एक्सप्लोरर

अपने किचन गार्डन में कैसे उगाएं यूपी का गन्ना? ये टेक्निक करेगी काम

गन्ना उगाने के लिए किसी बड़े खेत की जरूरत नहीं होती. सही किस्म, पर्याप्त जगह, धूप और सिंचाई के साथ कुछ अन्य बातों का ध्यान रखकर भी घर के किचन गार्डन में गन्ने की अच्छी फसल तैयार की जा सकती है.

गन्ना आमतौर पर बड़े खेतों में उगाई जाने वाली फसल है, लेकिन अगर आपके घर में थोड़ी खुली जगह है तो इसे आप अपने घर के किचन गार्डन का हिस्सा भी बना सकते हैं. उत्तर प्रदेश गन्ना उत्पादन के लिए देश के प्रमुख राज्यों में शामिल है और यहां उगाई जाने वाली गन्ने की कई किस्में घरेलू स्तर पर भी प्रयोग की जा सकती हैं.

किचन गार्डन में गन्ना उगाने के लिए खेत की तरह ज्यादा जगह की जरूरत नहीं होती, बल्कि सही तकनीक और पौधों के बीच उचित दूरी ज्यादा महत्वपूर्ण होती है. ऐसे में आइए जानते हैं किचन गार्डन में गन्ना उगाने की टेक्निक के बार में.

गन्ना उगाने के लिए सही जगह 

गन्ना उगाने के लिए सबसे पहले ऐसी जगह चुनें जहां दिन में कम से कम 6-8 घंटे सीधी धूप पहुंचती हो. गन्ने का पौधा लंबा होता है, इसलिए इसे दीवार, बालकनी के किनारे या किचन गार्डन के पीछे की तरफ लगाना सही होगा. अगर जमीन नहीं है तो किसी बड़े और गहरे ग्रो बैग या कंटेनर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. कंटेनर में गन्ना लगाने के लिए ऐसा गमला चुनें जिसकी गहराई अच्छी हो और जिसमें पौधे की जड़ों को फैलने की पर्याप्त जगह मिले.

गन्ने के टुकड़े आएंगे काम

गन्ने को आम पौधों की तरह बीज से उगाने के बजाय इसके सेट्स या तने के टुकड़ों से लगाया जाता है. इसके लिए स्वस्थ और रोगमुक्त गन्ने की ऐसी डंडी चुनें जिसमें 2-3 आंखें यानी कलियां मौजूद हों. गन्ने के टुकड़े को जमीन में इस तरह रखें कि कलियां सही दिशा में रहें और उनके ऊपर मिट्टी की हल्की परत हो. ध्यान दें बहुत गहराई में लगाने से अंकुर निकलने में परेशानी हो सकती है.

यह भी पढ़ें: गमले में कैसे उगा सकते हैं चेरी टोमैटो, जान लीजिए पूरा तरीका

ऐसे तैयार करें मिट्टी

किचन गार्डन में गन्ने के लिए मिट्टी का भुरभुरा और अच्छी जल निकासी वाला होना जरूरी है. भारी और पानी रोकने वाली मिट्टी में जड़ों को नुकसान पहुंचता है. आप बगीचे की मिट्टी में अच्छी तरह सड़ी हुई जैविक खाद या कंपोस्ट मिलाकर उसे तैयार कर सकते हैं.

सिंचाई में रखें खास सावधानी

गन्ने को पानी की जरूरत होती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि गमले या क्यारी में हमेशा पानी जमा रहे. मिट्टी की ऊपरी परत सूखने लगे तो सिंचाई करें और अधिक पानी निकलने की व्यवस्था रखें. गमले में ज्यादा पानी होने से गन्ने के विकास में परेशानी होती है.

खाद देने का रखें ख्याल

गन्ने की अच्छी बढ़वार के लिए जैविक खाद का इस्तेमाल करना गन्ने के विकास के लिए सही होता है. शुरुआत में मिट्टी में कंपोस्ट मिलाने के बाद पौधे की बढ़वार के दौरान जरूरत के अनुसार जैविक खाद देना बेहतर होता है. बहुत ज्यादा खाद डालने के बजाय मिट्टी और पौधे की स्थिति देखकर पोषण देना बेहतर है. अगर पौधे की पत्तियां पीली पड़ रही हैं या बढ़वार रुक गई है, तो ऐसे में बिमारी का पता लगाएं. गन्ने को तैयार होने में सामान्य सब्जियों की तुलना में काफी ज्यादा समय लगता है. इसकी अवधि गन्ने की किस्म, मौसम, मिट्टी और देखभाल पर निर्भर करती है. जब तने अच्छी तरह विकसित हो जाएं तब कटाई की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: भैंस खरीदने के लिए मिलेंगे 80 हजार रुपये, दूध बेचने पर भी मिलेगी मदद

मनस्वी चौहान ने मंदसौर यूनिवर्सिटी से अपनी शैक्षणिक यात्रा शुरू की और वर्तमान में बीए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता और मीडिया के क्षेत्र में रुचि रखते हुए मनस्वी चौहान वर्तमान में ABP Network में इंटर्नशिप के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर रही हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकन पत्ता गोभी देगी बंपर मुनाफा, ऐसे लगाएं इसकी फसल
अमेरिकन पत्ता गोभी देगी बंपर मुनाफा, ऐसे लगाएं इसकी फसल
क्या अक्टूबर में आएगी PM Kisan की 24वीं किस्त? चेक करें अपना स्टेटस
क्या अक्टूबर में आएगी PM Kisan की 24वीं किस्त? चेक करें अपना स्टेटस
दिवाली गिफ्ट: हर किसान को मिलेंगे ₹5000, कैसे करें अप्लाई
दिवाली गिफ्ट: हर किसान को मिलेंगे ₹5000, कैसे करें अप्लाई
MP सरकार की बड़ी सौगात! ग्रामीण महिलाओं के खातों में आए 1834 करोड़
MP सरकार की बड़ी सौगात! ग्रामीण महिलाओं के खातों में आए 1834 करोड़
Advertisement

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget