एक्सप्लोरर

Wheat Cultivation: अगर अभी गेहूं बोया तो होगी बंपर पैदावार, किसान देर न करें, फटाफट कर डालें बुवाईं

रबी सीजन की बुवाई का समय आ गया है. कृषि वैज्ञानिकों ने इस समय गेहूं का बोने को अनुकूल बताया है. किसान अब गेहूं बोकर बंपर पैदावार पा सकते हैं.

Wheat Seeds: खरीफ की फसल कट चुकी हैं. मंडी और मार्केट में किसान अपनी फसलों को बेच रहे हैं. स्टेट गवर्नमेंट भी MSP पर फसलों की खरीद कर रही है. खरीफ के बाद अब रबी फसलों को बोने का समय आ गया है. उत्तर प्रदेश एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के अफसरों का कहना है कि गेहूं की बुवाई के लिए मौसम एकदम अनुकूल है. किसानों को बुवाई कर लेनी चाहिए. इससे किसान बंपर पैदावार पा सकेंगे. किसान भी गेहूं का बीज लेने के लिए मार्केट जा रहे हैं. काफी संख्या में किसान ब्लॉक पर जाकर सब्सिडी पर गेहूं खरीद कर रहे हैं. 

कई साल बाद नवंबर में हुआ है ऐसा मौसम
गेहूं की बुवाई पर कृषि वैज्ञानिक भी नजर रख रहे हैं. UTTAR PRADESH के कृषि वैज्ञानिक डॉ. विवेक राज ने बताया कि किसान बुवाई के लिए बीज, खाद, फर्टिलाइजर का बंदोबस्त करने में जुटे हुए हैं. कई साल बाद नवंबर में गेहूं की बुवाई के लिए ऐसा मौसम बना है. यह गेहूं की अगैती फसल का एकदम मुफीद मौसम हैं. किसानों को गेहूं बोने में जरा भी देर नहीं करनी चाहिए. 

23 से 24 डिग्री सेल्सियस पर होता है अच्छा फुटाव
गेहूं के बीज में जो फुटाव होता है. वह 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच सबसे अच्छा होता है. इस तापमान में गेहूं अपनी जड़े भी ढंग से जमा लेता है. आने वाले दिनों में तापमान तेजी से गिरेगा. इससे गेहूं की जड़ें सही ढंग से नहीं जम पाएगा. फसल के सूखने का खतरा भी अधिक रहेगा. उत्तर प्रदेश में हापुड़, मेरठ, अमरोहा, बुलंदशहर, मेरठ, सहारनपुर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, कानपुर, बरेली, मुरादाबाद समेत अन्य जिलों में गेहूं का उत्पादन होता है. ऐसे में सभी जिलों में गेहूं की फसल बो सकते हैं. किसान अब अच्छी पैदावार पा सकेेंगे. 

अमरोहा में होगी 80 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बुआई
अकेले यूपी के अमरोहा में ही 80 हजार हेक्टेयर में गेहूं की बुआई की जाएगी. यहां किसान गेहूं बोने की तैयारियों में जुटे हैं. अधिकारियों का कहना है कि सर्दी के मौसम के कारण प्रदूषण भी कुछ कम है. यह मौसम खेती के लिए अनुकूल है. इस मौसम में गेंहू बोने वाले किसान अच्छी पैदा पा सकेंगे. बुलंदशहर के किसान योगेश ने बताया कि 50 बीघा में गेहूं की पफसल बोनी हैं. इस समय फसल बोने का मौसम एक दम सही बताया जा रहा है. फसल बोने के लिए गेहूं का बीज भी खरीद कर लिया है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana: दो भाइयों को भी मिल सकता है पीएम किसान का पैसा? एक ही परिवार में कितने होंगे हकदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब
बिहार में कब से बिकेगा धान? जानें तारीख और MSP से जुड़ी जरूरी बातें
बिहार में कब से बिकेगा धान? जानें तारीख और MSP से जुड़ी जरूरी बातें
गेहूं की बुआई से पहले खेत में ये काम जरूर करें किसान, जान लें जरूरी बात
गेहूं की बुआई से पहले खेत में ये काम जरूर करें किसान, जान लें जरूरी बात
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget