एक्सप्लोरर

Astrology Numerology : साहसी और आत्मबली होते हैं मूलांक 4 वाले, योजना बनाने में माहिर होते हैं

Astrology Numerology : मूलांक 4 वालों के काम करने का तरीका दूसरों को प्रभावित करने वाला होता है, ईमानदार और विश्वासपात्र होते हैं, अनेक गुणों के धनी होते हैं, ये उम्र से ज़्यादा समझदार होते हैं

Astrology Numerology : यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनका मूलांक 4 है तो आपको इनके स्वभाव और पसंद आदि के बारे में भली भांति पता होगा. न्यूमरोलॉजी में जिन व्यक्तियों का जन्म किसी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ हो तो इन तिथियों पर जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है. चूंकि इस मूलांक का स्वामी राहु ग्रह को माना गया है. इसलिए इस मूलांक के लोगों की कई खासियत भी होती है. ये लोग कई बार कुछ ऐसा काम कर देते हैं, जिससे लोग हैरान हो जाते हैं और इनके व्यक्तित्व में भरपूर आकर्षण झलकता है. इनमें साहस और आत्मविश्वास भी भरपूर होता है. आइए जानते हैं इस मूलांक वालों के बारे में -

मौज मस्ती की जिंदगी जीने में रखते हैं विश्वास
ये लोग खुलकर जिंदगी जीने में विश्वास रखते हैं और अपने साथ-साथ दूसरों को भी खुश रखने की कोशिश करते हैं. मनमौजी स्वभाव होने के कारण ये अपने हिसाब से जिंदगी जीने की इच्छा रखते हैं. हर विषय के अच्छे जानकार होते हैं. लोगों को समझने में इनसे जल्दी गलती नहीं होती है, इनके काम करने का तरीका दूसरों को प्रभावित करने वाला होता है. ये उम्र से ज़्यादा समझदार होते हैं. ये गजब के मेहनती होते हैं. अगर वे किसी काम पर भिड़ जाएं तो उससे करके ही छोड़ते हैं. ये ईमानदार व विश्वासपात्र होते हैं और अपने सभी कामों को पूर्वनिर्धारित व पूर्वनियोजित तरीके से करते हैं.

रविवार और गुरुवार का दिन होता है शुभ
जिन अंको का जोड़ 1 और 5 होता है. यह तिथियां इनके लिए लकी होती है अर्थात प्रत्येक माह की 1, 10 और 19 तारीख इनके भाग्य को संवारने वाली होती है. रविवार और गुरुवार के दिन कोई भी नया काम शुरू करना इनके लिए शुभ फलदायी होता है.  8, 17, 26 और  28.तारीख इनके लिए अशुभ होती है अतः इस दिन किसी भी शुभ काम की शुरुआत करने से बचना चाहिए, ऐसा करना आपको बड़ी हानि का सामना कराता है.
 
गाढ़े रंगों से परहेज दिलाता है प्रत्येक क्षेत्र में सफलता
मूलांक 4 वाले लोगों के लिए नीला, पीला और गोल्डन कलर अत्यंत शुभ फल देने वाला होता है, यदि ये लोग अपने आस-पास इन रंगों का उपयोग अधिक करें तो यह इनके भाग्य को बदलने वाला होता है. इन लोगों को काले, कॉफी कलर और गाढ़े रंग के उपयोग से परहेज करना चाहिए.

तनाव में न रहना ही समझदारी
अधिक काम और तनाव कई बार मूलांक 4 वालों को साइकोलॉजिकल प्रॉब्लम भी दे सकता है. ये लोग स्ट्रेस और डिप्रेशन में बहुत जल्दी आ जाते हैं. इन्हें सिरदर्द, बी.पी., आंखों और पेट की प्रॉब्लम बार-बार परेशान करती है. इस बात के प्रति लापरवाही न बरतते हुए स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सचेत रहना चाहिए. 
 
सामाजिक दायरा होता है छोटा
इनका पूरा ध्यान अपने काम पर होने के कारण इनका सामाजिक दायरा बहुत बड़ा नहीं होता है. रिश्तों की बात करें तो मूलांक 4 वालों के रिश्ते बहुत अच्छे नहीं होते हैं और अधिक लंबे समय तक भी नहीं चल पाते. अधिक महत्वाकांक्षी होने के कारण इनके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहता है, जिसके कारण इनके बहुत अधिक मित्र नहीं होते.
 
नई चीजें सीखने में दिखाते हैं उत्साह
इनकी लाइफ में संघर्ष भी बहुत होता है. बहुत बार इनको मेहनत का फल देरी से मिलता है. ऐसे लोग बहुत बड़े वैज्ञानिक, टेक्नीशियन या राजनेता होते हैं. इन लोगों को नई-नई चीजें सीखना पसंद होता है. इनका माइंड डिफरेंट होता है जिस वजह से ये हर फील्ड का ज्ञान रखते हैं. ये लोग योजना बनाने और उसको कार्यान्वित करने में माहिर होते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Love Rashifal 9 July 2026: धनु राशि वालों की लव लाइफ में मिलेगी नई शुरुआत के संकेत, किसी खास से बढ़ सकती हैं नजदीकियां
धनु राशि वालों की लव लाइफ में मिलेगी नई शुरुआत के संकेत, किसी खास से बढ़ सकती हैं नजदीकियां
Tarot Rashifal 9 July 2026: टैरो राशिफल, मीन और धनु राशि वालों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, मकर वाले भूलकर भी न करें ये गलती!
टैरो राशिफल 9 जुलाई 2026 मीन और धनु राशि वालों को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, मकर वाले भूलकर भी न करें ये गलती!
Palmistry: हथेली में इस जगह पर तिल होना माना जाता है बेहद शुभ, जीवनभर नहीं होती पैसों की कमी!
हथेली में इस जगह पर तिल होना माना जाता है बेहद शुभ, जीवनभर नहीं होती पैसों की कमी!
Yogini Ekadashi Vrat Parana: 10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम
10 जुलाई या 11 जुलाई, योगिनी एकादशी व्रत का पारण कब करें? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और नियम

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget