एक्सप्लोरर

Budget 2024: मिडिल क्लास की बढ़ेगी टेंशन या मिलेगी बजट में बड़ी राहत, ज्योतिषाचार्य ने ग्रहों की गणना से कह दी यह बात

Budget 2024: इस बजट 2024 में छोटे और मझोले उद्योगों के लिए कुछ विशेष पैकेज की घोषणा की संभावना बन सकती है, जिससे देश में नए स्टार्टअप के लिए रास्ता खुलेगा और यूनिकॉर्न की संख्या बढ़ने का रास्ता साफ होगा. 

Budget 2024: भारत की ऊर्जावान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक बार फिर से तैयार हैं, अपना बही-खाता लेकर. 23 जुलाई 2024 को वह भारत सरकार का बजट प्रस्तुत करने वाली हैं.

यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे पूरे 1 वर्ष के लिए भारत और भारत के लोगों के जीवन में अनेक वस्तुओं पर इसका प्रभाव पड़ने वाला है. 

इस बजट का भारतीयों के लिए क्या महत्व रहेगा, इसको जानने के लिए अगर हम 23 जुलाई को प्रस्तुत होने वाले इस बजट के बारे में देखें और इस दिन की लग्न कुंडली को भारत के स्वतंत्रता प्राप्ति के समय की कुंडली से देखें तो उस दिन लग्न में गुरु और मंगल एक साथ विराजमान होंगे.

तीसरे भाव में सूर्य और शुक्र, चौथे भाव में बुध, पांचवें में केतु, दसवें भाव में चंद्रमा और शनि तथा ग्यारहवें भाव में राहु महाराज उपस्थित होंगे.

भारत की कुंडली में अभी चंद्रमा की महादशा में शुक्र की अंतर्दशा चल रही है. अगर हम इन सभी ग्रह स्थितियों को देखें और बजट के दिन के ग्रह गोचर पर ध्यान दें तो उसके आधार पर कुछ विशेष बातें सामने आ रही हैं, जो निम्नलिखित हैं:-

इस बजट 2024 में छोटे और मझोले उद्योगों के लिए कुछ विशेष पैकेज की घोषणा की संभावना बन सकती है, जिससे देश में नए स्टार्टअप के लिए रास्ता खुलेगा और यूनिकॉर्न की संख्या बढ़ने का रास्ता साफ होगा. 

विदेशी व्यापार को सुगम बनाने के लिए कुछ नई बातों की घोषणा हो सकती है, जिससे देश में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष विदेशी निवेश से देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ने के योग बनेंगे. 

सरकार के द्वारा कुछ चुनावी वादों को पूरा करने पर भी जोर रहेगा. इस कारण विपक्ष द्वारा इसे चुनावी बजट भी कहा जा सकता है. 

इसमें लोगों के लिए घर और पानी की व्यवस्था के बारे में कुछ कहा जा सकता है. 

इस बजट के द्वारा वेतन भोगी और करदाताओं को नई व्यवस्था को अपने और लुभाने के लिए कुछ नई राहतें दी जा सकती हैं जबकि जो पुराने तरीके से कर देते हैं, उन्हें शायद खाली हाथ रहना पड़ सकता है. इसके साथ ही इन चीजों को लेकर भी घोषणा की जा सकती है-

  • सरकार द्वारा गरीबों के लिए कुछ विशेष योजनाओं की घोषणा हो सकती है.
  • शिक्षा के क्षेत्र में कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है.
  • सरकार द्वारा संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए प्रभावी चिकित्सा तंत्र बनाए जाने पर जोर दिया जा सकता है.
  • ऑटोमोबाइल उद्योग को बढ़ावा मिलेगा. कुछ नई सब्सिडी और अन्य प्रोत्साहन योजनाओं की घोषणा हो सकती है.
  • बिजली, ऑटोमोबाइल और इंफ्रास्ट्रक्चर में विशेष तेजी देखने को मिलेगी. 

सरकार द्वारा रक्षा सेक्टर के लिए भी विशेष घोषणाएं हो सकती हैं. रक्षा अनुसंधान इसरो और रक्षा व्यापार के लिए भी कुछ बड़े कदम उठाए जाने की संभावना बनेगी.

  • देश के रक्षा बजट में भी बढ़ोतरी होने के योग बनेंगे. 

इसके साथ ही बजट में महिलाओं के लिए भी कोई विशेष घोषणा सुनने को मिल सकती है. वहीं गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के कर्ज को व्यवस्थित करने के लिए सरकार द्वारा कुछ रियायतें दी जा सकती हैं.

कृषि क्षेत्र के लिए भी कोई विशेष घोषणा हो सकती है. खेल के क्षेत्र में भी बजट में बढ़ोतरी होने की संभावना बनेगी.  बैंकों की स्थिति को सुधारने पर भी सरकार का जोर रहेगा.

एनवायरनमेंट पर भी प्रकाश डाला जाने की संभावना है. इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर, सौर ऊर्जा, बिजली और बैंकिंग सेक्टर में विशेष सुधार के लिए कुछ नया किया जा सकता है.

इस बजट के बाद शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है. जीएसटी में पारदर्शिता लाने का प्रयास जारी रहेगा और कुछ सेक्टर में जीएसटी के दरों में कमी हो सकती है.

इस प्रकार संक्षेप में कहें तो जहां एक तरफ विपक्ष इसे चुनावी बजट घोषित करेगा तो वहीं सरकार को अनेक चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा. संसद का यह सदन भी हंगामें के बीच आगे बढ़ेगा और वाकआउट होने के भी योग बनेंगे. 

बजट 2024 के बारे में यह बात भी ध्यान रखने योग्य है कि इस संवत्सर का राजा मंगल और मंत्री शनि है. दोनों ही विरोधाभासी और विपरीत प्रकृति के ग्रह हैं.

इसलिए इस वर्ष प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप, बाढ़, सुनामी और जमीन से जुड़ी प्राकृतिक समस्याएं तथा जल जनित समस्याएं और कृषि को नुकसान जैसी घटनाएं घटित हो सकती हैं.

जिससे सरकार को इन दिशाओं में विशेष पैकेज देने की आवश्यकता पड़ सकती है और यह सरकार के लिए चुनौतियां बढ़ा सकते हैं और सरकार के लिए खर्च का कारण बनेंगे. 

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज का वृषभ राशिफल 14 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से जिम्मेदार जीवनसाथी का संबल, आयुष्मान-सर्वाअमृत योग से बंपर लाभ
आज का वृषभ राशिफल 14 अक्टूबर 2026: 7वें चंद्रमा से जिम्मेदार जीवनसाथी का संबल, आयुष्मान-सर्वाअमृत योग से बंपर लाभ
आज का मेष राशिफल 14 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से रहें सतर्क, कानूनी अड़चनों से बचें, वर्कप्लेस पर अंधविश्वास से धोखा व दांपत्य में वाणी पर नियंत्रण जरूरी
आज का मेष राशिफल 14 अक्टूबर 2026: 8वें चंद्रमा से रहें सतर्क, कानूनी अड़चनों से बचें, वर्कप्लेस पर अंधविश्वास से धोखा व दांपत्य में वाणी पर नियंत्रण जरूरी
Aaj Ka Rashifal 14 October 2026: शारदीय नवरात्र की चतुर्थी और आयुष्मान योग, मां कूष्मांडा की कृपा से किन राशियों के चमकेंगे सितारे?
14 अक्टूबर राशिफल: शारदीय नवरात्र की चतुर्थी और आयुष्मान योग, मां कूष्मांडा की कृपा से किन राशियों के चमकेंगे सितारे?
Tarot Card Rashifal 14 October 2026: धनु को प्रतियोगी परीक्षा व संतान से शुभ परिणाम, मिथुन के परिवार में रहेगा हर्षोल्लास; देखें कार्ड्स का इशारा
Tarot Card Rashifal 14 October 2026: धनु को प्रतियोगी परीक्षा व संतान से शुभ परिणाम, मिथुन के परिवार में रहेगा हर्षोल्लास; देखें कार्ड्स का इशारा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget