एक्सप्लोरर

Aaj Ka Rashifal 11 May 2025: मेष से लेकर मीन इन 12 राशियों का कैसा गुजरेगा दिन?

Aaj Ka Rashifal, 11 May 2025: रविवार का राशिफल आज का दिन मेष से मीन तक सभी चंद्र राशियों के लिए कैसा रहेगा? ग्रह गोचर और नक्षत्रों की स्थिति जानें दैनिक राशिफल (Today Horoscope).

Aaj Ka Rashifal, 11 May 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार 11 मई 2025 को वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. इस दौरान चंद्रमा का गोचर तुला राशि पर संचार करेगा. चंद्र राशि के अनुसार रविवार 11 मई का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल देश के जाने माने  एस्ट्रोलॉजर डॉक्टर अनीष व्यास ने ग्रह गोचरों के आधार पर बनाया है. यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का राशिफल.

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal 11 May 2025):

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन दान पुण्य के कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा. परिवार में किसी सदस्य को लेकर यदि कोई चिंता बनी थी, तो वह आज दूर होगी. आपका किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी. आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहने वाला है. नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना है. 

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 14

उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal 11 May 2025):

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन सुखमय परिणाम लेकर आएगा. सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे. परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा. आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे. सरकारी नौकरी में आपको सचेत रहने की आवश्यकता है. विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई को लेकर ओवर कॉन्फिडेंट होने के कारण किसी परीक्षा में समस्या में आ सकते हैं. आपको अपने मन में कोई ऐसी बात नहीं रखनी है, जिससे की आपका कोई लड़ाई झगड़ा उत्पन्न हो. आपको किसी के कहने में आकर निर्णय लेने से बचना होगा.

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 9

उपाय: बेलपत्र और फलों का दान करें

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal 11 May 2025):

आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है. आपको समझदारी से व्यवसाय करने में अच्छा लाभ मिलेगा. आपकी कोई प्रिय या कीमती वस्तु यदि खो गई थी, तो वह भी आपको मिल सकती है. आप भगवान की भक्ति में लीन नजर आएंगे. आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी. संतान के करियर में चल रही समस्याओं का आप जीवनसाथी से बातचीत करके दूर करने की कोशिश करेंगे.

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 5

उपाय: शिव मंदिर जाएं और किसी असमर्थ व्यक्ति को दान दें

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal 11 May 2025):

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. आपके इनकम के सोर्स बढ़ेंगे और आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा. आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहना होगा. आपको अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखनी होगी. परिवार के किसी सदस्य से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह दूर हो सकती है. आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है. विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी.

शुभ रंग: पीच

शुभ अंक: 9

उपाय: बरगद और बेल के पत्ते पूजा स्थल पर रखें

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal 11 May 2025):

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा. किसी सरकारी योजना में धन लगाने से आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. आप परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर किसी पूजा-पाठ और भजन-कीर्तन आदि का आयोजन कर सकते हैं. भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा. आप अपने खान-पान की आदतों में बदलाव लाए, नहीं तो आपको कुछ पेट संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, इसलिए आपको तले भुने भोजन से परहेज रखने की आवश्यकता है.

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 7

उपाय: गरीबों को लड्डू का दान करें

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal 11 May 2025):

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मन की इच्छा की पूर्ति के लिए रहेगा. व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. यदि आपने किसी निवेश को किया था, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा. धार्मिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे. आपको किसी पारिवारिक समस्या को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी, नहीं तो रक्त संबंधी रिश्तों में दूरियां आने की संभावना है. आपकी माताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है.

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 5

उपाय: तुलसी का पौधा घर लाएं

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal 11 May 2025):

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन सुखमय रहने वाला है. आपके व्यवसाय में जिन योजनाओं पर विराम लग गया था, आप उनकी फिर से शुरुआत कर सकते हैं. आपको किसी के कहने में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा और आपकी उन्नति के मार्ग खुलेंगे. आपको अपने कामों को पूरा करने में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. आपको अपने घर परिवार में सदस्यों की जरूरतों पर भी पूरा ध्यान देना होगा. विद्यार्थी यदि किसी नौकरी के लिए तैयारी में लगे हैं, तो उसमें भी उन्हें सफलता मिलने की संभावना है. 

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 5

उपाय: शिव मंत्र का जाप करें

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal 11 May 2025):

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है. आप अपनी चतुर बुद्धि का प्रयोग करके काफी कुछ पा सकते हैं. आप अपने कामों को छोड़कर दूसरों के कामों मे लगेंगे, जो आपको समस्या देंगे. आपको अपनी इनकम के सोर्सो पर पूरा ध्यान देना होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकेगी. आपके मित्र को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है. विद्यार्थी पूरी मेहनत करके पढ़ाई लिखाई की सीढ़ी चढ़ेंगे.

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 8

उपाय: हनुमान जी की पूजा करें

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal 11 May 2025):

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी. आपको रूपए पैसे का लेनदेन बहुत ही सोच विचार पर करना होगा. नौकरीपेशा जातकों को अपने कामों को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है, उनमें आप कोई गड़बड़ी न करें. आपके बॉस आपके प्रमोशन के बारे में भी सोच सकते हैं. यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिलेगी. आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है.

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 8

उपाय: गाय को घी और गुड़ खिलाएं

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal 11 May 2025):

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ नए कामों को करने के लिए रहेगा. व्यवसाय कर रहे लोग अपने कामों में कोई बदलाव करेंगे, जो उनके लिए अच्छा रहेगा. आपको अपने धन को किसी सही योजना में लगाना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपका धन डूबने की संभावना है और यदि कोई काम लंबे समय से लटक रहा था, तो आपको उसे समय रहते पूरा करना होगा. नौकरी में कार्यरत लोग पुरानी नौकरी को छोड़कर किसी दूसरी को ज्वाइन कर सकते हैं, जिसमें उन्हें अच्छा इंक्रीमेंट मिल सकता है.

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 1

उपाय: मां पार्वती के साथ शिव की पूजा करें

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal 11 May 2025):

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता है और आपको किसी निवेश संबंधी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा. आपको किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है. परिवार में किसी सदस्य को कोई चोट चपेट आदि लगने की संभावना है, जिस कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है. आप अपने पारिवारिक समस्याओं को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें.

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 3

उपाय: गरीबों को भोजन कराएं

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal 11 May 2025):

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है. आपको अपने कामों को लेकर बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ना होगा. नौकरी में कार्यरत लोग  अपने कामों से सभी को हैरान करेंगे, क्योंकि वह अपनी बुद्धि से काफी कुछ पा सकते हैं. आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं. आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें, जिससे आपका रिश्ता बेहतर चल सकेगा. विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है. 

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 5

उपाय: "ऊं श्री शिवाय नमोस्तुभ्यं" का पाठ करें

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal 10 May 2025: किस्मत के सितारे क्या कहते हैं, मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन पढ़ें राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

 

 

 

 

 

 

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 6 June 2026: सर्वार्थसिद्धि योग का महासंयोग, मकर और धनु राशि वालों को मिलेगा बंपर धन लाभ, जानें शनिवार का भाग्यफल
कल का राशिफल 6 जून 2026 नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी राहत, मकर राशि के जातक कल कर सकते हैं बॉस से सैलरी इंक्रीमेंट की बात!
Astrology: कुंडली देखे बिना जानें कौन सा ग्रह है कमजोर! आपकी आदतें और स्वभाव खोल सकते हैं ग्रहों का राज
कुंडली देखे बिना जानें कौन सा ग्रह है कमजोर! आपकी आदतें और स्वभाव खोल सकते हैं ग्रहों का राज
Aaj Ka Rashifal: 5 जून 2026 को मकर राशि में चंद्रमा और श्रवण नक्षत्र का महायोग, इन 5 राशियों के लिए खुलेंगे कुबेर के द्वार, जानें आज का राशिफल
5 जून 2026 का राशिफल: सुबह का यह शुभ योग बदल सकता है आपका दिन
Aaj ka Meen Rashifal 5 June 2026: मीन राशि लॉन्ग-टर्म बिजनेस प्लानिंग के लिए बेस्ट है शुक्रवार, शांत मन से बनाएं व्यापार का अगला विज़न
मीन राशिफल 5 जून 2026 शांत मन से बनाएं व्यापार का अगला विज़न

वीडियोज

Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
दिल्ली में कृतिका शुक्ला की ससुराल में मौत, रात में मां को फोन कर कहा था 'मुझे बचा लो', सुबह आई मौत की खबर
दिल्ली में कृतिका शुक्ला की ससुराल में मौत, रात में मां को फोन कर कहा था 'मुझे बचा लो'
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
IND vs AFG: प्लेइंग XI को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा, बताया कौन करेगा तीसरे नंबर पर बैटिंग
IND vs AFG: प्लेइंग XI को लेकर गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा, बताया कौन करेगा तीसरे नंबर पर बैटिंग
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
है जवानी तो इश्क होना है रिव्यू: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
Russian President Putin: रूस ने यूक्रेन को खुशखबरी, इस बात के लिए राजी पुतिन, NATO पर क्यों खींची रेड लाइन?
रूस ने यूक्रेन को खुशखबरी, इस बात के लिए राजी पुतिन, NATO पर क्यों खींची रेड लाइन?
कितने रुपये की आती है सिरोही नस्ल की बकरी? फार्म में लाने के बाद लाखों का होगा फायदा
कितने रुपये की आती है सिरोही नस्ल की बकरी? फार्म में लाने के बाद लाखों का होगा फायदा
Children's Screen Time: पीएम ने बताए स्क्रीन टाइम से जुड़े ये 4 रूल्स, हर बच्चे के पैरेंट्स को करने चाहिए फॉलो
पीएम ने बताए स्क्रीन टाइम से जुड़े ये 4 रूल्स, हर बच्चे के पैरेंट्स को करने चाहिए फॉलो
Embed widget