एक्सप्लोरर

Wheat Cultivation: हर किसान का एक ही सवाल... गेहूं की पत्तियां पीली क्यों पड़ रही हैं?

रबी फसलों की बुआई चल रही है. कई राज्यों में किसानों को गेहूं की फसल बोए हुए एक महीने से अधिक हो गया है. वहीं अब किसानों के सामने गेहूं की पत्तियों के पीले पड़ने की समस्या सामने आ रही हैं.

Wheat Production: देश में रबी फसलों की बुआई शुरू हो गई है. गेहूं रबी सीजन की प्रमुख फसल हैं. देश के सबसे बड़े रकबे मेें गेहूं की बुआई हो रही है. बारिश, बाढ़ और सूखे के कारण किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. गेहूं बुआई के बाद कुछ जगहों पर पैदावार भी देखने को मिल रही है. किसान इस समय गेहूं के बीमार होने से भी परेशान हो रहे हैं. अब गेहूं में पत्तियों के पीले होने की समस्या देखने को मिल रही है. आइए जानने की कोशिश करते हैं कि गेहूं की पत्तियों के पीले होने के कारण क्या हैं?

पानी अधिक लग जाना

गेहूं की फसल को कम पानी की जरूरत होती है. पानी का अधिक लगना कई बार फसल पीला होने का कारण बन जाता है. दरअसल, भारी जमीन में पानी सही ढंग से नहीं जम पाता है. इससे फसल की जड़ को हवा नहीं मिल पाती. हवा न मिलने से जड़ों की ग्रोथ सही ढंग से नहीं होती और पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं. 
 
मेंगनीज की कमी हो जाना

गेहूं की पत्तियों में पीलापन मेंगनीज की कमी के कारण भी देखने को मिलता है. विशेषज्ञों का कहना है कि मेंगनीज की कमी आमतौर पर रेतीली जमीन में हो जाती है. रेतीली जमीन पर यदि गेहूं की फसल बोई जा रही है तो पत्तियां पीली पड़ जाएंगी. इनमें गेहूं के पौधों पर पीले पीले धब्बे देखने को मिलते हैं. मेंगनीज की कमी पूरी करने के लिए मेंगनीज सल्फेट का छिड़काव विशेषज्ञों की राय पर ही करना चाहिए. 

नाइट्रोजन की कमी

नाइट्रोजन की कमी का असर भी पत्तियों पर पीलेपन के रूप में सामने आता है. इसकी कमी से नीचे वाले पत्तें पीले होने से शुरू होती है. यूरिया का सही तरीके से प्रयोग न होना, जमीन में नाइट्रोजन की कमी हो जाना, अधिक बारिश से नाइट्रोजन का घटना जैसे मुख्य कारक हैं. नाइट्रोजन की कमी को पूरा करने के लिए खेत में समय से छिड़काव करना चाहिए.  

गंधक की कमी भी है कारण

गंधक की कमी भी रेतीली जमीन के कारण हो जाती है. गेहूं के ग्रोथ करने के टाइम सर्दियों में बारिश लंबे समय तक हो जाए तो गंधक की कमी हो जाती है. इससे पत्तियां पीली हो जाती हैं. पहले ये पत्ती के दो तिहाई हिस्से में दिखती हैैं. बाद अन्य हिस्से को भी घेर लेती हैं. एग्रीकल्चर एक्सपर्ट की राय पर जिप्सम का छिड़काव करना चाहिए. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी अफ्रीकन ब्लैक वुड, चंदन से लाख गुना ज्यादा हैं इसके भाव, जानें किस काम आती है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अक्टूबर में इन सब्जियों की करें खेती, होटल से लेकर बाजार तक भारी डिमांड
अक्टूबर में इन सब्जियों की करें खेती, होटल से लेकर बाजार तक भारी डिमांड
अपने फार्म हाउस पर ऐसे करें बथुए की खेती, कम लागत में मिलेगा ज्यादा मुनाफा
अपने फार्म हाउस पर ऐसे करें बथुए की खेती, कम लागत में मिलेगा ज्यादा मुनाफा
सर्दियों में नहीं होगी हरे चारे की कमी, ये ट्रिक अपनाएं किसान भाई
सर्दियों में नहीं होगी हरे चारे की कमी, ये ट्रिक अपनाएं किसान भाई
पंजाब के किसानों के लिए KCC का नया नियम, अब देना होगा ज्यादा पैसा
पंजाब के किसानों के लिए KCC का नया नियम, अब देना होगा ज्यादा पैसा

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget