एक्सप्लोरर

16 January Ka Rashifal: मिथुन और सिंह राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी, देखें आज का अपना भविष्यफल

16 January Ka Rashifal: राशिफल का आकंलन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से किया जाता है. मंगलवार 16 जनवरी का दिन वृष, कर्क, सिंह, धनु और मीन राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा. जानें आज का राशिफल.

16 January Ka Rashifal: 16 जनवरी 2024 को मंगलवार का दिन रहेगा और पौष मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रात 11:58 तक रहेगी, इसके बाद सप्तमी तिथि लग जाएगी. इस दिन उत्तरभाद्रपदा और रेवती नक्षत्र रहेगा. आज मंगलवार को परिघ योग और शिव योग रहेगा. चंद्रमा का संचार रात मीन राशि पर रहेगा. मंगलवार, 15 जनवरी को शाम 03:17 से 04:38 तक राहुकाल रहेगा.

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, आज  कर्क राशि वालों का दिन बढ़िया रहेगा. तुला राशि वाले अपने पार्टनर को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं. मकर राशि वाले आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. वहीं मीन राशि वालों के परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. आज मंगलवार, 16 जनवरी का दिन (Rashifal) मेष से लेकर मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइये जानते हैं. (Aaj Ka Rashifal)-
 
मेष राशि (Aries): आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे वो आसानी से पूरा हो जाएगा. किसी जरूरी काम के पूरा होने पर बधाईयां देने के लिए घर में लोगों का आना जाना लगा रहेगा. आज कोई आपकी निजी समस्याओं को दूर करने में मदद करेगा. अगर पहले आपकी किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार हो सकता है. आज दुश्मन आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे. आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. 

वृष राशि (Taurus): आज तकदीर आपके साथ रहेगी. आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें. आज दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें. अगर आज पहले से ली हुई जमीन को बेचना चाह रहें है तो आपको इससे काफी फायदा हो सकता है. इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है. विदेश यात्रा भी करनी पड़ सकती है.
 
मिथुन राशि (Gemini): आज आपका दिन सामान्य रहेगा. आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा. घर से बाहर जाते समय कुछ एक्स्ट्रा पैसा साथ लेकर जाए, अचानक कोई जरूरत पड़  सकती है. पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा साथ ही किसी अच्छी कम्पनी से इंटरव्यू के ले भी बुलावा आ सकता है. सफलता आपको निश्चित प्राप्त होगी. आज सामाजिक कार्य के कारण सम्मानित किया जा सकता है. कई दिनों से चली आ रही परेशानियां आज खत्म होंगी. माता-पिता का आशीर्वाद से काम अच्छे से बनेंगे.

कर्क राशि (Cancer): आज आपका दिन अच्छा रहेगा. किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बना सकते हैं. आज किसी समारोह में पहुंचने में आप थोड़ा लेट हो सकते हैं. इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को आज एक सुनहरा मौका मिल सकता है. स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा. स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए स्पाइसी खाने से दूर रहें. दोस्तों के साथ विदेश यात्रा की प्लांनिग करेंगे. आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. आर्थिक लाभ की सम्भावना है.
 
सिंह राशि (Leo): आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा. मौसम के बदलने से आज थोड़ी परेशानी बढ़ सकती है. आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा. ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी. पुराने दोस्तों के साथ फोन पर लम्बी बात होगी. स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा. जिस पड़ोसी से पहले अनबन हुई थी वो आज दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे. आज स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा.
 
कन्या राशि (Virgo): आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा. आज लोग आपके प्रति आकर्षित होगें , कुछ नए लोगो से  दोस्ती भी होगी. रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को आज रोजगार के नए अवसर मिलेंगे.  इस राशि के बुक सैलरों के लिए आज का दिन मुनाफा लेकर आयेगा. उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा. आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. तेज वाहन चलाने से बचें. आज किसी अच्छे डाक्टर से सलाह लें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
 
तुला राशि (Libra): आज आपका मन किसी पुराने मित्र से मिलने का करेगा. इस राशि के विवाहित पुरूष आज जीवनसाथी को साड़ी गिफ्ट करें तो संबंध मधुर बनेंगे. इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है. कई सालों से नहीं बिक रही जमीन आज अच्छे दामों में बिक जाएगी. सड़क पर ड्राइव करते समय थोड़ा सतर्क रहें साथ ही मोड़ पर इंडीकेटर का प्रयोग करना न भूलें. आज परेशानियां चुटकियों में समाप्त हो जाएंगी.
 
वृश्चिक राशि (Scorpio): आज पूरा दिन माता-पिता के साथ बितेगा. अच्छे स्वास्थ्य के लिए फलों का सेवन अच्छा रहेगा. इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल रहेगा. एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता है. अगर आज लोहे का कोई सामान खरीदना चाह रहे हैं तो खरीद लें. आज किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं. लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है. फायदा होना तय है.

धनु राशि (Sagittarius): 
अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है. आपका अच्छा व्यक्तित्व समाज में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा. आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है. इस राशि के ठेकेदार के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है. आज थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे का योग बन सकता है. जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा.
 
मकर राशि (Capricorn): आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है. आज आपका मन अशान्त रहेगा. धर्म के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी. आज आप किसी करीबी की मदद ले सकते हैं. आज आप मन को शांत रखकर विवादों को हल करने की कोशिश करें तो व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है. दैनिक कार्यों में भी सफलता के आसार बन सकते हैं.
 
कुंभ राशि (Aquarius): आज आपका दिन नई उंमग लेकर आयेगा. आज किसी  बिजनेस डील के लिए  विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है. आज मुश्किल कामों का आसनी से निपटा लेगें. आज किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा. माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे. आज कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी. आपके दुखों का अंत होगा.
 
मीन राशि (Pisces): आज आपका दिन खुशियों भरा है. आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी. आज पारिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा. किसी प्रिय मित्र से मिलने का योग बन सकता है, भाई से अनबन दूर होगी. आज आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है. आज एक्स्ट्रा मेरिटल रिलेशन से बचें. आपका  जीवनसाथी आज अपने मन की बात आपसे शेयर करेगा.
 

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 23 August 2026: रविवार को पवित्रा एकादशी और सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, पदोन्नति व बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 23 August 2026: रविवार को पवित्रा एकादशी और सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, पदोन्नति व बंपर धन लाभ के योग!
Budh Gochar 2026: आज शाम 7:31 बजे बदलेगी बुध की चाल, 17 दिन न करें ये गलती
आज शाम 7:31 बजे बदलेगी बुध की चाल, 17 दिन न करें ये गलती
सूर्य का सिंह में महागोचर: अशुभ प्रभाव से बचने के लिए रोज करें ये 3 आसान काम, ज्योतिषाचार्य से जानें सही विधि
17 सितंबर तक सिंह राशि में रहेंगे सूर्य देव, जानें किन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें मेष से मीन तक पूरा राशिफल
Aaj Ka Rashifal 22 August 2026: 2:50 बजे एक साथ बदलेगा नक्षत्र और चंद्र राशि, किस पर क्या असर?
22 अगस्त राशिफल: 2:50 बजे एक साथ बदलेगा नक्षत्र और चंद्र राशि, किस पर क्या असर?

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget