Horoscope Today: कन्या राशि वालों का कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल
Horoscope Today 1 December 2023, Aaj Ka Rashifal: राशिफल की दृष्टि से 1 दिसंबर 2023 का दिन है खास, ग्रहों की चाल के मुताबिक, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल (Rashifal).

Horoscope Today 1 December 2023: ज्योतिष के अनुसार 1 दिसंबर 2023, शुक्रवार का दिन काफी महत्वपूर्ण है. आज के दिन कन्या राशि वाले जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें. सभी राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन क्या लेकर आ रहा है? आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)-
मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए दिन सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है. आप अपने शौक श्रंगार आदि के कुछ वस्तुओ की खरीदारी कर सकते हैं. परिवार में किसी सदस्यों को घर से दूर नौकरी मिलने के कारण जाना पड़ सकता है. आपका कोई पुराना रुका हुआ काम पूरा हो सकता है. परिवार में किसी बात को लेकर यदि समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी. आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आप व्यस्त रहेंगे.
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा. कामकाज को लेकर आप थोड़ा परेशान तो रहेंगे, लेकिन फिर भी आपके वह काम पूरे हो सकते हैं. संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आप अपने मन में चल रही उलझनो के कारण कोई डिसीजन समय पर नहीं ले पाएंगे, जिसके कारण आपका कोई नुकसान हो सकता है.
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है. आपको साझेदारी में व्यापार करने से अच्छा लाभ मिलेगा. यदि आपने किसी से धन उधार लेने का सोचा है, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा. आप अपनी जरूरत की आवश्यकताओं पर पूरा ध्यान दें. संतान से किसी किए हुए वादे को आप पूरा करेंगे. आपका कोई विरोधी आपके बनते कामों में रोडा अटका सकता है, जैसे आपको कोई नुकसान भी हो सकता है. शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं.
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए दिन पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा दिलवाने वाला रहेगा. कार्य क्षेत्र के कामों में आप जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं, नहीं तो आपसे कोई गलती हो सकती है. यदि आप संपत्ति संबंधित विवाद को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उसमें आपको जीत मिलेगी. आपने यदि किसी से पहले कर्जा लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे. आप अपने मन की किसी इच्छा को लेकर अपनी माताजी से बातचीत कर सकते हैं.
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन लाभदायक रहने वाला है. आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपुर मात्रा में मिलता दिख रहा है. आपको छुटपुट लाभ के अवसरों को पहचान कर उन पर अमल करना होगा, तभी आप अच्छा लाभ कमा पाएंगे. आपका मन आज इधर-उधर के कामों को करने में लगेगा. घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी. आप किसी जरूरी जानकारी को ले.
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए दिन उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है. आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा और आप अपनी सुख सुविधाओं के वस्तुओं पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे. कलात्मक विष्यो के प्रति आपकी रुचि बनी रहेगी. जीवनसाथी से आप अपने मन की किसी इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं. आपको किसी सरकारी काम को कल पर नहीं टालना है, नहीं तो बाद में से आपको कोई नुकसान हो सकता है.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जो जातक सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहने वाला है. आपको अपने किसी रिश्तेदार की ओर से कोई खुशी मिल सकती है. घर में चल रही अनबन बातचीत के जरिए समाप्त होगी, लेकिन पारिवारिक समस्याओं को लेकर यदि आप परेशान है, तो आपको चिंता सता सकती हैं. माताजी को कोई पैरों में दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती हैं, जिसमें आप ढील बिल्कुल ना दें. वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा और आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है.
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन आपके लिए पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा. करियर को लेकर आप कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं. व्यापार संबंधित किसी काम को लेकर आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें किसी संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा. आप अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान रखें. यदि आपने किसी पर अधिक भरोसा किया, तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है.
धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए दिन आनंदमय रहने वाला है. कार्य क्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्य की के लिए आपको शाबाशी मिल सकती है और आप अपनी आर्थिक मामलों में सावधान रहे, नहीं तो समस्या हो सकती है. परिवार के सदस्यों को लेकर आप किसी पिकनिक आदि पर जा सकते हैं. छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं. कार्य क्षेत्र में आप टीमवर्क के जरिए काम करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा. आप किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे.
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन प्रभाव व प्रताप मे वृद्धि लेकर आने वाला है. आप किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपको बहुत ही सूझबूझ दिखा कर आगे बढ़ना होगा. जीवन साथी यदि आपसे किसी बात को लेकर नाराज चल रही है, तो आपको उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी. आप उनके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें. आपके बढ़ते खर्च आपका सिर दर्द बनेंगे.
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. बिजनेस में आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है. आप किसी बात को लेकर बहस बाजी में ना पड़े और घर से निकलते समय आप अपने माता-पिता से आशीर्वाद लेकर निकले, तो आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे. आपको पारिवारिक समस्याओं को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी और विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे.
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है. नौकरी में कार्यरत लोग बदलाव की योजना बना सकते हैं, लेकिन वह पूरी जांच पड़ताल कर कर जाए, तो उनके लिए बेहतर रहेगा. संतान के करियर को लेकर आप कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं. आप अपनी जिम्मेदारियां को पूरा करने के लिए आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आप उसे पूरा करके ही दम लेंगे. किसी नये घर, मकान आदि को खरीदने की इच्छा आपकी पूरी हो सकती है.
Hindu Marriage: कितने तरह की शादियां होती हैं, जो माला पहनाकर करते हैं उसे क्या बोलते हैं ?



















