एक्सप्लोरर

क्या अक्टूबर में आएगी PM Kisan की 24वीं किस्त? चेक करें अपना स्टेटस

पीएम किसान की 24वीं किस्त को लेकर किसानों में उत्सुकता काफी बढ़ गई है. हर किसान के मन में यही सवाल हैं कि आखिर कब उनके खातों में 2000 रुपए आएंगे. ऐसे में आइए जानते हैं इसपर ताजा अपडेट क्या है.

PM Kisan Yojana: किसान इस समय रबी की तैयारी में लग गए हैं. ऐसे में उन्हें पीएम किसान की 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है. 24वीं किस्त से मिलने वाले पैसों की मदद से किसानों को बीज, खाद और खेत की जुताई जैसे कई खर्चों में मदद मिल जाती है. इसी वजह से अब किसानों के मन में ये सवाल है कि, पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कब आएगी और उनके खाते में आखिर पैसा पहुंचेगा या नहीं. 

आपको बता दें कि, सरकार ने पिछली यानी 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की थी. इसके बाद से किसान अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, केंद्र सरकार ने अभी तक 24वीं किस्त की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है.

पीएम किसान की 24वीं किस्त कब आएगी?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं. यह रकम एक साथ नहीं, बल्कि 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है. योजना की 23वीं किस्त जून 2026 में जारी हुई थी. इसके बाद किसान इस बात को लेकर उत्सुक हैं कि, अगली किस्त अक्टूबर में आएगी या उन्हें इसके लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा. पिछली किस्तों के बीच के अंतर को देखते हुए अक्टूबर में 24वीं किस्त आने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन इसे पक्की तारीख नहीं माना जा सकता. सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा होने के बाद ही भुगतान की तारीख साफ होगी.

खाते में पैसा आएगा या नहीं, ऐसे चेक करें स्टेटस

किसान भाइयों को सिर्फ किस्त का इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि यह भी जांच लेना चाहिए कि उनका आवेदन और भुगतान स्टेटस सही है या नहीं. इसके लिए बैंक या सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. मोबाइल से घर बैठे ये काम किया जा सकता है.

  • सबसे पहले पीएम किसान योजना की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर ‘Know Your Status’ चुनें.
  • इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी भरें.
  • आगे बढ़ने पर स्क्रीन पर आवेदन और भुगतान से जुड़ी जानकारी देखें.

अगर स्टेटस में कोई कमी दिखाई देती है, तो उसे समय रहते ठीक कराने के लिए संबंधित कृषि विभाग या अधिकारी से संपर्क करें.
क्या अक्टूबर में आएगी PM Kisan की 24वीं किस्त? चेक करें अपना स्टेटस

यह भी पढ़ें: दिवाली गिफ्ट: हर किसान को मिलेंगे ₹5000, कैसे करें अप्लाई

किस्त अटकने से बचने के लिए ये काम जरूर करें

कई बार जरूरी जानकारी अधूरी होने या दस्तावेजों में गड़बड़ी के कारण किसानों की किस्त अटक सकती है. इसलिए अगली किस्त का इंतजार करते हुए कुछ जरूरी बातें जांच लें.

  • ई-केवाईसी: इस बात का ध्यान रखें की आपकी ई-केवाईसी पूरी है.
  • आधार और बैंक खाता: जांचें कि बैंक खाते की जानकारी सही है और आधार से जुड़ी जरूरी प्रक्रिया पूरी है.
  • जमीन का रिकॉर्ड: भूमि से जुड़े दस्तावेजों में कोई गलती या अधूरी जानकारी तो नहीं है, यह भी देख लें.

पीएम किसान की अगली किस्त को लेकर कई तरह की तारीखें सामने आ सकती हैं, लेकिन हर खबर पर भरोसा न करें. सरकार ने फिलहाल 24वीं किस्त की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है. 

यह भी पढ़ें: PM Kisan: इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 2,000 रुपये? करें ये काम

मनस्वी चौहान ने मंदसौर यूनिवर्सिटी से अपनी शैक्षणिक यात्रा शुरू की और वर्तमान में बीए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता और मीडिया के क्षेत्र में रुचि रखते हुए मनस्वी चौहान वर्तमान में ABP Network में इंटर्नशिप के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर रही हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दिवाली गिफ्ट: हर किसान को मिलेंगे ₹5000, कैसे करें अप्लाई
दिवाली गिफ्ट: हर किसान को मिलेंगे ₹5000, कैसे करें अप्लाई
MP सरकार की बड़ी सौगात! ग्रामीण महिलाओं के खातों में आए 1834 करोड़
MP सरकार की बड़ी सौगात! ग्रामीण महिलाओं के खातों में आए 1834 करोड़
केवल 2 मुर्रा भैंसों से करें डेयरी की शुरुआत, लखपति बना देगा यह दांव
केवल 2 मुर्रा भैंसों से करें डेयरी की शुरुआत, लखपति बना देगा यह दांव
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Advertisement

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget