एक्सप्लोरर

Aja Ekadashi 2023: अजा एकादशी के दिन आज जरूर सुनें यह व्रत कथा, सारे दुख-कष्टों से मिलेगी मुक्ति

Aja Ekadashi Katha: आज अजा एकादशी मनाई जा रही है. इस एकादशी की कथा सुनना सबसे उत्तम माना जाता है. अजा एकादशी की कथा सबसे पहले भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को सुनाई थी.

Aja Ekadashi: आज यानी 10 सितंबर को अजा एकादशी का व्रत रखा जा रहा है. सभी एकादशियों में इस एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है. यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित है. इस दिन पूरी श्रद्धा के साथ विष्णु भगवान की पूजा-अर्चना की जाती है. मान्यताओं के अनुसार अजा एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को पूर्व जन्म के पापों से छुटकारा मिल जाता है. इस दिन दान-पुण्य करना बहुत फलदायी माना जाता है. अजा एकादशी के दिन इसकी व्रत कथा जरूर सुननी चाहिए. इससे विष्णु भगवान प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं. 

अजा एकादशी की कथा (Aja Ekadashi Katha)

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अजा एकादशी की कथा सबसे पहले भगवान श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को सुनाई थी, इस कथा के अनुसार, एक राज्य में हरिश्चंद्र नाम का एक चक्रवर्ती राजा रहता था. अपने बच्चे की मृत्यु से दुखी होकर राजा मायूस रहने लगा. उससे उसका राजपाट भी छिन गया था. उसने अपना राज्य छोड़ दिया और अपनी पत्नी के साथ दूर राज्य के बाहर चला गया. इसके बाद राजा हरिशचंद्र एक चांडाल के यहां काम करने लगा. यहां वो मृतकों के वस्त्र लेता था. राजा हमेशा सत्य के मार्ग पर चलता था. वो जब भी अकेला होता था तो अपने दुखों से मुक्ति पाने का रास्ता ढूंढता था. वह सोचता था कि क्या ऐसा करें, जिससे उसका उद्धार हो सके.

राजा सिर्फ अच्छे कर्म करता था. एक दिन जब वह चिंतित होकर बैठा था, तभी वहां गौतम ऋषि आए. राजा ने उनको प्रणाम किया और अपने दुखों से मुक्ति पाने का रास्ता पूछा. राजा को परेशान देखकर ऋषि ने कहा कि तुम भाग्यशाली हो क्योंकि आज से 7 दिन बाद भाद्रपद कृष्ण एकादशी यानी अजा एकादशी व्रत आने वाली है. जो भी इस व्रत को विधि पूर्वक करता है उसका कल्याण जरूर होता है. इतना कहने के बाद गौतम ऋषि वहां से चले गए.

सात दिन के बाद राजा ने अजा एकादशी का व्रत रखा और ऋषि के बताए अनुसार ही भगवान विष्णु का पूरे विधि- विधान से पूजन किया. भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए उन्होंने पूरी रात जागरण किया और अगले दिन सुबह पारण करके व्रत को पूरा किया. इसके बाद भगवान विष्णु की कृपा से राजा के सारे दुख समाप्त हो गए. उसने देखा कि उसकी पत्नी पहले की तरह रानी के समान दिखने लगी है. व्रत के फल से राजा को अपना खोया हुआ राजपाट भी दोबारा मिल गया. इस व्रत के शुभ प्रभाव से जीवन के अंत में राजा को परिवार सहित स्वर्ग स्थान प्राप्त हुआ.

ये भी पढ़ें

अजा एकादशी के दिन करें ये आसान से उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 16 अगस्त 2026, वृषभ और मीन राशि वालों को मिलेगा बंपर धन, धनु को अटका पैसा; जानें मेष से मीन का भाग्य
टैरो राशिफल 16 अगस्त 2026: वृषभ और मीन राशि वालों को मिलेगा बंपर धन, धनु को अटका पैसा; जानें मेष से मीन का भाग्य
Kal Ka Rashifal 16 August 2026: कल रविवार को 3 राशियों को मिलेगा बंपर धन लाभ, मकर और वृश्चिक राशि वाले रहें बेहद सावधान
Kal Ka Rashifal 16 August 2026: साध्य और सर्वाअमृत योग से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, जानिए कल का राशिफल
Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget