एक्सप्लोरर

Ardra Nakshatra: आर्द्रा नक्षत्र में जन्में लोग कैसे होते हैं? जानें उनके स्वभाव और विशेषताएं

Ardra Nakshatra: आर्द्रा नक्षत्र मिथुन राशि का होता है और राहु से प्रभावित रहता है. इसके नक्षत्र में जन्मे लोग अच्छे विश्लेषक होते हैं और इंजीनियरिंग, ज्योतिष, मनोविज्ञान, शोध आदि में करियर बनाते हैं.

Ardra Nakshatra: आर्द्रा नक्षत्र आकाश में एक चमकते रत्न की तरह दिखाई देता है, जिसे हीरे या पानी की बूंद जैसा समझा जा सकता है. यह नक्षत्र भावनात्मक गहराई और बदलाव का प्रतीक है. आर्द्रा नक्षत्र मिथुन राशि में 6 डिग्री 40 मिनट से 20 डिग्री तक फैला होता है. हर साल जून महीने के तीसरे सप्ताह में सुबह के समय इसका उदय होता है, जबकि फरवरी में रात 9 से 11 बजे के बीच इसकी ऊर्जा सबसे अधिक होती है.

सूर्य 21 जून को इस नक्षत्र में प्रवेश करता है. आर्द्रा नक्षत्र का स्वामी ग्रह राहु है, जो जीवन में बदलाव और आंतरिक विकास का कारक माना जाता है. हालाकि इसके सभी चार चरण मिथुन राशि में आते हैं, इसलिए बुध ग्रह का प्रभाव भी इस नक्षत्र पर पड़ता है. बुध के प्रभाव से इस नक्षत्र के जातक बुद्धिमान, जिज्ञासु और अच्छे संवाद कौशल वाले होते हैं.ज्योतिष शास्त्र में, आर्द्रा नक्षत्र को एक आध्यात्मिक तूफान की तरह देखा जाता है. यह जीवन में उतार-चढ़ाव ला सकता है, लेकिन अंत में यह व्यक्ति को मानसिक शुद्धि और आंतरिक शक्ति की दिशा में ले जाता है. 

आर्द्रा नक्षत्र के जातकों का व्यक्तित्व (Personality of Ardra Nakshatra): जिन जातकों का जन्म आर्द्रा नक्षत्र में हुआ है वे अपनी जिम्मेदारियों को बड़ी मेहनत और वफादारी से निभाते हैं. ये लोग जन्मजात प्रतिभाशाली होते हैं क्योंकि इस नक्षत्र के स्वामी राहु हैं. राहू स्वयं में एक शोधकर्ता हैं. आपके अंदर नए-नए विषयों को जानने की गहरी इच्छा है. सामने वाले व्यक्ति के मन में क्या चल रहा है यह आप आसानी से भांप लेते हैं, इसलिए आपका स्वभाव अन्तर्ज्ञान संपन्न है और आप एक अच्छे मनोविश्लेषक भी हैं.

आपमें दुनियादारी को समझने की विशेषता है और आप अपने निरीक्षण या परीक्षण से प्राप्त अनुभवों को भी बांटने में संकोच नहीं करते हैं. जीवन में मुश्किलें और चुनौतियाँ आती रहती हैं, लेकिन आप धैर्य और समझदारी से उनका सामना करते हैं. आप अपनी समस्याओं को किसी से साझा नहीं करते, जो आपकी एक अच्छी आदत है. कभी-कभी आपका स्वभाव किसी मासूम बच्चे जैसा हो जाता है, जो भविष्य की चिंता नहीं करता. आप रहस्यवादी हैं जो समझदारी और विवेक का आश्रय लेकर समस्याओं को सुलझाते हैं.

हर समस्या पर गंभीरता से चिंतन, मनन और विश्लेषण करके आप आख़िर में सफल हो ही जाते हैं. आपकी रुचि आध्यात्मिक जीवन में भी है और आप हर चीज़ के पीछे का कारण जानने में दिलचस्पी रखते हैं. अपने काम को लेकर आपको अपने घर से दूर जाना पड़ सकता है, यानी नौकरी या व्यवसाय के सिलसिले में आप विदेश भी जा सकते हैं. 32 से 42 साल की उम्र का समय आपके लिए बहुत शुभ रहेगा.

शिक्षा और आय: आपकी शिक्षा इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, ज्योतिष शास्त्र या मनोविज्ञान से संबंधित हो सकती है. आप इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग के क्षेत्र में काम कर सकते हैं. इसके अलावा, अंग्रेज़ी अनुवाद, फोटोग्राफी, भौतिकी और गणित पढ़ाना, अनुसंधान करना, लेखन और उपन्यास लिखना भी आपके लिए अच्छे विकल्प हैं. औषधि निर्माण, नेत्र और मस्तिष्क रोगों का इलाज, और संचार विभाग में काम करना भी आपको सूट कर सकता है साथ ही, मनोचिकित्सा, रहस्य सुलझाना, फास्ट फूड और मादक पदार्थों से जुड़े व्यवसायों में भी आप सफल हो सकते हैं. 

पारिवारिक जीवन विवाह संभवतः थोड़ी देरी से हो सकता है. सुखी वैवाहिक जीवन के लिए यह जरूरी है कि आप किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें, नहीं तो शादीशुदा जीवन में समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं. नौकरी या व्यापार के कारण आपको परिवार से दूर रहना पड़ सकता है. आपका जीवनसाथी आपकी पूरी देखभाल करेगा और घर के कार्यों में निपुण होगा. 

ये भी पढ़ें: Holika Dahan 2025 Muhurat: होली कब जलेगी, जानें होलिका दहन पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 17 October 2026: मेष का अटका काम, मीन का कारोबार… शुक्रवार किसके लिए लाएगा अच्छी खबर?
Kal Ka Rashifal 17 October 2026: मेष का अटका काम, मीन का कारोबार… शुक्रवार किसके लिए लाएगा अच्छी खबर?
सेंट्रल पार्क बंद, हाथ में तिरंगा, क्या दिल्ली में CJP दिखा पाएगी ताकत या उलटेगी बाजी? जानिए ग्रहों की चाल
CJP 'लहरा दो तिरंगा' मार्च: रोक से बढ़ेगा आंदोलन या थमेगी धार?
Navratri 2026: आज सौभाग्य योग के साथ गंडमूल का साया, क्या मां कात्यायनी की पूजा पर पड़ेगा असर?
Navratri 2026: आज सौभाग्य योग के साथ गंडमूल का साया, क्या मां कात्यायनी की पूजा पर पड़ेगा असर?
Saraswati Puja 2026: कब है सरस्वती पूजा? नोट करें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और आसान पूजा विधि
Saraswati Puja 2026: कब है सरस्वती पूजा? मां शारदा की पूजा का क्या है सबसे शुभ मुहूर्त? जानें सही नियम और विधि

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget