एक्सप्लोरर

Amalaki Ekadashi 2024: 20 मार्च 2024 को एकादशी कब से लग रही है, जानें आमलकी एकादशी से जुड़ी विशेष जानकारी

Amalaki Ekadashi Date 2024: आमलकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ आंवले के पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है. इस दिन व्रत करना विशेष लाभकारी माना जाता है.

Amalaki Ekadashi: सभी एकादशियों में आमलकी एकादशी का विशेष महत्व है. फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी कहा जाता है. इस एकादशी को आंवला या आमलक्य एकादशी भी कहा जाता है. यह एकादशी रंगभरी एकादशी के नाम से भी जानी जाती है. माना जाता है कि आवलें के वृक्ष में स्वंय श्री हरि विष्णु का वास होता है. 

आमलकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ आवंले के वृक्ष की भी पूजा की जाती है और आंवले के वृक्ष की परिक्रमा की जाती है.  इस बार आमलकी एकादशी 20 मार्च, बुधवार के दिन मनाई जाएगी. आइए जानते हैं आमलकी एकादशी से जुड़ी विशेष जानकारी.

आमलकी एकादशी का शुभ मुहूर्त (Amlaki Ekadashi Shubh Muhurt)

इस बार आमलकी एकादशी तिथि की शुरुआत 20 मार्च की रात 12 बजकर 21 मिनट से होगी. वहीं 21 मार्च को रात 2 बजकर 22 मिनट पर आमलकी एकादशी तिथि का समापन हो जाएगा. उदया तिथि के अनुसार,आमलकी एकादशी का व्रत कल यानी 20 मार्च बुधवार को रखा जाएगा. 

आमलकी एकादशी पूजा का शुभ मुहूर्त 20 मार्च को सुबह 6 बजकर 25 मिनट से लेकर 9 बजकर 27 मिनट तक है. वहीं एकादशी व्रत के पारण का समय 21 मार्च को दोपहर 1 बजकर 41 मिनट से शाम 4 बजकर 07 मिनट तक है.

धन और मान-सम्मान का लाभ कराती है आमलकी एकादशी (Amlaki Ekadashi Significance)

शास्त्रों में आमलकी एकादशी व्रत की विशेष मान्यता है. इसके अनुसार इस एकादशी का व्रत करने वाले जातकों को कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं. जो लोग आमलकी एकादशी का व्रत करते हैं, वो लोग हर कार्य में सफल होते हैं और अंत में मोक्ष प्राप्त करते हैं. 

आमलकी एकादशी का व्रत रखने वालों को माता लक्ष्मी जी का आशीर्वाद मिलता है. इस एकादशी का व्रत से धन, मान-सम्मान, अच्छी सेहत, ज्ञान, संतान सुख, पारिवारिक सुख का लाभ मिलता है और मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है.

पद्म पुराण के अनुसार, आमलकी एकादशी व्रत से मिलने वाला पुण्य किसी तीर्थ पर जाने और यज्ञ करवाने जितना लाभकारी होता है. इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा करने और आंवले का सेवन करने से मनुष्य के जीवन के सभी पाप कट जाते हैं. 

ये भी पढ़ें

आमलकी एकादशी पर इस तरह करें पूजा, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guru Nakshatra Gochar 2026: गुरु अश्लेषा में, अब छिपे दुश्मन बिगाड़ सकते हैं काम! ये लोग रहें सतर्क
गुरु अश्लेषा में, अब छिपे दुश्मन बिगाड़ सकते हैं काम! ये लोग रहें सतर्क
18 अगस्त को बुध अस्त हुआ और दुनिया में AI पर मच गई हलचल
Google से Meta तक अचानक AI पर बढ़ी सख्ती, गुरु के अश्लेषा गोचर का क्या है कनेक्शन?
Kal Ka Rashifal 20 August 2026: गुरुवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, करियर और बिजनेस में होगी जबरदस्त तरक्की!
Kal Ka Rashifal 20 August 2026: गुरुवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, करियर और बिजनेस में होगी जबरदस्त तरक्की!
Guru Mahayog: प्रमोशन और अटका हुआ धन पाने का मौका! गुरु महायोग के 4 दिनों में करें ये 2 मिनट का उपाय
प्रमोशन और अटका हुआ धन पाने का मौका! गुरु महायोग के 4 दिनों में करें ये 2 मिनट का उपाय

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget