एक्सप्लोरर

तुला राशिफल 5 अगस्त: पुराने मित्र से भावनात्मक जुड़ाव, ऑफिस में बढ़ेगी आपकी अहमियत, पढ़ें मंगलवार का राशिफल

Libra Horoscope Today, Tula Daily Rashifal 5 August 2025: तुला राशिफल वालों के लिए मंगलवार का दिन विशेष होने जा रहा है, क्या इस दिन आपकी आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने जा रही है.

Libra Horoscope 5 August 2025: तुला राशिफल 5 अगस्त 2025, मंगलवार  के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. ज्योतिष ग्रंथों में इसे कला, प्रेम, सौंदर्य, सौभाग्य आकर्षण और भौतिकता का कारक माना गया है. आइए जानते हैं कि आपकी तुला राशि क्या कहती है.

परिवार राशिफल: छोटे भाई-बहनों के व्यवहार में बदलाव महसूस हो सकता है. घर के किसी सदस्य को लेकर चिंता हो सकती है. पारिवारिक माहौल को हल्का बनाए रखना आपके लिए ज़रूरी है, क्योंकि तनावपूर्ण माहौल बच्चों की सोच और मानसिकता पर असर डाल सकता है.

लव राशिफल: पुराने मित्र के साथ भावनात्मक संबंध फिर से जाग सकते हैं. जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनके रिश्ते विवाह की दिशा में बढ़ सकते हैं. जीवनसाथी आपकी दिनचर्या को लेकर थोड़ा असंतुष्ट रह सकता है ,संवाद में संतुलन रखें.

व्यापार राशिफल: ग्रहों की स्थिति व्यवसाय विस्तार के लिए अनुकूल है, लेकिन किसी भी तरह का बड़ा निर्णय लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें. बाजार की तेज़ी-मंदी से दूर रहना ही बेहतर रहेगा. व्यवसाय में इमोशन्स की बजाय प्रोफेशनल अप्रोच ज़रूरी है.

नौकरी राशिफल: ऑफिस में आपकी बातों को महत्व मिलेगा. आपकी सामाजिक छवि और प्रतिष्ठा में सुधार होगा. हालांकि करियर में बदलाव की सोच रहे हैं तो प्रयासों में तेजी लाएं. नौकरी में स्थायित्व मिलेगा, लेकिन ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें.

युवा राशिफल: स्टूडेंट्स के लिए दिन मेहनत से भरपूर रहेगा. लगातार पढ़ाई के बीच रिलैक्स करने के तरीके खोजें. खेल या अन्य एक्टिविटी में मन लग सकता है लेकिन फोकस बनाए रखना ज़रूरी है.

हेल्थ राशिफल: स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अनियमित जीवनशैली से थकान या चिड़चिड़ापन हो सकता है. पौष्टिक भोजन लें और नींद पूरी करें.

शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: श्रीकृष्ण को मिश्री और तुलसी अर्पित करें. भाई-बहनों को छोटी सी भेंट दें.

FAQs

Q1. क्या व्यापार में कोई बड़ा निर्णय लेना चाहिए आज?
A1. नहीं, आज कोई भी बड़ा फैसला अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बिना न लें.

Q2. क्या नौकरी बदलने का विचार सही रहेगा?
A2. हां, लेकिन प्रयासों को तेज़ी से आगे बढ़ाएं और जल्दबाज़ी न करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Weekly Rashifal 10-16 August 2026: मीन राशि के लिए धीमा रहेगा समय, धन और रिश्ते संभालें
मीन राशि के लिए धीमा रहेगा समय, धन और रिश्ते संभालें
Makar Weekly Rashifal 10-16 August 2026: मकर राशि के अच्छे दिन शुरू, नौकरी-व्यापार में मिलेगा लाभ
मकर राशि के अच्छे दिन शुरू, नौकरी-व्यापार में मिलेगा लाभ
Dhanu Weekly Rashifal 10-16 August 2026: धनु राशि के लिए चुनौती भरा सप्ताह, धन और सेहत संभालें
धनु राशि के लिए चुनौती भरा सप्ताह, धन और सेहत संभालें
Vrishchik Weekly Rashifal 10-16 August 2026: वृश्चिक राशि को अभी करना होगा इंतजार, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
वृश्चिक राशि को अभी करना होगा इंतजार, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget