एक्सप्लोरर

​ये है दुनिया का सबसे महंगा फल, 1 किलो की कीमत में आ जाएगी अच्छी-खासी लग्जरी गाड़ी

​World's Most Expensive Fruit: ​दुनिया का सबसे महंगा फल जापान में उगाया जाता है. बताया जाता है कि इस फल में मौजूद गुण कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करते हैं.

​Yubari melon: आपने अपनी जिंदगी में सबसे महंगा फल कितने रुपये का खाया होगा. शायद 500 रुपये किलो या फिर ज्यादा करें तो हजार या दो हजार रुपये किलो. लेकिन क्या आपको पता है एक ऐसा भी फल है जिसकी कीमत लाखों में है. जी हां हम किसी हीरे या सोने-चांदी के आइटम की बात नहीं कर रहे हैं. हम एक फल की बात कर रहे हैं. आइए जानते हैं कि कौन सा ऐसा फल है जिसकी कीमत लाखों में है.

दरअसल, दुनिया का सबसे महंगा फल जापान के युबारी मेलन या युबारी खरबूजे (Yubari melon) को कहा जाता है. इस फल की कीमत इतनी होती है कि हमारे देश में एक बढ़िया लग्जरी गाड़ी उसमें आ सकती है. महंगा होने के बाद भी ये काफी डिमांड में रहता है जापान के अमीर लोग इसे बड़े शौक से खाते हैं.

दुनिया में कई तरह के फल और सब्जियां हैं. इसमें सूक्ष्म पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. कुछ फल और सब्जियां ऐसी भी होती हैं जो अपने गुणों से ज्यादा कीमत की वजह से खबरों में रहती हैं. ऐसा ही एक फल है युबरी खरबूजा. इसे दुनिया का सबसे महंगा फल माना जाता है. इसकी प्रति किलोग्राम कीमत कथित तौर पर बढ़कर 20 लाख रुपये हो गई है. यह फल केवल जापान में ही उगाया जाता है और इसे प्रीमियम फल माना जाता है. इसकी कीमत इतनी अधिक है कि यह स्पष्ट रूप से स्थानीय बाजारों या सुपरमार्केट में आसानी से उपलब्ध नहीं है.

कैसे उगता है ये फल

जापान में यह बहुत कम मात्रा में उगाया जाता है और इसे कहीं भी निर्यात नहीं किया जा सकता है. युबारी खरबूजे (Yubari melon) को ग्रीन हाउस में सूरज की रोशनी में उगाया जाता है. यह खरबूजा मूल रूप से युबारी शहर में उगाया जाता था, इसलिए इसका नाम युबरी खरबूजा पड़ा. वहां का मौसम इस खरबूजे के लिए एकदम सही है. ये खरबूजे बहुत नाजुक होते हैं. खेती से लेकर भंडारण तक में काफी मेहनत लगती है. बिक्री के लिए एकदम सही तरबूज को ही ले जाया जाता है.

क्या हैं फायदे

यूबरी खरबूजे में डिहाइड्रेशन को कम करने, रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने, रक्तचाप को कम करने, सूजन को कम करने और त्वचा के लिए अच्छा होने जैसे कई फायदे होते हैं. कहा जाता है कि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कैंसर के खतरे को कम करने में भी मदद करते हैं.

ये भी पढ़ें: दुनिया का सबसे जहरीला जीव सांप नहीं बल्कि एक घोंघा है, एक बार में हाथी को मार सकता है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पराली जलाने के बजाए ऐसे करें इस्तेमाल, जेब भी भरेगी और प्रदूषण भी बचेगा
पराली जलाने के बजाए ऐसे करें इस्तेमाल, जेब भी भरेगी और प्रदूषण भी बचेगा
अपने किचन गार्डन में कैसे उगाएं यूपी का गन्ना? ये टेक्निक करेगी काम
अपने किचन गार्डन में कैसे उगाएं यूपी का गन्ना? ये टेक्निक करेगी काम
अमेरिकन पत्ता गोभी देगी बंपर मुनाफा, ऐसे लगाएं इसकी फसल
अमेरिकन पत्ता गोभी देगी बंपर मुनाफा, ऐसे लगाएं इसकी फसल
क्या अक्टूबर में आएगी PM Kisan की 24वीं किस्त? चेक करें अपना स्टेटस
क्या अक्टूबर में आएगी PM Kisan की 24वीं किस्त? चेक करें अपना स्टेटस

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget