एक्सप्लोरर

Horoscope Today: वृश्चिक राशि वालों को मिल सकता है सुखद समाचार, जानिए मेष से मीन सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Horoscope Today: राशिफल का आकंलन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से किया जाता है. रविवार 05 मई 2024 का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन जानें आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal).

Horoscope Today: 05 मई 2024 को रविवार का दिन रहेगा और वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी. इस दिन उत्तरभाद्रपदा और रेवती नक्षत्र रहेगा. आज रविवार को वैधृति योग और प्रीति योग रहेगा. चंद्रमा का संचार मीन राशि पर रहेगा. रविवार 05 मई को शाम 05:15 से 06:52 तक राहुकाल रहेगा.

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, सिंह, मकर और मीन राशि वालों के आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी. वृश्चिक राशि वालों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है. वहीं कुंभ राशि वालों को सेहत का ध्यान रखने की जरूरत रहेगी.

आज रविवार 05 मई का दिन (Rashifal) मेष से लेकर मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइये जानते हैं (Aaj Ka Rashifal, 5 May 2024)-

मेष राशि (Aries):
आज आप पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं. वहीं पिता या फिर किसी उच्च अधिकारी का सहयोग मिल सकता है. आपको आज यात्रा देशाटन की स्थिति से बचना चाहिए. बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी. उपाय- गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं.
 
वृषभ राशि (Taurus):
आर्थिक मामलों में सफलता के योग बन रहे हैं. रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे. साथ ही दूसरे से सहयोग लेकर किए गए कामों में भी सफलता मिलेगी. भाई-बहन का प्यार मिलेगा और पारिवारिक सहयोग मिलेगा. उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.
 
मिथुन राशि (Gemini):
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी. पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा. वहीं व्यावसायिक योजना फलीभूत होंगी. नए संबंध भी बनेंगे. उपाय- मछलियों को आटा डालें.
 
कर्क राशि (Cancer):
भावुकता में नियंत्रण रखने की आवश्यकता है. छोटी-छोटी बातों को प्रतिष्ठा का प्रश्न न बनाएं, ताकि पारिवारिक सुख, सहयोग प्राप्त होता रहे. आर्थिक मामलों में आशातीत प्रगति होगी. उपाय- भगवान शिव के दर्शन करें.
 
सिंह राशि (Leo):
आपको आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी और धन की स्थिति पहले से बेहतर होगी. साथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होगी. लेकिन फिर भी किसी कारण मन अशांत रहेगा. आज किसी पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है, ऐसे में संयम से काम लें. उपाय- पक्षियों को दाना डालें.
 
कन्या राशि (Virgo):
जीविका के क्षेत्र में प्रगति के योग हैं. आपको शासन सत्ता का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा और पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे और किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा. उपाय- गणेश जी के दर्शन करें.
 
तुला राशि (Libra):
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और रिश्ते मजबूत होंगे. रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी. जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी. साथ ही आपको पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी. उपाय- हनुमान जी के दर्शन करें.
 
वृश्चिक राशि (Scorpio):
आज भाग्यवश कोई सुखद समाचार मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा. रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी. शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है और नए संबंध बनेंगे. उपाय- गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
 
धनु राशि (Sagittarius): 
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है. साथ ही आज ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे व्यावसायिक और पारिवारिक प्रतिष्ठा प्रभावित हो और आपके मान-सम्मान पर इसका असर पड़े. आर्थिक मामलों में प्रगति होगी. उपाय- भगवान शिव के दर्शन करें.
 
मकर राशि (Capricorn):
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी. आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी. धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होने से आप तनाव से दूर रहेंगे. आज रचनात्मक कार्यों में भी सफलता मिलेगी. उपाय- संकट मोचन का पाठ करें.
 
कुम्भ राशि (Aquarius):
सामाजिक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं. स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें और खान-पान का ध्यान रखें. किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है. सतर्क रहें. जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा. उपाय- कन्या को भोजन कराएं.
 
मीन राशि (Pisces):
शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा श्रम सार्थक होगा और पारिवारिक जीवन सुखमय बनेगा. आर्थिक पक्ष में भी मजबूती आएगी और व्यावसायिक प्रयासों में सफलता मिलेगी. उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.

ये भी पढ़ें: Horoscope Today: सिंह राशि के लिए बढ़िया है दिन, जानिए मेष से मीन सभी राशियों का आज का राशिफल

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी, अमित मालवीय को जगह नहीं, क्या सच हुई कुंडली की भविष्यवाणी?
स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी, अमित मालवीय को जगह नहीं, क्या सच हुई कुंडली की भविष्यवाणी?
Chitra Nakshatra 17 August 2026: चित्रा नक्षत्र पर मंगल का प्रभाव, कुंडली से जानें कनेक्शन
Chitra Nakshatra 17 August 2026: चित्रा नक्षत्र पर मंगल का प्रभाव, आपकी कुंडली में छिपा है सफलता और संघर्ष का राज
Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मंगलवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की और बिजनेस में बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मंगलवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की और बिजनेस में बंपर धन लाभ के योग!
BJP की नई टीम में उलटफेर? दिग्गज बाहर, नए चेहरों की एंट्री!
BJP की नई टीम में उलटफेर? दिग्गज बाहर, नए चेहरों की एंट्री!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget