध

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Virgo Daily Horoscope 30 October 2026: वर्कस्पेस पर डेडिकेशन से खुलेंगे तरक्की के रास्ते, विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों के लिए जरूरी सलाह
Virgo Daily Horoscope 30 October 2026: वर्कस्पेस पर डेडिकेशन से खुलेंगे तरक्की के रास्ते, विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों के लिए जरूरी सलाह
Leo Daily Horoscope 30 October 2026: पैतृक व्यापार में वित्त को लेकर अस्थिरता, परिवार संग पार्टी की बनेगी योजना; लव लाइफ में बड़ी समस्या का अंदेशा
Leo Daily Horoscope 30 October 2026: पैतृक व्यापार में वित्त को लेकर अस्थिरता, परिवार संग पार्टी की बनेगी योजना; लव लाइफ में बड़ी समस्या का अंदेशा
Gemini Daily Horoscope 30 October 2026: मीडिया-मार्केटिंग वालों को मिलेगा जनता का फुल सपोर्ट, ससुराल पक्ष से मिलेगा आशीर्वाद
Gemini Daily Horoscope 30 October 2026: मीडिया-मार्केटिंग वालों को मिलेगा जनता का फुल सपोर्ट, ससुराल पक्ष से मिलेगा आशीर्वाद
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 30 October 2026: 2nd चंद्रमा और शिव योग से आमदनी में तगड़ा उछाल, सुलझेगी पैसों की तंगी व बिजनेस ग्रोथ के योग
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 30 October 2026: 2nd चंद्रमा और शिव योग से आमदनी में तगड़ा उछाल, सुलझेगी पैसों की तंगी व बिजनेस ग्रोथ के योग

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
'संसद चलने नहीं देते, मॉक पार्लियामेंट चला रहे', विपक्ष के कार्यक्रम से पहले अमित शाह का बड़ा हमला
'संसद चलने नहीं देते, मॉक पार्लियामेंट चला रहे', विपक्ष के कार्यक्रम से पहले अमित शाह का बड़ा हमला
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget