एक्सप्लोरर

Cancer Yearly Health Horoscope 2025: कर्क राशिफल 2025, नया साल हेल्थ को लेकर कैसा रहेगा, पूरे वर्ष का जानें राशिफल

Cancer Yearly Health Horoscope 2025: कर्क राशि वालों के सेहत के लिहाज से नया साल कैसा रहेगा. ज्योतिषाचार्य (Astrologer) से जानिए अपनी हेल्थ से जुड़ी पूरी अपडेट (Kark Rashi 2025).

Cancer Horoscope 2025 Health: कर्क राशि वालों की सेहत नए साल में कैसी रहेगी? सेहत की चिंता सभी को रहती है. क्योंकि अच्छी सेहत व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी है. स्वास्थ्य अच्छा हो तो आप धन-जीवन हर चीज का आनंद ले सकते हैं. इसलिए सेहत धन या फिर भौतिक स्वामित्व से कहीं अधिक अमूल्य संपत्ति है.

नए साल में आप फिट रहेंगे या आपको सेहत के प्रति ध्यान देने की जरूरत है. वार्षिक राशिफल 2025 में जानेंगे कर्क राशि वालों के सेहत के बारे में. आइये जानते हैं पूरा साल आपकी सेहत के लिए कैसा रहेगा और कब-कब आपको सावधानी बरतने की जरूरत है.

कर्क राशि स्वास्थ्य राशिफल 2025 (Kark Rashifal 2025 Health)

  • षष्ठ भाव के देव गुरु एकादश भाव में 04 फरवरी तक वक्री रहेंगे, जिससे अच्छी सेहत किसी खजाने से कम नहीं है. ये जानते हुए आप पूरे वर्ष जागरुकता से आगे बढ़ते रह सकेंगे. हालांकि वृद्ध लोगों की उम्र उनके आड़े आएगी पर वे भी अपने जज्बे से चलते तो रहेंगे.
  • 29 मार्च से अष्टम भाव के देव शनि भाग्य भाव में विराजित रहेंगे, जिससे सेहत को बढ़िया बना के रखने में और यात्रा में आप अपनी तरफ से सजग रहेंगे. भाग्य का साथ तो इस साल आपके साथ बना हुआ रहेगा ही. आपका स्वास्थ्य ज्यादातर अच्छा रह सकता है.
  • 18 मई से केतु द्वितीय भाव में विराजित होकर पाचवीं व सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव व अष्टम भाव पर होने व 06 से 29 नवंबर तक बुध पंचम भाव में वक्री रहेंगे जिससे किसी छोटी-मोटी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं. इसलिए वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं. सेहत में सुधार के लिए आपको योग और खाने पीने का ध्यान रखना चाहिए जिससें आपका स्वास्थ्य आगे भी ऐसे ही साथ दे.
  • 11 नवंबर से 05 दिसंबर तक आपकी राशि में और 05 दिसंबर से साल के अंत तक द्वादश भाव में गुरु वक्री रहेंगे, जिससे फालतू टेंशन हो सकता है. इससे बचने की जरूरत है.

कर्क राशि के लिए उपायः आप प्रत्येक सोमवार एवं प्रदोष व्रत करें. इस दिन शिव चालीसा का पाठ जरूर करें. 21 सोमवार तक एक मुट्ठी चावल और चीनी का दान करें.

ये भी पढ़ें: Cancer Yearly Love Horoscope 2025: लव मैरिज के लिए शुभ रहेगा नया साल, पढ़ें कर्क राशि का वार्षिक लव राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP President: योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन के ऐलान से पहले BJP ने कब-कब अपने फैसलों से चौंकाया?
योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन से पहले BJP ने कब-कब चौंकाया?
'BJP मनमाफिक जुगाड़ नहीं पाई..', SIR को लेकर सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
'BJP मनमाफिक जुगाड़ नहीं पाई..', SIR को लेकर सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
IND VS SA: 'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन...' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव
'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन...' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव
पति निक जोनस संग रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को डॉक्टर के पास लेकर गईं
पति निक जोनस संग रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को डॉक्टर के पास लेकर गईं

वीडियोज

Bihar News: बिहार के नवादा में पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार | ABP News
सिडनी में 'पहलगाम'? आतंकियों ने चुन-चुन कर मारा!
Janhit: PM मोदी ने फिर चौंकाया! | National Executive President | Nitin Nabin | BJP | PM Modi
UP Politics: यूपी BJP को मिला नया प्रदेश अध्यक्ष...27 का शुरू अभियान | CM Yogi
Sandeep Chaudhary: BJP के कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, विपक्ष में हलचल | Nitin Nabin |PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP President: योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन के ऐलान से पहले BJP ने कब-कब अपने फैसलों से चौंकाया?
योगी को CM बनाना हो या शिवराज-वसुंधरा को हटाना... नितिन नबीन से पहले BJP ने कब-कब चौंकाया?
'BJP मनमाफिक जुगाड़ नहीं पाई..', SIR को लेकर सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
'BJP मनमाफिक जुगाड़ नहीं पाई..', SIR को लेकर सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
IND VS SA: 'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन...' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव
'रन नहीं बना पा रहा हूं लेकिन...' मैच के बाद ये क्या बोल गए सूर्यकुमार यादव
पति निक जोनस संग रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को डॉक्टर के पास लेकर गईं
पति निक जोनस संग रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को डॉक्टर के पास लेकर गईं
Delhi: 'उपहास करना आपको शोभा नहीं देता', रेखा गुप्ता पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार, पढ़ें पूरा मामला
'उपहास करना आपको शोभा नहीं देता', रेखा गुप्ता पर अरविंद केजरीवाल का पलटवार, पढ़ें पूरा मामला
हरियाणा DGP पद से हटाए गए शत्रुजीत कपूर, ओपी सिंह बने कार्यवाहक पुलिस प्रमुख
हरियाणा DGP पद से हटाए गए शत्रुजीत कपूर, ओपी सिंह बने कार्यवाहक पुलिस प्रमुख
Video: कश्मीर नहीं एनसीआर है! 10वीं मंजिल से प्रदुषण का खतरनाक नजारा देख खौफ में यूजर्स- वीडियो वायरल
कश्मीर नहीं एनसीआर है! 10वीं मंजिल से प्रदुषण का खतरनाक नजारा देख खौफ में यूजर्स- वीडियो वायरल
Kopi Luwak Coffee: जानवर के‌ मल से‌ बनती है यह कॉफी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
जानवर के‌ मल से‌ बनती है यह कॉफी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
Embed widget