एक्सप्लोरर

Wheat Cultivation: इन दो किस्मों को बो लिजिए, गेहूं की बंपर पैदावार मिलेगी

Wheat Cultivation: रबी का सीजन है. किसान खेतों में गेहूं बो रहे हैं. हिमाचल प्रदेश एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट के वैज्ञानिकों ने गेहूं की दो नई प्रजाति विकसित की है. किसानों को बंपर पैदावार हो सकेगी.

Wheat Seeds: रबी सीजन चल रहा है. किसान देश में गेहूं की बुआई कर रहे हैं. बाजार और ब्लॉक पर किसान अच्छे बीजों की तलाश कर रहे हैं. वहीं, एग्रीकल्चर साइंटिस्ट और एग्रीकल्चर एक्सपर्ट भी अपने स्तर से किसानों को गेहूं के नाम सुझा रहे हैं. अब हिमाचल प्रदेश में गेहूं की दो नई किस्में तैयार की गई हैं. किसान अपने खेतों में इन्हें बोकर बंपर पैदावार पा सकते हैं. विशेष बात यह है कि इन प्रजातियों को अधिक पानी की जरूरत नहीं पड़ेगी. किसानों के सामने पानी का संकट भी खत्म हो जाएगा. 

DBW 222, DBW 187 नाम सुझाए

हिमाचल प्रदेश सरकार स्टेट में गेहूं उत्पादन बढ़ावा देने की दिशा में काम कर रही है. अब एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट डीबीडब्ल्यू 222, डीबीडब्ल्यू 187 तैयार की है. साइंटिस्ट का कहना है कि नई किस्में स्टेट के एनवायरमेंट को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं. मौजूदा समय में जो गेहूं की किस्में बोई जा रही हैं. उनसे डीबीडल्यू 222, डीबीडब्ल्यू 187 का उत्पादन खासा अधिक होगा. हिमाचल में मुख्य खाद्यान्न फसलें गेहूं, धान, मक्का, जौ और तिलहन हैं. सरकार का जोर इन्हीं फसलों के प्रोडक्शन पर होता है.

23 हजार क्विंटल बीज किया वितरित

हिमाचल में इन बीजों की बुआई तेज करने के लिए स्टेट गवर्नमेंट ने 23 हजार क्विंटल बीज 50 प्रतिशत सब्सिडी पर किसानों को वितरित कर दिया है. किसानों तक इन बीजों की पहुंच भी सुनिश्चित कराई जा रही है. मौजूदा गेहूं की किस्म से 35 से 37 क्विंटल अनाज प्रति हेक्टेयर उत्पादन होता है, जबकि जो 2 नई किस्म इजाद की गई हैं. उससे उत्पादन बढ़कर 60 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक पहुंच जाएगा. 

इतना लक्ष्य किया गया तय

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्टेट में गेहूं उत्पादन 6.17 लाख मीट्रिक टन (मीट्रिक टन) है. गेहूं के एरिया की बात करें तो यह 3.30 लाख हेक्टेयर है. चालू सीजन में 2022-23 में कुल खाद्यान्न उत्पादन 1649.97 हजार मीट्रिक टन होने की संभावना है. वर्ष 2022-23 में रबी के लिए 687.41 हजार टन और खरीफ के लिए 962.56 हजार टन का लक्ष्य रखा गया है. खाद्यान्न के अलावा, राज्य में आलू, सब्जियां और अदरक भी बोया जाता है. सब्जियों के लिए 82,000 हेक्टेयर, आलू के लिए 15.10 हजार हेक्टेयर और अदरक (हरा) के लिए तीन हजार हेक्टेयर क्षेत्र तय किया गया है. स्टेट गवर्नमेंट किसानों की मदद के लिए सब्सिडी पर बीजों को उपलब्ध कराती है. इससे किसान कम दामों पर ही बेहतर पफसल उत्पादन पा सकते हैं. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: आखिर कहां अटका है 12वीं किस्त का पैसा, ज्यादा ताम-झाम करने के बजाय यहां कॉल करके जान लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
Green Chilli's Seeds Farming:हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
खेती-किसानी में क्या होता है FPO, इससे क्या-क्या फायदा उठा सकते हैं किसान?
खेती-किसानी में क्या होता है FPO, इससे क्या-क्या फायदा उठा सकते हैं किसान?
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget