एक्सप्लोरर

Aaj Ka Rashifal 10th March: कर्क राशि वाले वाणी पर रखें नियत्रंण, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 10th March: राशिफल का आकंलन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से किया जाता है. रविवार, 10 मार्च 2024 का दिन कुछ राशियों के लिए सामान्य तो कुछ के लिए बेहतर रहेगा. जानें आज का अपना राशिफल.

Aaj Ka Rashifal 10th March: 10 मार्च 2024 को रविवार का दिन रहेगा और फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि रहेगी. इस दिन पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र और उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र रहेगा. आज रविवार को साध्य योग और शुभ योग रहेगा. चंद्रमा का संचार रात 08:40 तक कुंभ राशि उसके बाद मीन राशि पर रहेगा. रविवार 10 मार्च को शाम 05:01 से 06:30 तक राहुकाल रहेगा.

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, आज कर्क राशि वालों को किसी से धोखा मिल सकता है. तुला राशि वाले सेहत को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं. वृश्चिक राशि वालों के खर्चे बढ़ सकते हैं. वहीं मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. आज रविवार 10 मार्च का दिन (Rashifal) मेष से लेकर मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइये जानते हैं (Aaj Ka Rashifal)-

मेष राशि (Aries): माता का सानिध्य प्राप्त होगा. स्वभाव में अड़ियलपन रहेगा. सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है. अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं. विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता हासिल प्राप्त होगी. प्रेम जीवन सुखमय रहेगा. यात्रा पर जा सकते हैं.
 
वृष राशि (Taurus): किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिल सकता है. कला तथा साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ है. शेयर मार्केट में निवेश से लाभ होगा. आज के दिन अपनी सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है. प्रेम संबंध मजबूत होंगे. धन के स्त्रोतों में वृद्धि होगी.
 
मिथुन राशि (Gemini): आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए किसी बड़े निर्णय लेने के लिए अनुकूल है. कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा. दोस्तों के साथ कहीं यात्रा पर जा सकते हैं. व्यवसाय में लाभ होगा.
 
कर्क राशि (Cancer): आज किसी से धोखा मिल सकता है, संभलकर रहें. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है. बैंकिंग से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा. सेहत का ख्याल रखें. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें.
 
सिंह राशि (Leo): व्यवसायिक कार्यो से जुड़ी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. करियर में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. सेहत के लिए आज से आज का दिन अनुकूल नहीं है. धन लाभ होगा, लेकिन साथ ही खर्चे भी बढ़ेंगे. अपने परिवार तथा दफ्तर में मेलजोल बनाकर रखें.
 
कन्या राशि (Virgo): आज का दिन मौज-मस्ती में बीतेगा. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है. खान-पान का ख्याल रखें. आध्यात्मिक कार्यों की तरफ रुझान बढ़ेगा. व्यवसाय में उन्नति होने के योग बन रहे हैं. शेयर बाजार से लाभ हो सकता है.
 
तुला राशि (Libra): आज कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आपके काम की कदर की जाएगी. सेहत को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं. करियर में उन्नति के योग बन रहे हैं. मनोबल और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी.
 
वृश्चिक राशि (Scorpio): व्यापारी आज योजनाओं का विस्तार कर सकते हैं. परिवार में किसी की खराब सेहत से परेशान हो सकते हैं. खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा. परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वाह करेंगे. खर्चे बढ़ सकते हैं.
 
धनु राशि (Sagittarius): किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं. अविवाहित लोगों की शादी तय हो सकती है. भाई-बंधुओं से लाभ होगा. शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे. आज बाहर का खाने से बचें तो बेहतर होगा.
 
मकर राशि (Capricorn): वस्त्राभूषण और वाहन सुख में वृद्धि के योग बनते नजर आ रहे हैं. दफ्तर में किसी भी राजनीति से दूर रहें. आज आपका मूड मस्ती भरा रहेगा. काम की गति सामान्य रहेगी. किसी खास से मुलाकात हो सकती है.
 
कुम्भ राशि (Aquarius): आज आपको अपने कार्य प्रदर्शन से लोगों की सराहना मिलेगी. स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन शुभ है. रोजगार में वृद्धि होगी. किसी अजनबी व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी.
 
मीन राशि (Pisces): आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. विरोधियों को परास्त करने में सफल रहेंगे. तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं. आपसी संबंध मजबूत होंगे. घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा. त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है. किसी बड़ी कंपनी से जॉब ऑफर मिल सकता है.
 

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vrishabh Rashifal 18 August 2026: 6ठे चंद्रमा से वृषभ राशि वाले शत्रुओं से रहें सतर्क, शुक्ल योग से बिजनेस में होगा वित्तीय लाभ
Vrishabh Rashifal 18 August 2026: 6ठे चंद्रमा से वृषभ राशि वाले शत्रुओं से रहें सतर्क, शुक्ल योग से बिजनेस में होगा वित्तीय लाभ
Mesh Rashifal 18 August 2026: 7वें चंद्रमा व शुक्ल योग से मेष राशि वालों के बनेंगे मजबूत प्रोफेशनल रिलेशन, शाम तक बदलेगी किस्मत
Mesh Rashifal 18 August 2026: 7वें चंद्रमा व शुक्ल योग से मेष राशि वालों के बनेंगे मजबूत प्रोफेशनल रिलेशन, शाम तक बदलेगी किस्मत
Aaj Ka Rashifal: आज इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, रुका पैसा और बड़ी सफलता मिलने के योग
आज का राशिफल: सावन मंगलवार पर इन 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ, करियर में खुलेगा तरक्की का रास्ता
स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी, अमित मालवीय को जगह नहीं, क्या सच हुई कुंडली की भविष्यवाणी?
स्मृति ईरानी-राम माधव की वापसी, अमित मालवीय को जगह नहीं, क्या सच हुई कुंडली की भविष्यवाणी?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget