एक्सप्लोरर

Jyeshta Month 2022 : जेठ का महीना है श्रेष्ठ, इस चीज का दान जीवन के सभी कष्टों को करेगा दूर

Jyeshta Month 2022 : जेठ यानि ज्येष्ठ मास कल से शुरू हो रहा है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस महीने को शास्त्रों में श्रेष्ठ मास कहा गया है. इस मास में दान का विशेष महत्व है.

Jyeshta Month 2022 : जेठ का महीना 17 मई 2022 से आरंभ हो रहा है. जेठ को ज्येष्ठ माास भी कहा जाता है. हिंदू धर्म में इस मास का विशेष महत्व बताया गया है. धार्मिक दृष्टि से ये महीना विशेष स्थान रखता है. अपरा व निर्जला एकादशी, गंगा दशहरा, वट सावित्री व्रत आदि जैसे प्रमुख व्रत और त्योहार इसी माह में पड़ते हैं.

ग्रहों के स्वामी मंगल है ज्येष्ठ मास के स्वामी
शास्त्रों  ज्येष्ठ मास को सभी मास में शुभ माना गया है. ज्येष्ठ मास के स्वामी मंगल है. मंगल ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में साहस का प्रतीक माना गया है. सभी नवग्रहों में मंगल को सेनापति का दर्जा प्राप्त है. ज्येष्ठ मास भगवान विष्णु का प्रिय मास है. इस मास में भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है.

ज्येष्ठ मास दिन बड़ा और रातें छोटी होती हैं
जीवन में ज्येष्ठ मास का विशेष महत्व है. ये मास प्रकृति और प्राकृतिक संपदा के महत्व को भी बताता है. इस मास में सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सीधी पड़ती हैं. ज्येष्ठ मास में दिन बड़ा और रात छोटी होती है. दिन बड़ा होने के कारण ही इस ज्येष्ठ कहा जाता है. इसे जेठ भी कहते हैं. ये मास जीवन में जल के महत्व को भी बताता है. ज्येष्ठ मास की दूसरे पक्ष यानि शुक्ल पक्ष में गर्मी अधिक पड़ती है. निर्जला एकादशी का व्रत भी ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को होता है. ये व्रत जल के महत्व को बताता है. ज्येष्ठ मास में अनुशासित जीवन शैली को अपना चाहिए, इस मास में धर्म कर्म भी विशेष महत्व है. इस मास में कुछ कार्यों को करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

Jyeshtha Maas 2022 Vrat Tyohar: ज्येष्ठ माह कब से होगा शुरू? देखें इस महीने के सभी व्रत और त्योहारों की लिस्ट

ज्येष्ठ मास में क्या करें

  1. पशु-पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करनी चाहिए.
  2. जगह जगह प्याऊ स्थापित करने चाहिए.
  3. पंखा, छाता और सत्तू आदि का दान करना चाहिए.
  4. वृक्ष और प्राकृतिक चीजों की रक्षा करनी चाहिए.
  5. तिल का दान करना चाहिए.

ज्येष्ठ मास का सर्वोत्तम दान
ज्येष्ठ मास में जल का दान सबसे श्रेष्ठ बताया गया है. इस मास में जल का दान करना चाहिए. इससे भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है. जीवन में आने वाले कष्ट दूर होते हैं. ज्येष्ठ मास में प्याऊ लगाना, नल लगवाना और पोखर, तलाबों का सरंक्षण करना विशेष फलदायी माना गया है.

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Sun Transit 2022 : सूर्य के ताप से तपेंगी ये राशियां, जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी, जानें सूर्य गोचर का राशिफल

Chanakya Niti: धनवान बनना है तो जान लें ये चाणक्य की ये अनमोल बातें, नहीं रहेगी धन की कमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 27 October 2026: शाम 4:37 बजे वृषभ में चंद्रमा का गोचर, जानें अपनी राशि का हाल
27 अक्टूबर राशिफल: शाम 4:37 बजे वृषभ में चंद्रमा का गोचर, जानें अपनी राशि का हाल
Aaj Ka Mithun Rashifal 27 October 2026: 11वें चंद्रमा से आर्थिक लाभ और सरकारी टेंडर के योग, ऑफिस में स्थान परिवर्तन व पैतृक संपत्ति का लाभ
Aaj Ka Mithun Rashifal 27 October 2026: 11वें चंद्रमा से आर्थिक लाभ और सरकारी टेंडर के योग, ऑफिस में स्थान परिवर्तन व पैतृक संपत्ति का लाभ
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 27 October 2026: गुप्त शत्रु आ सकते हैं सामने, ऑफिस मीटिंग में सराहा जाएगा योगदान; छात्रों को मेडिटेशन की सलाह
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 27 October 2026: गुप्त शत्रु आ सकते हैं सामने, ऑफिस मीटिंग में सराहा जाएगा योगदान; छात्रों को मेडिटेशन की सलाह
Aaj Ka Mesh Rashifal 27 October 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस रेवेन्यू में बड़ा उछाल, पारिवारिक तनाव का होगा अंत और नौकरीपेशा को राहत
Aaj Ka Mesh Rashifal 27 October 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग से बिजनेस रेवेन्यू में बड़ा उछाल, पारिवारिक तनाव का होगा अंत और नौकरीपेशा को राहत

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget