एक्सप्लोरर

Aaj ka Makar Rashifal 24 August 2025: मकर राशि कार्यस्थल पर दबाव और परिवार में चुनौतियां।

Capricorn Horoscope, Makar Daily Rashifal 24 August 2025: मकर राशिफल वालों के लिए रविवार का दिन विशेष होने जा रहा है, क्या इस दिन आपकी आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने जा रही है. पढ़ें मकर राशिफल.

Capricorn Horoscope 24 August 2025: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. चन्द्रमा अष्टम भाव में होने से वाहन से यात्रा करते समय सावधानी बरतना आवश्यक है. व्यवसाय में कुछ दिक्कतें सामने आ सकती हैं. ग्रहण दोष के कारण कार्यक्षेत्र पर अनचाहे और फालतू कामों का दबाव बढ़ेगा, जिससे आपका आत्मविश्वास डगमगा सकता है. एंप्लॉयड व्यक्तियों को यदि टीम लीड करने का अवसर मिलता है, तो सभी कार्यों पर पैनी नजर रखें ताकि संचालन सफल रहे.

हेल्थ:
आज स्वास्थ्य में गिरावट संभव है. ज्यादा काम करने से सिर और आंखों में दर्द परेशान कर सकता है. तनाव और थकान से बचने के लिए काम के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लें. नींद और आराम को प्राथमिकता दें.

फैमिली:
परिवारिक जीवन में चुनौतियाँ आ सकती हैं. पारिवारिक माहौल में तनाव और मतभेद संभव है. आपको धैर्य और संयम से काम लेना होगा. परिवार के साथ संवाद बनाए रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

बिजनेस:
व्यवसायियों के लिए समय सतर्कता भरा है. कस्टमर टूटने की आशंका है, इसलिए ग्राहकों को जोड़े रखने के लिए नई रणनीतियाँ बनानी पड़ सकती हैं. व्यापारिक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, इसलिए योजनाओं को गुप्त रखें और जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय न लें.

लव:
लव लाइफ में झूठे वादे न करें, अन्यथा रिश्तों में विवाद हो सकता है. साथी के साथ बहस से बचें और खुले मन से बात करें. वैवाहिक जीवन में भी थोड़ी कड़वाहट आ सकती है, इसलिए धैर्य से काम लें.

स्टूडेंट्स व युवा:
छात्रों के लिए समय मानसिक दबाव वाला है. पढ़ाई में ध्यान न लगने से डिप्रेशन और चिंता बढ़ सकती है. युवाओं को करियर के रास्ते में धैर्य और मेहनत से आगे बढ़ना होगा.

शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गहरा नीला
उपाय: हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाएं.

FAQs
प्र. आज मकर राशि के लोगों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?
उत्तर: किसी भी करीबी व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें, सोच-समझकर ही कदम उठाएं.

प्र. क्या आज निवेश करना सही रहेगा?
उत्तर: आज निवेश या बड़ा आर्थिक निर्णय टालना बेहतर होगा, जोखिम हो सकता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Weekly Rashifal 10-16 August 2026: मीन राशि के लिए धीमा रहेगा समय, धन और रिश्ते संभालें
मीन राशि के लिए धीमा रहेगा समय, धन और रिश्ते संभालें
Makar Weekly Rashifal 10-16 August 2026: मकर राशि के अच्छे दिन शुरू, नौकरी-व्यापार में मिलेगा लाभ
मकर राशि के अच्छे दिन शुरू, नौकरी-व्यापार में मिलेगा लाभ
Dhanu Weekly Rashifal 10-16 August 2026: धनु राशि के लिए चुनौती भरा सप्ताह, धन और सेहत संभालें
धनु राशि के लिए चुनौती भरा सप्ताह, धन और सेहत संभालें
Vrishchik Weekly Rashifal 10-16 August 2026: वृश्चिक राशि को अभी करना होगा इंतजार, बढ़ सकती हैं मुश्किलें
वृश्चिक राशि को अभी करना होगा इंतजार, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
ट्रंप का चौंकाने वाला फैसला, अमेरिकी सेना के इस बड़े अधिकारी को पद से हटाया
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
iPhone 18 Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये धांसू अपग्रेड, देखें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
Embed widget