एक्सप्लोरर

Astrology : मोती करता है मून को मजबूत किस राशि वालों के लिए यह फायदेमंद

Astrology : मोती नींद को दुरुस्त करता है, जिन लोगों की अनिद्रा की समस्या रहती है.उनके लिए मोती अति लाभकारी साबित होता है. मन को कंट्रोल करता है चंद्रमा.

Pearls Astrology : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति को मिलने वाली परेशानियों का सीधा संबंध नवग्रहों से होता है और इन ग्रहों के रत्न मनुष्य के शारीरिक सौंदर्य को बढ़ाने के साथ-साथ उनकी समस्याओं के निवारण में भी सहायक होते है. आज हम चंद्रमा के रत्न मोती के बारे में चर्चा करेंगे. मोती मुख्यतः रत्न नहीं है बल्कि एक जैविक संरचना है. यह मिनरल नहीं हैं, फिर भी इसे नवरत्नों की श्रेणी में रखा गया है. मोती को मुक्ता, मुक्ताफल, शुक्तिज, मौक्तिक, शशिरत्न, चंद्ररत्न और शशिप्रिय के नाम से भी जाना जाता है. मोती चमकीले श्वेत रंग का होता है. इसमें इंद्रधनुष के सात रंगों की झलक दिखाई देती है.

मुख्य रूप से मोती कर्क लग्न का रत्न है. कभी-कभी इसका प्रयोग औषधि के रूप में किया जाता है. चूंकि यह चंद्रमा का रत्न है इसलिए इस रत्न का स्वभाव चंद्रमा की तरह शांत, शीतल है और इसका प्रभाव सीधा मन पर और शरीर के रसायनों पर पड़ता है. इसका प्रभाव कभी तेज नहीं होता, ये धीरे-धीरे और सूक्ष्म असर डालता है. इसलिए लोगों को लगता है कि मोती कभी नुकसान नहीं कर सकता. जबकि मोती अगर नुकसान पहुंचाता है तो धीरे-धीरे अपना असर डालता है और काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है. इस रत्न को चंद्रमा को बलवान बनाने के लिए धारण किया जाता है. 

मोती पहनने के फायदे और नुकसान

  1. मोती पहनने से मन शांत होता है और तनाव पूरी तरह से घट जाता है.
  2. मोती नींद को दुरुस्त करता है, अतः जिन लोगों की अनिद्रा की समस्या रहती है.उनके लिए मोती अति लाभकारी साबित होता है.
  3. मोती पहनने से आत्मिक भय दूर होता है और मन प्रसन्न होता है.
  4. मोती आर्थिक रूप से भी बहुत अच्छा होता है. इसे पहनने से फाइनेंशियल कंडीशन काफी बेहतर हो जाती है.
  5. जो लोग स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए मोती गुडलक का काम करता है.
  6. मोती यदि आपके ग्रहों के अनुकूल न हो तो यह व्यक्ति के मानसिक दशा को प्रभावित करता है, ऐसा व्यक्ति गंभीर अवसाद और तनाव की समस्या का शिकार हो सकता है.
  7. यदि मोती व्यक्ति के लिए नुकसानदेह है तो यह घबराहट, बेचैनी और चिड़चिड़ापन बढ़ाता है और हार्मोन का संतुलन भी बिगाड़ता है.
  8. शुभ गुण युक्त मोती व्यक्ति को पुत्र, धन, सौभाग्य और यश प्रदान करने वाला होता है तथा यह मनुष्य के रोग, शोक को दूर करके , मनोवांछित फल देने वाला होता है.

किस लग्न वालों के लिए मोती कितना शुभ

  1. मेष, कर्क, वृश्चिक और मीन लग्न के लिए मोती पहनना शुभ होता है.
  2. वृष, मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ लग्न के लिए मोती पहनना खतरनाक साबित हो सकता है.
  3. सिंह, तुला और धनु लग्न वाले विशेष दशाओं और ग्रहों की स्थितियों में मोती धारण कर सकते हैं.
  4. जो लोग स्वभाव से अत्यधिक इमोशनल या क्रोधी स्वभाव के होते हैं. ऐसे लोगों को मोती धारण नहीं करना चाहिए.
  5. मोती को चांदी की अंगूठी में कनिष्ठिका उंगली में शुक्ल पक्ष में सोमवार की रात को धारण करना चाहिए, इसे पूर्णिमा को भी धारण करना अच्छा होता है.
  6. मोती के साथ पीला पुखराज और मूंगा पहन सकते हैं.

मिथुन राशि वालों के ईश्वर के प्रति आस्था में वृद्धि का समय, नए लोगों का संपर्क दिलाएगा लाभ

कर्क राशि वाले रखें वाणी में मधुरता, परिश्रम ही सफलता की कुंजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Diwali 2026: 8 नवंबर को लक्ष्मी पूजा और 9 को अमावस्या स्नान-दान, जानें क्यों अलग-अलग दिन होंगे दोनों पर्व
8 नवंबर को लक्ष्मी पूजा और 9 को अमावस्या स्नान-दान, जानें क्यों अलग-अलग दिन होंगे दोनों पर्व
Kal Ka Rashifal 29 October 2026: गुरुवार को परिघ योग से मेष और वृश्चिक राशि को तरक्की व धन लाभ, 2 राशियां रहें सतर्क!
Kal Ka Rashifal 29 October 2026: गुरुवार को परिघ योग से मेष और वृश्चिक राशि को तरक्की व धन लाभ, 2 राशियां रहें सतर्क!
Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 28 October 2026: दोपहर 1:26 बजे से रोहिणी नक्षत्र, मेष से मीन तक जानें राशिफल
Aaj Ka Meen Rashifal 28 October 2026: तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा
तीसरे भाव में चंद्रमा का शुभ प्रभाव, रुके हुए काम पूरे होंगे और बिजनेस में मिलेगा बड़ा मुनाफा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget