एक्सप्लोरर

17 January Ka Rashifal: बुधवार का दिन मेष, सिंह, तुला और कुंभ राशियों के लिए रहेगा बढ़िया, देखें अपना भविष्यफल

17 January Ka Rashifal: राशिफल का आकंलन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से किया जाता है. बुधवार 17 जनवरी का दिन मेष, सिंह, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए उत्साह भरा रहेगा. जानें आज का अपना राशिफल.

17 January Ka Rashifal: 17 जनवरी 2024 को बुधवार का दिन रहेगा और पौष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रात 10:07 तक रहेगी, इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी. इस दिन रेवती और अश्विनी नक्षत्र रहेगा. आज बुधवार को शिव योग और सिद्ध योग रहेगा. चंद्रमा का संचार मेष राशि पर रहेगा. बुधवार, 17 जनवरी को दोपहर 12:36 से 01:57 तक राहुकाल रहेगा.

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, आज मेष, सिंह, तुला और कुंभ राशि वालों का दिन उत्साह भरा रहेगा. मिथुन राशि वालों के घर मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है. वहीं धनु राशि वालों की कोई समस्या सुलझ सकती है. आज बुधवार, 17 जनवरी का दिन (Rashifal) मेष से लेकर मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइये जानते हैं. (Aaj Ka Rashifal)-

मेष राशि (Aries): आपका दिन बेहद खुशहाल रहने वाला है. आप संयम से काम लें तो अच्छा लाभ मिलेगा. किसी कीमती वस्तु की खरीददारी करेंगे, जिससे धन लाभ होगा. दूसरों के बीच में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी. नए दोस्त मिलेंगे जिनसे मिलकर पुरानी यादें ताज़ा होंगी. राजनीति से जुड़े लोग आज किसी सभा में जायेंगे. आज आपका मूड अच्छा रहने वाला है.
 
वृष राशि (Taurus): आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा. फुटबॉल के खिलाडियों को आज अपने कोच से कुछ नया सीखने को मिलेगा. आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है. किसी महिला से सहयोग मिलेगा. बड़े बुजुर्गों का दिन अच्छा रहेगा. किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात होगी. चिंतन की अधिकता रहेगी, फालतू की चिंता करने से बचे. टाइल्स का बिजनेस कर रहे लोगों को अधिक लाभ मिलेगा.
 
मिथुन राशि (Gemini): आपका दिन एक खुशनुमा पल लेकर आएगा. आज अपने घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम को करेंगे. घर से निकलते वक्त दही खा कर निकले, जिससे आपका पूरा दिन खुशनुमा बना रहेगा. अपने मित्रों से किसी काम के बारे में सही सलाह ले सकते है. आप अपने कामों और अपने जीवन के बीच में बैलेंस बनाये रखेंगे. सिंचाई अधिकारी पिछले दिनों के रुके काम को आज पूरा कर लेंगे.
 
कर्क राशि (Cancer): आज अपने दिन की शुरुआत योगाभ्यास से करेंगे, क्योकि योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ और निरोग रहता है. मेडिकल छात्रों की आज
प्रैक्टिकल परीक्षा होगी. नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है. व्यापार में किसी अनजान व्यक्ति की राय नहीं लें. अपनी सूझ-बूझ से आप अच्छा लाभ कमाएंगे. अपने परिवार की खुशहाली के लिए आप अच्छे से अच्छा उपाय करेंगे.
 
सिंह राशि (Leo): आपका दिन लाभदायक रहने वाला है. मन बेहद प्रसन्न रहेगा. किसी नए बिजनेस की शुरुआत करेंगे. दोस्तों का सहयोग मिलेगा. अपने वाणी की कठोरता को त्याग कर उन्नति करें. आपकी शोहरत में वृद्धि होगी. आप नई दिशा में काम करेंगे. धीरे-धीरे आप प्रगति करेंगे. आप अपने देश की सेवा में अच्छा योगदन देंगे. शेयर मार्केटिंग से दूर रहना होगा, जिससे आपको किसी भी धन की हानि न हो.
 
कन्या राशि (Virgo): आपका दिन सामान्य रहने वाला है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगो की मेहनत रंग लाएगी. आज आप स्कूल में बच्चों की पेरेंट्स मीटिंग्स में जायेंगे. सिंगर्स का गाना आज काफी लोगों का पसंद आएगा जिससे उसकी खुशियां बढ़ेगी. धर्म से जुड़े विषयों पर आपको कोई निर्णय लेना पड़ेगा. धार्मिक कार्य करेंगे. बच्चों के साथ कोई ट्रिप प्लान करेंगे. पारिवारिक प्रेम मिलेगा. संतान पक्ष से सुख मिलेगा.

तुला राशि (Libra): आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है. आपको किसी नई जॉब का इंटरव्यू भी देना होगा. नई जॉब शुरू करने का आज अच्छा दिन है. अध्यापन के क्षेत्र में आज सम्मान मिलेगा. आपको आपके काम के लिए अच्छी रेटिंग मिलेगी. ऑफिस में आपके हार्ड वर्क की तारीफ होगी. पूरी निष्ठा से काम करेंगे. छात्रों का परीक्षाफल अच्छा रहने वाला है. आपका आत्मविश्वास अच्छा बना रहेगा. आप दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio): 
आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है. आज ऑफिस में अपने काम पर फोकस करें. आज आपके किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी.  नए कार्यों की शुरुआत करेंगे और आगे बढ़ते जायेंगे. आप अपने जीवन में निश्चित बैलेंस बनाये रखेंगे. भौतिक सुख-सुविधाओं की कमी के बावजूद भी आपका परफॉरमेंस अच्छा रहेगा. आप के घर के छोटे बच्चे किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर पाएंगे.

धनु राशि (Sagittarius): आपका दिन कुछ नया सिखाने वाला है. किसी पुरानी समस्या से छुटकारा मिलेगा. आपसी विवादों में विजय मिलेगी. आप दिन-प्रतिदिन उन्नति करेंगे. सरकारी अधिकारियो को सम्मान मिलेगा. मित्रों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान करेंगे. घरेलू सुख और दाम्पत्य जीवन का सुख अनुकूल रहेगा. समाज आपके कामो की तारीफ करेगा. किसी हिल स्टेशन पर घूमने जाने का प्लान कैंसिल होने की सम्भावना है.

मकर राशि (Capricorn): आपका दिन एक सुनहरा पल लेकर आयेगा. नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर रखना होगा. उधार लेन- देन से आपको आज बचना होगा. आप किसी काम को नये तरीके से करने की सोच सकते है और अच्छा करने का प्रयास करेंगे.  वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा. आज आपका कोई पुराना मित्र गांव से अचानक आपसे मिलने आ सकता है. फिजूल खर्चों पर आपको रोक लगाने की जरुरत है. आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी.

कुम्भ राशि (Aquarius): आपकी दिनचर्या अच्छी रहने वाली है. कारोबार के क्षेत्र में किये गये प्रयास सफल होंगे और लाभ भी होगा. आप अपने आप में आत्मविश्वास को बढ़ाएंगे. आप बड़ी से बड़ी समस्या को सावधानीपूर्वक सुलझा लेंगे. आज आपका समय मौज मस्ती में बीतेगा और समाज में आपकी अच्छी पहचान बनेगी. सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छा परिणाम मिलेगा. कोई नया लघु उद्योग स्टार्ट करेंगे, जिससे आपको अधिक से अधिक लाभ होगा.

मीन राशि (Pisces): आपका दिन लाभदायक रहेगा. काम के प्रति आपकी मेहनत से ऑफिस में आपका स्तर ऊंचा होगा. परिवार के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान कैंसिल होने की सम्भावना है. छात्रों कों अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है. धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी. आपके माता-पिता आपके भविष्य के बारे में बात करेंगे जिससे आप सफल हों. यह महीना आपके लिए अनुकूल रहेगा. दिखावे के लिए धन व्यय न करें. आपके अच्छे कामों की प्रशंसा होगी. आज अपने ईगो को छोड़कर दूसरो की सलाह पर भी काम करने की जरुरत है.
 

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 21 अगस्त 2026, मकर राशि वालों को मिलेगी पुराने विवादों से मुक्ति, मीन को जीवनसाथी का साथ; जानें मेष से मीन का भाग्य
टैरो राशिफल 21 अगस्त 2026, मकर राशि वालों को मिलेगी पुराने विवादों से मुक्ति, मीन को जीवनसाथी का साथ; जानें मेष से मीन का भाग्य
EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी
EMI पर खरीदने जा रहे हैं महंगी चीज? शुक्र-शनि की स्थिति दे रही है बड़ी चेतावनी
Kal Ka Rashifal 21 August 2026: शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों के व्यापार में भारी उछाल, नौकरी में बड़े बदलाव के योग!
Kal Ka Rashifal 21 August 2026: शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों के व्यापार में भारी उछाल, नौकरी में बड़े बदलाव के योग!
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget