एक्सप्लोरर

Horoscope Today: कर्क और कुंभ के लिए बढ़िया है दिन, जानिए मेष से मीन सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

Horoscope Today: राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर किया जाता है. आज रविवार 02 जून का दिन मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा. आइए जानते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal).

Horoscope Today: आज रविवार, 02 जून 2024 का दिन है. पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. आज के दिन रेवती और अश्विनी नक्षत्र रहेगा. साथ ही आज आयुष्मान और सौभाग्य योग रहने वाला है.

रविवार को शाम 05 बजकर 25 मिनट से 07 बजकर 05  मिनट तक राहुकाल का समय है. वहीं चंद्रमा का संचार मेष राशि पर रहेगा. 

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, आज वृषभ राशि वाले थोड़ा परेशान रहेंगे. मिथुन वाले सेहत का ध्यान रखें. आज रविवार का दिन (Rashifal) मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए ज्योतिषाचार्य से जानेंगे (Aaj Ka Rashifal, 2 June 2024)-

मेष राशि (Aries):
आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं. व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे. परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं. पत्नी से वाद विवाद हो सकता है.

 

वृषभ राशि (Taurus): 
आज का दिन आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे. किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं. व्यापार में कोई नया कार्य आज शुरू न करें. व्यापार में कोई बड़ा जोखिम न उठाएं. परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं. भाई और भतीजे से किसी बात को लेकर विवाद बन सकता है.

 

मिथुन राशि (Gemini):
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा. कोई रुका हुआ पुराना कर आज पूरा होगा. स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा. व्यापार में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं. परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा. आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं.

 

कर्क राशि (Cancer):
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं. कोई व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे. आप व्यापार में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप आज आपको मिल सकती है. परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी.

 

सिंह राशि (Leo):
आज का दिन आपके लिए आपके अनुकूल रहेगा. नौकरी के लिए यदि प्रयासरत है, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी. व्यापार में भी कोई नया आपको ऑफर मिल सकता है. किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा. परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा.

 

कन्या राशि (Virgo):
आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है. सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे. स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा. किसी अपने से मिलना होगा. परिवार में कोई सुख समाचार प्राप्त होगा. व्यापार में रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है. कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं. परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे. आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं.

 

तुला राशि (Libra):
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. आप नौकरी आदि के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगा. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा संभल कर रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें. परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा. आप किसी विशेष कार्य का शुभारंभ आज कर सकते हैं. कार्यक्षेत्र में पत्नी से मतभेद दूर होंगे.

 

वृश्चिक राशि (Scorpio):
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं. आपका स्वास्थ्य आज बिगड़ सकता है. इसलिए इस बात का ध्यान रखें. खानपान पर संयम रखें. व्यापार में आज आपको घाटा मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं होगा. परिवार में वाद विवाद की स्थिति से बचें. पत्नी से संबंध मधुर रखें.

 

धनु राशि (Sagittarius):
आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं. व्यापार में हानि उठानी पड़ेगी. कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है. परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा. आप अपने मान सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे. वाहन आदि के चलाने में सतर्कता रखें.

 

मकर राशि (Capricorn):
आज आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं. साथ ही स्वास्थ्य में आज आपको लाभ महसूस होगा. व्यापार में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा. आपको कोई बड़ा काम कार्य क्षेत्र में आज मिल सकता है. नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती है. परिवार में माहौल शानदार रहेगा. आप परिवार के लोगों के साथ बाहर कहीं जा सकते हैं.

 

कुंभ दैनिक राशिफल:
आज का दिन आपके लिए शुभ होगा. परिवार में पुत्र की जॉब लग सकती है. कोई सुखद समाचार आज आपको मिलेगा. स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी. परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा. साथ ही मित्र और परिवार के लोगों का आर्थिक सहयोग आज आपको मिल सकता है. कोई नया वाहन भवन खरीद सकते हैं.

 

मीन राशि:
आज आप ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद प्राप्त कर सकते हैं. पत्नी से मतभेद दूर होंगे. साथ ही कोई नई खुशखबरी आपको मिल सकती है. परिवार में माहौल आपके पक्ष में रहेगा. व्यापार में कोई नई कार्ययोजना आज बन सकती है. न्यायालय पक्ष में विजय होगी. घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे. कोई नया वाहन खरीद सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Horoscope Today: कर्क, सिंह और मकर के लिए शुभ है दिन, बाकी राशि वाले जानें आज का अपना राशिफल

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी, अमित मालवीय को जगह नहीं, क्या सच हुई कुंडली की भविष्यवाणी?
स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी, अमित मालवीय को जगह नहीं, क्या सच हुई कुंडली की भविष्यवाणी?
Chitra Nakshatra 17 August 2026: चित्रा नक्षत्र पर मंगल का प्रभाव, कुंडली से जानें कनेक्शन
Chitra Nakshatra 17 August 2026: चित्रा नक्षत्र पर मंगल का प्रभाव, आपकी कुंडली में छिपा है सफलता और संघर्ष का राज
Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मंगलवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की और बिजनेस में बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 18 August 2026: मंगलवार को चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, करियर में तरक्की और बिजनेस में बंपर धन लाभ के योग!
BJP की नई टीम में उलटफेर? दिग्गज बाहर, नए चेहरों की एंट्री!
BJP की नई टीम में उलटफेर? दिग्गज बाहर, नए चेहरों की एंट्री!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget