एक्सप्लोरर

Agri Innovation: सब्जी मंडी के व्यापारियों ने निकाला कमाल का नुस्खा...खराब हुई सब्जियों से बना रहे बिजली और जैविक खाद, पीएम ने की तारीफ!

हैदराबाद की बोवेनपल्ली सब्जी मंडी काफी चर्चा में है. यहां मंडी व्यापारियों की पहल पर खराब या बची हुई सब्जियों से बिजली, जैव-ईंधन और जैविक खाद बनाई जा रही है. इस मॉडल की पीएम मोदी ने भी तारीफ की है

Organic Waste Management: आज ऑर्गेनिक वेस्ट मैनेजमेंट मोटी कमाई का साधन बनता जा रहा है. इससे पर्यावरण संरक्षण में खास सहयोग मिल रहा है. साथ ही अब लोग ऑर्गेनिक वेस्ट से अच्छी आमदनी भी कमा रहे हैं. ये किसानों के लिए तरक्की का साधन बन रहा है. इन दिनों हैदराबाद की बोवेनपल्ली मंडी में भी ऐसा ही ऑर्गेनिक वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट चल रहा है. यहां मंडी में बची हुई या खराब सब्जियों से हरित ऊर्जा का निर्माण हो रहा है. बोवेनपल्ली मंडी में सब्जियों के अवशेष से जैविक खाद, जैविक ईंधन और बिजली निर्माण कार्य चल रहा है. मंडी व्यापारियों के नवाचार और सफल प्रयासों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सराहा है.

प्रधानमंत्री ने की सराहना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में बोवेनपल्ली सब्जी मंडी के व्यापारियों के नवोन्मेषी विचारों की सराहना की. पीएम मोदी ने कहा कि अक्सर सब्जी मंडियों में सब्जियां सड़ जाती है, जिससे अलहेल्दी परिस्थितियां पैदा होती है. इस समस्या के समाधान के लिए हैराबाद की बोवेनपल्ली सब्जी मंडी व्यापारियों ने इस कचरे से हरित ऊर्जा बनाने का फैसला किया है.

मंडी में फल और सब्जियों के प्रत्येक औंस अवशेषों से 500 यूनिट बिजली और 30 किलो जैव ईंधन का निर्माण हो रहा है. यहां उत्पन्न होने वाली बिजली की आपूर्ति स्ट्रीट लाइट्स, 170 स्टाल्स, प्रशासनिक भवन और जल आपू्र्ति नेटवर्क को की जा रही है.

वहीं ऑर्गेविक वेस्ट से बने जैव ईंधन को बाजार में मौजूद ढ़ाबे, रेस्त्रा या व्यावसायिक रसोईयों में पहुंचाया जा रहा है. यहां बिजली से मंडी की कैंटीन रौशन हो रही है और यहां का चूल्हा भी प्लांट के ईंधन से जल रहा है.

जानकारी के लिए बता दें कि बोवेनपल्ली मंडी में रोजाना 650-700 यूनिट बिजली की खपत होती है. वहीं रोजाना 400 यूनिट बिजली के उत्पादन के लिए 7-8 टन फल और सब्जियों के अवशेषों का आवश्यकता होती है.

ये मंडी से ही मिल जाती है. इस तरह मंडी का वातावरण साफ-स्वस्थ रहता है. आज बोवेनपल्ली मंडी में लगे बायोगैस संयंत्र के लिए हैदराबाद की दूसरी मंडियों से भी जैव कचरा इकट्ठा किया जाता है

महिलाओं को मिल रहा रोजगार
हैदराबाद की बोवेनपल्ली सब्जी मंडी में लगे बायोगैस प्लांट से आज कई लोगों का रोजगार जुड़ा है. यहां सब्जी विक्रेता और दूसरे लोग जैव कचरे को इकट्ठा करके प्लांट में लाते हैं. वहीं प्लांट में लाए गए जैव कचरे की कटाई-छंटाई करने, कचरे को अलग करने, मशीन चलाने और प्लांट के मैनेजमेंट का काम महिलाएं देख रही हैं.

मंडी अधिकारियों की मानें तो बायोगैस प्लांट में रोजाना 10 टन अवशेष इकट्ठा होता है. अगर हिसाब लगाएं तो इस कचरे से एक साल में 6,290 किग्रा. कार्बन डाई ऑक्साइड निकलती है, जो पर्यावरण और लोगों की सेहत के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है. इस समस्या को मंडी व्यापारियों ने अपने ध्यान में लिया और बायोगैस प्लांट लगातर इसका संयुक्त सनाधान निकाल लिया.

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद की इस बोवेनपल्ली मंडी में बायोगैस प्लांट को स्थापित करने का श्रेय जैव प्रौद्योगिकी विभाग और कृषि विपणन तेलंगाना विभाग, गीतानाथ को जाता है. यहीं से बायोगैस प्लांट वित्त पोषित है. इस बायोगैस प्लांट के संचालन में सीएसआईआर-आईआईसीटी के वैज्ञानिकों का मार्गदर्शन शामिल है. यही की पेटेंट तकनीक से बायोगैस संयंत्र स्थापित किया गया है.  

यह भी पढ़ें:- मोटे अनाज की खेती से किसान होंगे मालामाल... 80% पैसा लगाएगी सरकार और ट्रेनिंग में करेगी सपोर्ट!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indigenous Cow Breeds: दूध देने के मामले में भैंस को टक्कर देती हैं ये 5 देसी गाय, सब एक से बढ़कर एक
दूध देने के मामले में भैंस को टक्कर देती हैं ये 5 देसी गाय, सब एक से बढ़कर एक
August-September Crops: अगस्त-सितंबर में खेत खाली न छोड़ें किसान, करें इन सब्जियों की खेती
अगस्त-सितंबर में खेत खाली न छोड़ें किसान, करें इन सब्जियों की खेती
कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
Green Chilli's Seeds Farming:हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget