एक्सप्लोरर

Capricorn Monthly Horoscope May 2025: मकर राशि मई मासिक राशिफल, इस महीने प्रेम संबंध गहरे होंगे

Capricorn Monthly Horoscope May 2025: मकर राशि (Makar) के लिए मई का महीना बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा. जानें ज्योतिष से मकर का मासिक राशिफल.

Makar Rashifal May 2025: मकर राशि वालों के लिए मई 2025 का महीना सामान्य रहेगा. सेहत को लेकर ध्यान रखने की जरूर है. जरा सी लापरवाही से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. आइए ज्योतिषी (Famous Astrologer) से जानते हैं मकर राशि वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा मई का महीना.

मकर राशि मई 2025 मासिक राशिफल (Capricorn May 2025 Horoscope)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope):-

  • महीने की शुरुआत से 13 मई तक गुरु पंचम भाव में रहकर सप्तम भाव से 3-11 का संबंध बनाएंगे, जिससे पेट फूड स्टोर, इंटीरियर डिजाइनिंग, ज्वेलरी, कार्ड प्रिंटिंग, फैशन, लेबर डीलरशिप बिज़नेस या फिर राजनीति के क्षेत्र में शत्रु परास्त होंगे.
  • 07 से 13 मई तक चतुर्थ भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहेगा, जिससे साझेदारी वाले व्यवसायियों को बेहतर सफलता मिल सकती है. 17 मई तक तृतीय भाव में शनि-राहु का श्रापित दोष रहेगा, जिससे व्यवसायियों की ग्राहकों से किसी प्रोडक्ट की सर्विस को लेकर बहस हो सकती है.
  • 14 मई को गुरु षष्ठ भाव में रहेंगे, जिससे स्पोर्ट्स शॉप, जेम्स एंड ज्वेलरी मेकिंग, एफिलिएट मार्केटिंग, मैट्रिमोनियल, ऑनलाइन सप्लाई से जुड़े व्यवसायियों के लिए यात्रा लाभदायक सिद्ध हो सकती है.
  • 17 मई तक राहु तृतीय भाव में रहकर पंचम दृष्टि से सप्तम भाव को देखने से व्यवसायियों को कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है. 23 मई से बुध पंचम भाव में रहेंगे, जिससे विदेश जाने की तैयारी कर रहे व्यवसायियों की प्रक्रिया आरंभ हो सकती है. विदेश से जुड़े कार्यों में भी सफलता मिलने के संकेत हैं.

नौकरी-पेशा (Job and Career Horoscope):-

  • दशम भाव के स्वामी शुक्र 17 मई तक तृतीय भाव में राहु के साथ रहेंगे, जिससे ऑफिस में गुप्त शत्रु षड्यंत्र रच सकते हैं, हालांकि वे आपको हानि नहीं पहुंचा पाएंगे. मंगल सप्तम भाव में रहकर दशम भाव पर चौथी दृष्टि डालेंगे, जिससे नौकरीपेशा व्यक्ति को निजी समस्याओं से राहत मिलेगी.
  • 14 मई से गुरु षष्ठ भाव में रहकर दशम भाव पर पंचम दृष्टि डालेंगे, जिससे वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा और प्रोजेक्ट्स में प्रगति होगी. 14 मई से सूर्य पंचम भाव में रहकर षष्ठ भाव से पापकर्तरी योग बनाएंगे, जिससे कभी खुशी, कभी ग़म जैसी स्थिति रहेगी.
  • 18 मई से राहु द्वितीय भाव में रहकर षष्ठ व दशम भाव पर दृष्टि डालेंगे, जिससे करियर में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. 23 मई से पंचम भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग बनेगा, जिससे नए नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मी, वरिष्ठों और बॉस से सहयोग मिलेगा.

पारिवारिक और प्रेम जीवन (Family and Love Life Horoscope):-

  • शुक्र तृतीय भाव में रहकर सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग बनाएंगे, जिससे प्रेम संबंध गहरे होंगे. तृतीय भाव में शनि-राहु का श्रापित दोष रहेगा, जिससे वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा.
  • सप्तम भाव में नीचस्थ मंगल रहेंगे, जिससे जीवनसाथी से घरेलू कार्यों को लेकर तनाव रह सकता है. 14 मई को गुरु षष्ठ भाव में रहेंगे, जिससे सामाजिक स्तर पर आपको या आपकी संतान को सम्मान मिल सकता है.
  • 18 मई से राहु द्वितीय भाव में रहकर सप्तम भाव से षडाष्टक दोष बनाएंगे, जिससे ऑफिस के कार्यभार के कारण पारिवारिक समय कम मिल पाएगा और परिवार में अशांति हो सकती है.

स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Students and Learners Horoscope):-

  • तृतीय भाव में शनि की पंचम भाव पर तीसरी दृष्टि से साइबर सुरक्षा, बिग डेटा, ब्लॉकचेन जैसे विषयों में सफलता मिलने के योग हैं. 13 मई तक गुरु पंचम भाव में रहेंगे, जिससे नौसेना, सेना, वायुसेना की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को सफलता की संभावना है.
  • तृतीय भाव में शनि-राहु का श्रापित दोष रहेगा, जिससे एमएससी, एमटेक, एमए, एमसीए, एमफिल, पीएचडी, डी.लिट जैसे उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र पारिवारिक समस्याओं के कारण पढ़ाई पर फोकस नहीं कर पाएंगे. 23 मई से पंचम भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहेगा, जिससे खिलाड़ियों को खेल के माध्यम से सरकारी नौकरी मिलने की संभावनाएं बनेंगी.

स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope):-

  • 06 मई तक षष्ठ भाव के स्वामी बुध तृतीय भाव में राहु के साथ रहकर जड़त्व दोष बनाएंगे, जिससे सेहत को लेकर लापरवाही न करें. 14 मई से सूर्य पंचम भाव में रहकर षष्ठ भाव से पापकर्तरी दोष बनाएंगे, जिससे महीने के दूसरे भाग में स्वास्थ्य पर खर्च होने की संभावना है.
  • 14 मई को गुरु षष्ठ भाव में रहेंगे, जिससे धार्मिक कार्यों के लिए यात्रा संभव है. एसिडिटी, अपच व पाचन संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, जिससे खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है.

मकर राशि वालों के लिए उपाय (Capricorn Rashi 2025 Upay)

 08 मई (मोहिनी एकादशी): श्री विष्णुजी को पान के पत्ते में लौंग और इलायची रखकर अर्पित करें एवं "ॐ श्रीं वत्सलाय नमः" मंत्र का जाप करें. साथ ही विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें.
27 मई (शनि जयंती): प्रातः स्नानादि से निवृत्त होकर शनि महाराज का ध्यान करते हुए "ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः" मंत्र की एक माला जाप करें. गाय का दान करें. यदि संभव न हो तो चांदी की बनी छोटी गाय का दान करें.

ये भी पढ़ें: Libra Monthly Horoscope May 2025: तुला राशि मई मासिक राशिफल, निवेश करना हो सकता है हानिकारक

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Meen Rashifal 23 July 2026: विवाद और तनाव से रहें सावधान, नौकरी में बढ़ेंगी चुनौतियां, धैर्य से ही बनेगी बात
विवाद और तनाव से रहें सावधान, नौकरी में बढ़ेंगी चुनौतियां, धैर्य से ही बनेगी बात
Aaj ka Kumbh Rashifal 23 July 2026: आय बढ़ने के प्रबल योग, नौकरी में बदलाव के संकेत, भाग्य देगा हर कदम पर साथ
आय बढ़ने के प्रबल योग, नौकरी में बदलाव के संकेत, भाग्य देगा हर कदम पर साथ
Aaj Ka Makar Rashifal 23 July 2026: करियर में बदलाव देगा फायदा, बिजनेस में सोच-समझकर लिया फैसला दिलाएगा सफलता
करियर में बदलाव देगा फायदा, बिजनेस में सोच-समझकर लिया फैसला दिलाएगा सफलता
Aaj ka Dhanu Rashifal 23 July 2026: आय बढ़ाने के बनेंगे नए अवसर, व्यापार और नौकरी में मिलेगा शुभ समाचार
आय बढ़ाने के बनेंगे नए अवसर, व्यापार और नौकरी में मिलेगा शुभ समाचार

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget