एक्सप्लोरर

Aaj Ka Mithun Rashifal 30 August 2025: मिथुन राशि प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी, योजना सफल होगी, पढ़ें आज का राशिफल

Gemini Horoscope Today, Mithun Daily Rashifal 30 August 2025: मिथुन राशिफल वालों के लिए शनिवार दिन विशेष होने जा रहा है, क्या इस दिन आपकी आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने जा रही है. पढ़ें मिथुन राशिफल.

Gemini Horoscope Today 30 August 2025: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन चन्द्रमा के षष्ठ भाव में गोचर होने से आज आपको पुरानी बीमारियों से राहत मिलने की संभावना है. दिन आपके लिए संतुलित रहेगा. कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ होंगी लेकिन धैर्य और समझदारी से आप उन्हें संभाल लेंगे. परिवार और निजी जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी.

करियर: नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में कार्यभार अधिक रहेगा. ओवरटाइम करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी मेहनत और समर्पण से आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों की नज़र में सकारात्मक छवि बना पाएंगे. एंप्लॉयड पर्सन के लिए यह समय धैर्य रखने का है, क्योंकि यही गुण आगे चलकर सफलता की कुंजी बनेगा.

बिज़नेस: व्यापारियों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा. नए प्रोजेक्ट्स या सौदों से तुरंत बड़ा लाभ नहीं होगा, लेकिन छोटे-छोटे मुनाफे की संभावना है. पब्लिक रिलेशन पर ध्यान दें, क्योंकि इसी से आपके लिए भविष्य में नए व्यावसायिक अवसर और संपर्क जुड़ेंगे. पार्टनरशिप बिजनेस में भी धीरे-धीरे सुधार होगा.

धन: आय सामान्य रहेगी. अचानक बड़े खर्च से बचें. धन को योजनाबद्ध तरीके से लगाना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

शिक्षा: प्रतियोगी छात्रों के लिए दिन शुभ है. ऐन्द्र योग के कारण कॉम्पिटिटिव एक्ज़ाम और प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलने के योग हैं. विद्यार्थी भी एकाग्र होकर पढ़ाई करेंगे और बेहतर प्रदर्शन करेंगे.

लव/पारिवारिक: परिवार में किसी शुभ समाचार के कारण प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा और आपके मन में प्रेम व रोमांस की भावना प्रबल होगी. अविवाहित जातकों के लिए भी आज रिश्तों में सकारात्मकता का अनुभव होगा.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में सामान्य सुधार होगा. पुरानी गंभीर बीमारी से छुटकारा मिल सकता है, लेकिन घुटनों और जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ सकती है. नियमित व्यायाम और उचित इलाज पर ध्यान दें.

उपाय: हरे रंग की कोई वस्तु अपने पास रखें और गाय को हरी घास खिलाएं.

लकी नंबर: 5
लकी कलर: आसमानी नीला

FAQs
Q1. क्या आज नौकरी बदलने के लिए सही समय है?
हां, यदि आपको बेहतर अवसर मिले तो आज निर्णय लेना आपके पक्ष में रहेगा.

Q2. क्या आज निवेश करना उचित होगा?
हां, लेकिन छोटे स्तर पर निवेश करें और पूरी जानकारी लेने के बाद ही निर्णय लें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 20 अक्टूबर 2026: तुला को कई स्रोतों से धन और पैतृक लाभ, मकर को पदोन्नति का तोहफा; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 20 अक्टूबर 2026: तुला को कई स्रोतों से धन और पैतृक लाभ, मकर को पदोन्नति का तोहफा; जानें 12 राशियों का भाग्य
Kal Ka Rashifal 20 October 2026: विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग से धनु को इंटरनेशनल डील और मकर को बड़ा सम्मान!; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
Kal Ka Rashifal 20 October 2026: विजयादशमी पर शूल व मालव्य योग से धनु को इंटरनेशनल डील और मकर को बड़ा सम्मान!; पढ़ें 12 राशियों का राशिफल
नवमी पर कन्या पूजन के लिए 9 बच्चियां नहीं मिल रहीं? क्या कम कन्याओं के साथ भी पूरी हो सकती है पूजा?
नवमी पर नौ कन्याएं जुटाना मुश्किल हो रहा है? कम बच्चियों के पूजन पर यह बात जान लें
Kanya Pujan 2026: नवरात्रि कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान
नवरात्रि 2026: कन्या पूजन से मिलेगी परेशानियों से मुक्ति, 19 और 20 अक्टूबर को महाष्टमी-महानवमी पर होगा विशेष अनुष्ठान

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget