एक्सप्लोरर

Horoscope Today: अक्षय तृतीया पर क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे, मेष-मीन राशि तक का जानें राशिफल

Horoscope Today: ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का आकंलन ग्रह-नक्षत्रों के माध्यम से होता है.आज शुक्रवार 10 मई का दिन मेष से मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है. जानिए आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal).

Horoscope Today: आज शुक्रवार 10 मई 2024 का दिन है और वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. इस दिन अक्षय तृतीया का त्योहार मनाया जाता है, जोकि हिंदू धर्म का सबसे पवित्र दिन है. वहीं आज रोहिणी और मार्गशीर्ष नक्षत्र रहेगा. साथ ही अतिगण्ड और सुकर्मा योग भी आज रहने वाला है.

वहीं चंद्रमा का संचार रात 10:26 तक वृषभ उसके बाद मिथुन राशि पर रहेगा. शुक्रवार 10 मई को सुबह 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक राहुकाल रहेगा.

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, आज का दिन कई राशियों के लिए चिंताकारक और परेशानी वाला रह सकता है. तो वहीं कुछ को कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलने के आसार हैं. आज शुक्रवार 10 मई का दिन (Rashifal) मेष से मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए ज्योतिषाचार्य से जानते हैं (Aaj Ka Rashifal,10 May 2024)-

मेष राशि (Aries):

मेष राशि वालों के लिए कठिन समय है. क्योंकि आप फिलहाल खतरनाक स्थिति से गुजर रहे हैं. इसलिए  बहुत बचकर पार करने की जरूरत है. इस समय स्वास्थ्य और प्रेम दोनों की स्थिति नहीं ठीक है. वहीं व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह समय सही नहीं सिद्ध होगा. उपाय- सूर्यदेव को जल देते रहें। काली वस्तु का दान करें.

 

वृषभ राशि (Taurus):

वृषभ राशि वालों के लिए थोड़ी परेशानी वाली स्थिति है. चोट लगने की संभावना है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं. इसलिए वाहन आदि चलाते समय विशेष ध्यान रखें. जीवनसाथी के लिए भी अच्छा समय नहीं है और व्यवसायिक स्थिति भी थोड़ी नुकसान वाली हो सकती है. इस समय प्रेम की स्थिति भी मध्यम रहेगी. लेकिन व्यापार करीब-करीब ठीक-ठाक है. उपाय- गणेश जी की वंदना करें.

 

मिथुन राशि (Gemini):

मिथुन राशि वाले सेहत को लेकर किसी तरह की कोताही न बरतें. क्योंकि इस समय स्वास्थ्य सही नहीं रहेगा. आपका बचाव पक्ष कमजोर हो गया है और जो खराब पक्ष है, नुकसान पहुंचाने वाला पक्ष है वो सक्रिय है. इसलिए बचकर पार करने की जरूरत है. प्रेम की स्थिति भी ठीक नहीं है. लेकिन व्यवसाय करीब-करीब ठीक चलेगा. उपाय- पीली वस्तु का दान करें.

कर्क राशि (Cancer):

कर्क राशि वालों का दिन भी मुश्किलों से भरा रहेगा. आपका स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार तीनों ही प्रभावित हैं. ऐसे में बहुत बचकर पार करें. उपाय- भगवान शिव की अराधना करें. लाल वस्तु पास रखें. काली वस्तु का दान करें. पूरे उपाय के साथ चलें.

 

सिंह राशि (Leo):

घर में कुछ नकारात्मक उर्जा का संचार हो रहा है, जिससे कार्य बनते-बनते बिगड़ सकते हैं, मां के स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है और आपके सीने में भी विकार हो सकता है. वहीं संतान और प्रेम का पक्ष बहुत अच्छा नहीं है. स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक रहेगा लेकिन सीने मंथ विकार की वजह से परेशानी में आ सकते हैं. व्यापार करीब-करीब ठीक चलेगा. उपाय- पीली वस्तु पास रखें.

 

कन्या राशि (Virgo):

इस राशि वाले लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. आपको नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है. इस तरह से कन्या राशि वालों का स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम ठीक-ठाक और  व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे. उपाय- लाल वस्तु का दान करें.

 

तुला राशि (Libra):

तुला राशि वालों के आर्थिक नुकसान की आशंका बनी हुई है. इसलिए धन का खर्च या निवेश बहुत सोच-विचार कर ही करें. साथ ही अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें. इस समय प्रेम और व्यापार करीब-करीब ठीक है. उपाय- शनिदेव की अराधना करते रहें.

 

वृश्चिक राशि (Scorpio):

आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. प्रेम की स्थिति अच्छी नहीं है.लेकिन व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक रहेगा. वृश्चिक राशि वालों के लिए काली वस्तु का दान करना शुभ रहेगा.

 

धनु राशि (Sagittarius): 

चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है, जिससे मन परेशान रहेगा. इस समय आंखों या सिर में परेशानी हो सकती है. स्वास्थ्य और प्रेम मध्यम है. व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय नहीं है. उपाय- भगवान शिव की अराधना करते रहें.

 

मकर राशि (Capricorn):

बिगड़े हुए हालात और आर्थिक मामले अब सुलझने लगेंगे. हालांकि प्रेम और व्यापार उतना नहीं रहेगा जितना आप समझ रहे हैं. उपाय- मां काली की अराधना करते रहें.

 

कुम्भ राशि (Aquarius):

आपको भले ही शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा, लेकिन परिणाम उतना नहीं होगा जितनी आपकी उम्मीदे हैं. सीने में विकार की आशंका है. व्यापार रुक-रुक कर चलेगा. प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है. उपाय- गणेश जी की अराधना करते रहें.

मीन राशि (Pisces):

आपको भाग्य का साथ तो मिलेगा, लेकिन फिर भी संघर्ष करना पड़ेगा. यानी बहुत मेहनत के बाद ही किसी काम में सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य मध्यम और प्रेम जीवन खटपट वाला रहेगा. व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब आप ठीक है. उपाय- भगवान शिव की अराधना करते रहें.

ये भी पढ़ें: Horoscope Today: इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, एस्ट्रोलॉजर से जानें आज का राशिफल

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Meen Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर चमकेगा मीन राशि का दांपत्य व व्यापार, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!
Kumbh Rashifal Today 15 August 2026: अष्टम चंद्र से अचानक लाभ, दूर होंगे सारे कष्ट!, जानें करियर व लव राशिफल!
Makar Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें करियर व लव राशिफल!
Makar Rashifal Today 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज पर मकर राशि को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें करियर व लव राशिफल!
Dhanu Rashifal Today 15 August 2026: करियर में बड़ा उछाल, तीज पर मिलेगा शिव वरदान!, जानें धनु राशिफल
Dhanu Rashifal Today 15 August 2026: करियर में बड़ा उछाल, तीज पर मिलेगा शिव वरदान!, जानें धनु राशिफल

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget