एक्सप्लोरर

Horoscope Today: तुला, मकर और कुंभ वालों को मिलेगी खुशियों की सौगात, ज्योतिषी से जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Horoscope Today: राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर किया जाता है. आज बुधवार 29 मई का दिन मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा. आइए जानते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal).

Horoscope Today: आज बुधवार, 29 मई 2024 का दिन है. पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. आज के दिन श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा. साथ ही आज इन्द्र योग और वैधृति योग भी रहने वाला है.

मंगलवार को दोपहर 12 बजकर 24 मिनट से 02 बजकर 04  मिनट तक राहुकाल का समय है. वहीं चंद्रमा का संचार मकर राशि पर रहेगा. 

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, मिथुन राशि वालों का कोई कार्य बनेगा. सिंह वालों की लव लाइफ बढ़िया रहेगी. वहींं वृश्चिक वालों के घर उत्सव सा माहौल रहेगा. आज बुधवार का दिन (Rashifal) मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए ज्योतिषाचार्य से जानेंगे (Aaj Ka Rashifal, 29 May 2024)-

मेष राशि (Aries):
आर्थिक स्थिति में मजबूत आएगी. रुका हुआ धन वापस मिलेगा. आय के नवीन स्रोत बनेंगे. साथ ही आज कहीं से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है. संतान पक्ष से अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी. यात्रा में लाभ होगा. प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है. व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं. इस समय स्वास्थ्य भी ठीकठाक है. उपाय- लाल वस्तु का दान करें.

वृषभ राशि (Taurus): 
वृषभ राशि वालों को व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता मिलती दिख रही है. स्वास्थ्य में सुधार होगा, बस मौसम के अनुसार खान-पान का ध्यान रखें. प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर होगी और लव बर्ड्स के बीच तालमेल बढ़ेगा. कुल मिलाकर दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. उपाय- पीली वस्तु का दान करें.
 
मिथुन राशि (Gemini):
आज किसी भी काम के संबंध में की गई यात्रा से लाभ मिलेगा. भाग्यवश आपका कुछ काम भी बन सकता है. स्वास्थ्य सुधार की ओर है. प्रेम में नजदीकी होगी. उपाय- मां काली की अराधना करें.
 
कर्क राशि (Cancer):
चोट-चपेट लगने की संभावना रहेगी या फिर किसी परेशानी में पड़ सकते हैं. इसलिए आज का दिन थोड़ा बचकर पार करें. आपका स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार मध्यम कहा जाएगा. उपाय- बजरंग बली की अराधना करते रहें.
 
सिंह राशि (Leo):
अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है. प्रेमी जोड़ों का आपस में प्रेम बढ़ेगा या प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है. विवाहितों को जीवनसाथी के साथ अच्छा अवसर मिलेगा. व्यापारिक क्षेत्र में भी लाभ की स्थिति है. स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार तीनों अद्भुत दिख रहा है. उपाय- पीली वस्तु पास रखें.
 
कन्या राशि (Virgo):
विरोधियों से भी मित्रवत व्यवहार करेंगे. वो आपसे जुड़ना चाहेंगे. रुका हुआ काम फिर से चल पड़ेगा. आपको बड़े- बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा. स्वास्थ्य सुधार की ओर है और प्रेम की स्थिति मध्यम से अच्छे की ओर है. व्यापार भी आपका बढ़िया चल रहा है. उपाय- हरी वस्तु का दान करें.

तुला राशि (
Libra):
मन प्रफुल्लित रहेगा. विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है. संतान पक्ष आपका सम्मान करेगा और आपकी बात मानेगा. लेखकों, कवियों, विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है. मनोरंजन की दुनिया के लोगों के लिए अच्छा समय है. आपका स्वास्थ्य सुधार की ओर है. व्यापार अच्छा, प्रेम की भी अच्छी स्थिति है. उपाय- पीली वस्तु का दान करें.
 
वृश्चिक राशि (Scorpio):
भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के योग बन रहे हैं. घर पर कोई उत्सव या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है. शुभ संस्कार भी हो सकते हैं. स्वास्थ्य सुधार की ओर है. प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर है. व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही दिख रहे हैं. उपाय- भगवान गणेश की अराधना करें.
 
धनु राशि (Sagittarius):
आप पराक्रमी बने रहेंगे, भाइयों, बहनों, अपनों का साथ होगा जिससे रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे. स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम की स्थिति पहले से काफी बेहतर है. व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं. उपाय- भगवान विष्णु की अराधना करते रहें.
 
मकर राशि (Capricorn):
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. रुपए-पैसे का आवक बनेगा. कुटुम्बीजनों में आपस में समझदारी बनेगी. स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति काफी अच्छी है. व्यापार भी आपका अच्छा दिख रहा है. उपाय- मां काली की अराधना करें.
 
कुंभ दैनिक राशिफल:
समाज में आपका कद बढ़ रहा है और आप सराहे जा रहे हैं. जिसकी जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता रहेगी. स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम की स्थिति अच्छी, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी अच्छे चल रहे हैं. उपाय- चने की दाल किसी पशु को खिलाएं तो अच्छा रहेगा.
 
मीन राशि:
थोड़ी कमजोरी का भाव रहेगा. कुछ नुकसान होता दिख रहा है. लेकि बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है. कोई बड़ी हानि नहीं दिख रही है. बस इतना ही होगा जिससे आपका मन परेशान होगा. प्रेम में दूरी, स्वास्थ्य मध्यम और व्यापार थोड़ा मध्यम रहेगा. उपाय- भगवान शिव की अराधना करते रहें.

ये भी पढ़ें: Horoscope Today: गुडलक से भरा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, जानिए आज क्या कहते हैं आपके किस्मत के सितारे

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 12 अगस्त 2026 तुला, मीन वालों के हाथ लगेगा बड़ा मौका, मेष-मकर वाले रहें सावधान!
टैरो राशिफल 12 अगस्त 2026 तुला, मीन वालों के हाथ लगेगा बड़ा मौका, मेष-मकर वाले रहें सावधान!
Hariyali Amavasya 2026: 12 अगस्त को पुष्य नक्षत्र और गजकेसरी योग में मनेगी हरियाली अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और राशि अनुसार पौधरोपण
Hariyali Amavasya 2026: 12 अगस्त को पुष्य नक्षत्र और गजकेसरी योग में मनेगी हरियाली अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और राशि अनुसार पौधरोपण
12 अगस्त की रात 100 टूटते तारे, लेकिन मानसून बनेगा दीवार! जानें दिल्ली, मुंबई समेत आपके शहर में दिखेगी या नहीं ‘तारों की बारिश’
Perseid Meteor Shower 2026: भारत में कब और कहां दिखेंगे टूटते तारे?
Kal Ka Rashifal 12 August 2026: कल बुधवार को मकर, कुंभ सहित 6 राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, हरियाली अमावस्या ला रही अनेक खुशियां
कल बुधवार को मकर, कुंभ सहित 6 राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, हरियाली अमावस्या ला रही अनेक खुशियां

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget