एक्सप्लोरर

Aaj ka Mesh Rashifal 31 August 2025: मेष राशि आज क्रोध और मनमुटाव से बचें, धैर्य ही सफलता की कुंजी बनेगा

Aries Horoscope in Hindi, Mesh Daily Rashifal 31 August 2025: मेष राशिफल वालों के लिए रविवार का दिन विशेष होने जा रहा है, क्या इस दिन आपकी आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने जा रही है. पढ़ें मेष राशिफल.

Aries Horoscope Today 31 August 2025: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन चन्द्रमा के अष्टम भाव में गोचर से आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. ननिहाल पक्ष में किसी से मनमुटाव की संभावना है. कार्यक्षेत्र और पारिवारिक जीवन दोनों में धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी होगा.

करियर: नौकरीपेशा लोगों को काम में बार-बार बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है. संडे के दिन भी कार्यभार और चिंताएँ बनी रहेंगी. ऑफिस में अपनी योजनाओं को तुरंत लागू करें, क्योंकि अधिक सोच-विचार से उपलब्धियाँ हाथ से निकल सकती हैं.

बिजनेस: बिज़नेस में आपके द्वारा बनाई गई योजनाओं में अचानक बदलाव करना पड़ सकता है. व्यापारी वर्ग के खर्च बढ़ेंगे, लेकिन चिंता की बात नहीं है क्योंकि इनकम के नए सोर्स भी खुलेंगे. पार्टनरशिप बिजनेस में पारदर्शिता बनाए रखना लाभकारी रहेगा. 

धन: आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी. भले ही खर्चे अधिक हों, लेकिन आय के नए स्रोत मिलने से स्थिरता बनी रहेगी. अनावश्यक खर्चों में कटौती करना आवश्यक है.

शिक्षा: विद्यार्थी आज पढ़ाई की बजाय दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बर्बाद कर सकते हैं. यह समय फोकस बनाए रखने का है, वरना आगे पछताना पड़ सकता है.

लव/पारिवारिक: वैवाहिक जीवन में तनाव रह सकता है. जीवनसाथी की कटु बातें आपको दुखी कर सकती हैं और ससुराल पक्ष के साथ भी मनमुटाव होने के संकेत हैं. रिश्तों में संयम रखें और वाणी पर नियंत्रण करें.

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सामान्य से कमजोर रहेगा. पुरानी बीमारियों से राहत महसूस नहीं होगी. क्रोध से बचें, वरना मानसिक शांति भी भंग हो जाएगी.

उपाय: आज हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएँ.
लकी नंबर: 9
लकी कलर: लाल

FAQs

Q1: क्या आज मेष राशि वालों को निवेश करना चाहिए?
A1: नहीं, आज किसी भी प्रकार का बड़ा निवेश टालना ही बेहतर रहेगा.

Q2: क्या नौकरीपेशा लोग यात्रा पर जाएंगे?
A2: हाँ, ऑफिस से जुड़ी अचानक यात्रा की संभावना है, सावधानी और सुरक्षा का ध्यान रखें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guru Nakshatra Gochar 2026: गुरु अश्लेषा में, अब छिपे दुश्मन बिगाड़ सकते हैं काम! ये लोग रहें सतर्क
गुरु अश्लेषा में, अब छिपे दुश्मन बिगाड़ सकते हैं काम! ये लोग रहें सतर्क
18 अगस्त को बुध अस्त हुआ और दुनिया में AI पर मच गई हलचल
Google से Meta तक अचानक AI पर बढ़ी सख्ती, गुरु के अश्लेषा गोचर का क्या है कनेक्शन?
Kal Ka Rashifal 20 August 2026: गुरुवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, करियर और बिजनेस में होगी जबरदस्त तरक्की!
Kal Ka Rashifal 20 August 2026: गुरुवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, करियर और बिजनेस में होगी जबरदस्त तरक्की!
Guru Mahayog: प्रमोशन और अटका हुआ धन पाने का मौका! गुरु महायोग के 4 दिनों में करें ये 2 मिनट का उपाय
प्रमोशन और अटका हुआ धन पाने का मौका! गुरु महायोग के 4 दिनों में करें ये 2 मिनट का उपाय

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget