एक्सप्लोरर

ज्योतिष शास्त्र : राशि अनुसार जानें सच्चा मित्र कौन ?

Zodiac Signs : ज्योतिष में हर कुंडली के हिसाब से अलग-अलग राशि या लग्न वाला नैसर्गिक मित्र होता है. मित्र भी दो तरीके के बताए गए हैं एक नैसर्गिक और दूसरा तात्कालिक. राशि अनुसार जानें मित्र.

Zodiac Signs : जन्म होते ही व्यक्ति जीवन में कई रिश्तों के बंधन में बधा होता है. उन्हें हम नहीं चुन सकते है. जैसे माता-पिता और बहन-भाई, लेकिन कुछ रिश्ते ईश्वर व्यक्ति के माध्यम से बनवाता है. अक्सर देखा गया है कि कुछ लोगों की आपस में बहुत पटती है. कई लोगों का दाम्पत्य जीवन अच्छे तालमेल के चलते स्वर्ग, तो कुछ का मतभेदों की वजह से नरक हो जाता है. ज्योतिष में हर कुंडली के हिसाब से अलग-अलग राशि या लग्न वाला नैसर्गिक मित्र होता है. मित्र भी दो तरीके के बताए गए हैं एक नैसर्गिक और दूसरा तात्कालिक. नैसर्गिक मित्र हर परिस्थिति में साथ होते हैं. और तात्कालिक कुछ समय के लिए मित्र होते हैं या फिर उनसे प्रोफेशनल संबंध ही होते हैं. व्यक्ति की जो भी राशि होती है उसके सप्तम भाव की जो राशि पड़ती है, उस राशि वाले से उसकी अच्छी मित्रता हो सकती है. आइए बारह राशियों के मित्रों पर प्रकाश डालें.

मेष : यदि आपकी मेष है तो आपके लिए सबसे उपयुक्त साथी तुला राशि वाला व्यक्ति होगा. इसके अलावा सिंह, धनु राशि वाले भी हो सकते हैं. मेष राशि वालों के लिए सिंह व धनु राशि त्रिकोण भाव होते हैं, यह शुभ भाव होते हैं और इसके स्वामी सूर्य व बृहस्पति हैं.

वृष : यदि आपकी राशि है वृष तो आपके लिए सच्चा साथी वृश्चिक राशि वाला हो सकता है. इसमें एक बात और ध्यान रखनी चाहिए कि वृश्चिक राशि वाला थोड़ा तेज और डॉमिनेटिंग  नेचर का होता है. वृष और वृश्चिक राशि वालों मित्रों के बीच अहम बिल्कुल नहीं होना चाहिए. दोनों आपस में बहुत खुले होने चाहिए. जीवनसाथी कन्या, मकर राशि का हो तो अच्छा तालमेल रहता है. बुध पंचम व शनि आपके भाग्य का स्वामी होने से मित्र व साथी के भाग्योदय में सहायक होता है.

मिथुन : मिथुन राशि है तो बुध आपकी राशि के स्वामी हैं. मिथुन के सप्तम में धनु राशि पड़ती है जिसकी वजह से धनु राशि वाला व्यक्ति आपके लिए बेस्ट फ्रेंड बन सकता है. धनु राशि वाला मित्र मिथुन वाले के लिए अच्छा प्लानर साबित हो सकता है. इसके अलावा तुला, कुंभ व सिंह राशि वाले भी अच्छे मित्र हो सकते हैं. तुला वाले आपके साथ मधुरता से बोलेंगे, कुंभ वाले आर्थिक सहायता कर सकते हैं.

कर्क : कर्क राशि है तो इस राशि के अधीन आप चंद्रमा के आधिपत्य में आते हैं. कर्क राशि होने की वजह से मैनेजमेंट स्किल बहुत अच्छी होती हैं. मकर राशि वाले से दोस्ती गहरी हो सकती है. इन दोनों की दोस्ती में कर्क वाले आपके मित्रों की संख्या अधिक होती है. मित्र कर्क राशि, वृश्चिक और मीन राशि वाले भी होते हैं.

सिंह : सिंह राशि है तो आप स्वभाव से रचनात्मक व तीव्र कार्य करने वाले हैं. अंदर से शासन करने की इच्छा बहुत अधिक होती है. वैसे देखा गया है कि सिंह राशि से सप्तम राशि कुंभ राशि वाले से बहुत अधिक नहीं पटती है. सिंह राशि वाले की मेष धनु वाले से अधिक संबंध प्रगाढ़ होते हैं. इसके अलावा तुला, मिथुन से संबंध मधुर रहते हैं. मेष राशि वाले मुश्किल से उभारने में सहायक होते हैं.

कन्या : कन्या राशि है तो आप में जहां भौतिक सुख भोगने की कामना होती है वहीं आप दूसरों के प्रति भी स्नेही होते हैं. बुध के सर्वोत्तम गुण इसी राशि वालों के पास होते हैं. मीन राशि वालों से अच्छा तालमेल रहता है. इसके अलावा कन्या, मकर, कर्क, वृश्चिक से भी मित्रता अच्छी रहती है.

तुला : तुला राशि वाले काफी संतुलित रहते हैं. इनकी सबसे अच्छी मित्रता मेष राशि वाले से होती है. इसके अलावा वृष राशि वालों से भी खूब पटती है क्योंकि तुला और वृष का स्वामी (शुक्र) एक ही होता है. बाकी राशियों में से आप मिथुन, कुंभ, सिंह, धनु या मेष के साथी छांट सकते हैं.

वृश्चिक : अंतरंग मित्र, अपनी ही राशि वृश्चिक , मीन, कर्क, और मकर राशि वाले हो सकते हैं. सबसे अच्छी ट्यूनिंग वृष राशि वालों से हो सकती है. इसके अलावा सिंह, तुला, कुंभ मित्र हो सकते हैं.

धनु : आपकी राशि धनु है आपके लिए सबसे उपयुक्त तालमेल मिथुन राशि वालों के साथ होगा . इसके अलावा सिंह, मेष राशि वाले भी हो सकते हैं. धनु वालों के लिए त्रिकोण भाव के स्वामी सिंह व मेष राशि, पड़ेगी यह धनु के लिए  शुभ भाव होते हैं.

मकर : इस राशि वालों के लिए कर्क राशि वाले नैसर्गिक मित्र हो सकते हैं. मकर वाले को कर्क राशि वाले मित्र की बातों को शांति से सुनना जरूर चाहिए अन्यथा कर्क वाला नाराज जल्द हो जाता है. वृश्चिक व मीन राशि वाले भी दोस्ती बखूबी निभाते हैं.

कुंभ : कुंभ राशि वाले स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं. इनके मित्र तटस्थ व तुलनात्मक दृष्टिकोण रखने वाले होने चाहिए. इसलिए आपको नजदीकी रिश्तों के लिए मिथुन या तुला राशि वाले ज्यादा अच्छे मित्र हो सकते हैं.

मीन : राशि वाले को वही मित्र चाहिए जो जरूरत के वक्त साथ खड़ा हो सके. यह कार्य आपके लिए चंद्र व बुध की राशि वाले अधिक कर सकते हैं. मीन वाले के लिए कन्या राशि के लोगों से मित्रता करना ज्यादा फायदेमंद होता है. इसके अलावा कर्क वालों से भी अच्छी बन सकती है.

यह भी पढ़ें
मन को कंट्रोल करता है मून, कैसे करें चंद्रमा को बलवान

आपके आचरण मात्र से भी शांत हो सकते हैं ग्रह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 23 अक्टूबर 2026: सिंह को अचानक लाभ व कन्या को बाहरी स्रोतों से फायदा; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 23 अक्टूबर 2026: सिंह को अचानक लाभ व कन्या को बाहरी स्रोतों से फायदा; जानें 12 राशियों का भाग्य
Weekly Horoscope: मेष की साझेदारी, मकर के काम की समीक्षा… 25 से 31 अक्टूबर आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा?
साप्ताहिक राशिफल 25 से 31 अक्टूबर 2026: वक्री बुध के बीच कैसा रहेगा सप्ताह, आखिरी दिन गुरु बदलेगा राशि
Dev Uthan Ekadashi 2026: 4 महीने बाद योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, तुलसी विवाह पर जरूर करें ये 1 काम; खुलेंगे भाग्य के द्वार
Dev Uthan Ekadashi 2026: 4 महीने बाद योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, तुलसी विवाह पर जरूर करें ये 1 काम; खुलेंगे भाग्य के द्वार
1 नवंबर की रैली तो शुरुआत है, 16 नवंबर की ग्रह चाल से तय होगा 2029 का असली सियासी मूड
नवंबर 2026 में भारत की राजनीति कैसी रहेगी, क्या मोदी सरकार की बढ़ेगी टेंशन?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget